Thursday, June 4, 2026
Home »
सरायकेला खरसांवा
» सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार/संपादक विशेष कुमार तांती बाबू तांती
सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार/संपादक विशेष कुमार तांती बाबू तांती
संपादक विशेष कुमार तांती /सरायकेला-खरसावां भाजपा के जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने तत्काल एंजियोप्लास्टी की, जो सफल रही। अस्पताल सूत्रों के अनुसार समय रहते ब्लॉकेज हटाए जाने से उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल उन्हें आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, जबकि सोशल मीडिया पर भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं का सिलसिला जारी है। क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की प्रार्थना की है।






0 Comments:
Post a Comment