Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label गम्हरिया. Show all posts
Showing posts with label गम्हरिया. Show all posts

Friday, July 10, 2026

गम्हरिया के सरकारी गोदाम में गरीबों को मिलने वाला चना दाल सड़ कर बर्वाद हो गया, किन्तु बांटा नहीं गया, अधिकारियों की लापरवाही उजागर, एमओ ने साधी चुप्पी।/पत्रकार दया शंकर सिंह

सरायकेला खरसांवा (दया शंकर सिंह) : गम्हरिया के सरकारी गोदाम में गरीबों को मिलने वाला कई क्विंटल चना दाल सड़ कर बर्वाद हो गया है. किन्तु बांटा नहीं गया है. इसमें अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है. वहीं इस मामले में (एमओ) प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने चुप्पी साध ली है. बता दें कि इस प्रखंड में पिछले 8 माह से गरीबों को राशन में दाल कहकर नहीं दिया जा रहा था कि आपूर्ति शून्य है और बैक लॉग चल रहा है. इस बात की पुष्टि जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा ने भी पत्रकारों के समक्ष किया था.लेकिन दूसरे ही दिन यह मामला उजागर हो गया कि जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों के लिए आवंटित कई क्विंटल चना दाल गोदाम में सड़ कर बर्वाद हो गया है. बता दें कि राशन का समय पर वितरण न होने के कारण गोदामों में दाल और अनाज के सड़ने की घटनाएं सामने आती हैं. ऐसी घटनाओं में, जिम्मेदार अधिकारियों और राशन डीलरों की लापरवाही उजागर होती है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को उनके हक का निवाला नहीं मिल पाता है. गोदामों में अनाज सड़ने के मामले और लापरवाही सरकारी गोदामों में रखरखाव की कमी और वितरण में देरी के कारण गरीबों तक पहुंचने वाला अनाज कई बार गोदामों में ही खराब हो जाता रहा है.पिछले दिनों सरायकेला के ग्रामीण इलाकों में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत कीड़े लगी और एक्सपायरी डेट वाली चना दाल बांटे जाने का गंभीर मामला सामने आया था, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था. अक्सर ऐसे मामलों में देखने को मिलता है कि वितरण में देरी, समय पर राशन न बंटने से अनाज गोदामों में ही सड़ने लगता है. कई बार तो गरीबों को खराब, घुन लगे (कीड़े लगे) या एक्सपायर हो चुके पैकेट दिए जाते है. उचित निगरानी और वितरण व्यवस्था में खामियों के चलते जिम्मेदार लोगों की लापरवाही सामने आती है. इस संबंध में जब गम्हरिया की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वो ऑफिस में नहीं मिली साथ ही उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं की हैं. आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है.

Wednesday, February 4, 2026

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 10 से श्रीमति रेणुका सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया (पत्रकार दया शंकर सिंह)

कृष्णापुर औद्योगिक क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 से इस बार पहली बार एक मजबूत और शिक्षित महिला उम्मीदवार के रूप में श्रीमति**रेणुका सिंह** ने नामांकन दाखिल कर क्षेत्र की राजनीति में नई उम्मीद जगाई है। रेणुका सिंह अपने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के स्पष्ट लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं।

रेणुका सिंह ने कहा कि उनका मुख्य संकल्प क्षेत्र में रहने वाले सभी गांववासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जो कई वर्षों से पूरी तरह लोगों तक नहीं पहुंच पाई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का सहयोग और विश्वास मिलने पर वे वार्ड में सड़क, स्वच्छ पेयजल, नियमित बिजली व्यवस्था, बेहतर नाला निर्माण नशा से मुक्त एवं अन्य सरकारी सुविधाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका सपना अपने क्षेत्र को विकसित,यहां के महिलाओं को सशक्त बनाए और आदर्श गांवों की सूची में शामिल करना है, जहां सभी लोगों को बेहतर जीवन, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। रेणुका सिंह ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की है।
प्रस्तावक और प्रमुख उपस्थिति मनोज सिंह मुंडा दुर्गा सिंह मुंडा सूरज मंगल रोहित वर्मा दीनानाथ यादव एवं अन्य सहित जिले के अनेक संगठन पदाधिकारी और भारी संख्या में आम जनता उपस्थित थी।

Friday, April 18, 2025

गम्हरिया नाली का गंदा पानी रोड पर बह रहा है आने जाने वाले राहगीर परीशान, पूर्व मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

गम्हरिया दुर्गा मैदान शालिग्राम स्वीट के पास पिछले कई दिनों से जाम पड़े नाली का गंदा पानी रोड पर बह रहा है इस संबंध में आदित्यपुर नगर निगम के साफ सफाई कार्य देखभाल वाले पदाधिकारी के साथ साथ वरीय अधिकारी को भी सूचना दी गई है पूर्व मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती के माध्यम से