Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Tuesday, June 2, 2026

Adityapur : आरआईटी थाना को मिला नया प्रभारी, रविकांत पाराशर ने संभाली कमान/संपादक विशेष कुमार तांती

संपादक विशेष कुमार तांती/आदित्यपुर 2 आरआईटी थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। मंगलवार को सब इंस्पेक्टर रविकांत पाराशर ने औपचारिक रूप से थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह का स्थान लिया। पदभार संभालने के बाद रविकांत पाराशर ने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया।उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी पर अंकुश, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगेनए थाना प्रभारी ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित समाधान करने का प्रयास होगा।साथ ही थाना परिसर में लोगों को सम्मानजनक एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आम नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें।

0 Comments:

Post a Comment