Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sunday, October 12, 2025

कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज ने जमशेदपुर के पटमदा के हाथी खेदा मंदिर में की पूजा-अर्चना, संगठन को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा



पत्रकार दया शंकर सिंह 
पटमदा: जमशेदपुर के कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज की ओर से आज पटमदा स्थित हाथी खेदा मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित, सशक्त और सक्रिय दिशा में आगे बढ़ाना था।

पूजा-अर्चना के पश्चात आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तांती समाज, जो परंपरागत रूप से बुनाई और सेवा कार्य से जुड़ा रहा है, ने हमेशा समाज में एकता और श्रम की मिसाल पेश की है। वक्ताओं ने बताया कि तांती समाज पहले अनुसूचित जाति में शामिल था, लेकिन बाद में इसे अति पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में रखा गया।

बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में “पान” लिखने वालों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जा रहा है, जबकि “पान, तांती” वास्तव में एक ही जाति है। वक्ताओं ने कहा कि यह स्थिति समाज में भ्रम और असमानता पैदा कर रही है। संगठन ने सरकार से मांग की कि तांती समाज को एक समान दर्जा दिया जाए ताकि किसी प्रकार का भेदभाव न हो।

सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि तांती समाज आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में आता है। इसलिए संगठन का लक्ष्य है कि समाज के लोगों को शिक्षा, संगठन और अधिकारों के माध्यम से सशक्त बनाया जाए।

इस अवसर पर संस्थापक उमाकांत दास, केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश दास, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पात्रों केंद्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र दास, जिला सचिव बनारस दास, प्रखंड संगठन सचिव रत्नाकर पात्रों, पंचायत अध्यक्ष लाल तांती, समाजसेवी उमाकांत दंडपाट,बी.ओ. दिनेश दंडपाट
 राकेश पात्रों, दीपाली तंतुबाय, , विकास दास, बासुदेव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, उन्नति और समान अधिकारों के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

दिवाली पूर्व नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से आम जनता परेशान - सतीश शर्मा*

*दिवाली पूर्व नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से आम जनता परेशान - सतीश शर्मा* 
    
       भाजपा नेता सतीश शर्मा ने दिवाली के पहले नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है। सतीश शर्मा ने कहा कि हिंदुओं का पावन और पवित्र पर्व दिवाली एवं छठ में अब कुछ ही दिन बच गए है । दिवाली और छठ दोनों ही पर्व  स्वच्छता एवं पवित्रता का प्रतीक है। ऐसे में प्रत्येक घरों में लोग साफ सफाई में लगे हुए है जिससे घरों में कचड़ा ज्यादा मात्रा में निकल रहा है। ऐसे में नियमित कचड़ा उठाव गाड़ी नहीं आने से लोग कचड़ा नहीं दे पा रहे है। कुछ लोग मजबूरी में घरों का कचड़ा बाहर जहां तहां फेक रहे है। 

      एक तरफ नगर निगम द्वारा यह फरमान जारी किया जाता है कि जो लोग कचड़ा सार्वजनिक स्थानों में फेंकेगे ऐसे लोगों से भारी जुर्माना वसूला जाएगा और दूसरी तरफ कुछ क्षेत्र में कचड़ा उठाव गाड़ी सप्ताह में मात्र एक या दो दिन ही आ रहा है। ऐसे में आम जनता कचड़ा का निष्पादन कहां करे ?। जबकि इस मद में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अलग से सेवा शुल्क लिया जा रहा है।  
       भाजपा नेता सतीश शर्मा ने नगर निगम के पदाधिकारियों से पर्व त्यौहार को देखते कचड़ा उठाव संबंधित विभाग पर विशेष मॉनिटरिंग करने की मांग की है। ताकि पर्व में शुद्धता एवं पवित्रता बरकरार रहे।