
- कांग्रेस झामुमो करे स्पष्ट.. हफीजूल हसन के संविधान से संबंधित बयान पर सहमत है या असहमत
- हफीजूल के बयान के खिलाफ भाजपा प्रदेश में करेगी आंदोलन, जनता के बीच जाएगी पार्टी कार्यकर्ता
- रांची भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) गिरिडीह में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्री हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) के बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि वे भारतीय संविधान से ऊपर शरीयत कानून को मानते हैं। उनके बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस झामुमो के लोग चाहे लोकसभा, राज्यसभा हो या विधानसभा, संविधान को पॉकेट में लेकर घूमते हैं जो संविधान का भद्दा मजाक है।