आदित्यपुर की बेटी प्रज्ञा कुमारी ने रचा इतिहास, स्कूल टॉपर बनकर बनाया नया रिकॉर्ड पत्रकार दया शंकर सिंह/ सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले (भाटिया बस्ती) की रहने वाली प्रज्ञा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल का नया रिकॉर्ड बना दिया है। वह SMSM High School South Park Bistupur की छात्रा हैं और इस वर्ष स्कूल टॉपर बनी है
प्रज्ञा कुमारी, शशिकांत ओझा की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रज्ञा की मेहनत और लगन ने न सिर्फ उनके परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि भाटिया बस्ती और आदित्यपुर क्षेत्र को भी गर्व का अवसर दिया है










