इंस्टीट्यूट में युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा की पहल, सोशल इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान; वीडियो देखकर एडमिशन लेने पर 50% छूट की घोषणा
जमशेदपुर। दयाशंकर सिंह
युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए जमशेदपुर स्थित संस्थान लगातार प्रयासरत है। संस्थान की ओर से मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संस्थान के चेयरमैन संदीप सिन्हा के नेतृत्व में यह पहल आगे बढ़ रही है।
खास बात यह है कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन क्लासेस की भी व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे दूर-दराज के विद्यार्थी भी घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं। संस्थान की शिक्षिका अंकिता कुमारी भी विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को औद्योगिक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और फायर मैनेजमेंट के क्षेत्र में आवश्यक जानकारी देकर उन्हें भविष्य के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है।
*सोशल इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान*
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोशल इन्फ्लुएंसर अमित कुमार राय की पूरी टीम एवं सोशल इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार, सरायकेला, झारखंड को विशेष सम्मान दिया गया। संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद मंच पर उपहार भेंट कर सभी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन संदीप सिन्हा और शिक्षिका अंकिता कुमारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।
*वीडियो देखकर एडमिशन लेने पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट*
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन संदीप सिन्हा और शिक्षिका अंकिता कुमारी ने विशेष घोषणा करते हुए बताया कि सोशल इन्फ्लुएंसर अमित कुमार राय एवं उनकी टीम तथा प्रदीप कुमार के वीडियो देखकर संस्थान में एडमिशन लेने आने वाले विद्यार्थियों को एडमिशन में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक तकनीकी शिक्षा की जानकारी पहुंचाना और उन्हें प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है। संस्थान की यह पहल शिक्षा और सोशल मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का एक सराहनीय प्रयास है। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के अवसरों की जानकारी मिलेगी और वे अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे।
*संस्थान का पता:* तीसरी मंजिल, सावित्री भवन, काशीडीह, साकची, जमशेदपुर।
*संपर्क नंबर:* 9334008462










