Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, August 31, 2026

सरायकेला-खरसावां रापचा मोड़ स्थित पावर ग्रिड के समीप हुए सड़क हादस संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक अमित कुमार ने दिखाई मानवता, घायलों की बचाई जान पत्रकार/दया शंकर सिंह

रापचा मोड़ के पास सड़क हादसा, दो लोग घायल; टीएमएच रेफर

सरायकेला-खरसावां: रापचा मोड़ स्थित पावर ग्रिड के समीप  हुए सड़क हादसे में माणिक कपरी एवं बिदेश मंडल घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह शिक्षक अमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए 100 नंबर पर डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल), जमशेदपुर भेज दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया।

फिलहाल, दोनों घायलों का टीएमएच में इलाज जारी है। सड़क हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर ट्रक और ग्रैंड आई10 की टक्कर, किसी अनहोनी की आशंका नहीं पत्रकार/दया शंकर सिंह



गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर ट्रक और ग्रैंड आई10 की टक्कर, किसी अनहोनी की आशंका नहीं

सरायकेला-खरसावां, गम्हरिया  
जिले के गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग चौक पर एक ट्रक और  ग्रैंड आई10 कार  के बीच टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में  किसी के हताहत होने या गंभीर अनहोनी की आशंका नहीं  है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैफिक की खराब स्थिति और सड़क पर अव्यवस्था के कारण यह दुर्घटना हुई बताई जा रही है। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए चौक पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दुर्घटना में शामिल वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं 
ट्रक संख्या JH05DW8956  
कार संख्या JH05DF2938  

स्थानीय लोगों का कहना है कि लाल बिल्डिंग चौक पर अक्सर ट्रैफिक दबाव बना रहता है, जिससे इस तरह की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। फिलहाल, मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।


आदित्यपुर गुमटी बस्ती की मुख्य सड़क की साफ सफाई कार्य हुई शुरू युवा नेता बाबू तांती ने आदित्यपुर नगर निगम के सभी अधिकारीयो की जताई आभार/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 स्थित गुमटी बस्ती रेलवे फाटक की मुख्य सड़क की साफ-सफाई कराए जाने की पहल पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।गुमटी बस्ती के लोगों की ओर से कोल्हान प्रभारी, नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया एवं आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी बाबू तांती ने नगर निगम के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क की लंबे समय से साफ-सफाई की आवश्यकता थी। अब नगर निगम की ओर से साफ-सफाई कराए जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।बाबू तांती ने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना लगातार जारी रहेगा।