Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saturday, April 18, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बंगाल चुनाव में टी एम सी के लिए मांगा समर्थन कल्पना सोरेन भी संभाल सकती हैं कमान (पत्रकार दया शंकर सिंह)

पत्रकार दया शंकर सिंह/पश्चिमी बंगाल के चुनावी दंगल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी ताकत झोंक दी है टी एम सी के समर्थन माहोल बनाने के उद्देश्य से आदिवासी क्षेत्र में कल्पना सोरेन के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया साथ ही महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कई सभाएं की 

सरायकेला को मिली नई कप्तान: सख्त प्रशासनिक छवि वाली IPS निधि द्विवेदी, जिनके जीवनसाथी भी हैं IPS अधिकारी (पत्रकार दया शंकर सिंह)


पत्रकार दया शंकर सिंह/ झारखंड सरकार के हालिया प्रशासनिक फेरबदल में 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि द्विवेदी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। तेज-तर्रार, अनुशासित और जनसरोकार वाली पुलिसिंग के लिए पहचानी जाने वाली निधि द्विवेदी के सरायकेला आने से जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।
निधि द्विवेदी इससे पहले पाकुड़ जिले की एसपी के रूप में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण, पुलिस जवाबदेही और जनविश्वास मजबूत करने की दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए। उनकी कार्यशैली सख्त लेकिन संवेदनशील मानी जाती है। यही कारण है कि वे प्रशासनिक हलकों में एक सक्षम महिला अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।
उन्होंने अपने अब तक के सेवा काल में SP रेल धनबाद, SP रामगढ़, JAP-8 और CID झारखंड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। हर पद पर उनकी पहचान एक परिणाममुखी और अनुशासित अधिकारी के रूप में बनी रही।
निधि द्विवेदी की नियुक्ति इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनके पति पीयूष पांडे, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में जमशेदपुर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) के पद पर तैनात हैं। यानी अब कोल्हान के दो अहम जिलों—सरायकेला और जमशेदपुर—की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी IPS दंपति के हाथों में होगी।
यह संयोग प्रशासनिक दृष्टि से काफी रोचक माना जा रहा है। एक ओर सरायकेला की नई एसपी निधि द्विवेदी, तो दूसरी ओर जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडे—दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त प्रशासनिक रवैये और प्रभावी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।
प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा है कि इस आईपीएस दंपति की जोड़ी कोल्हान प्रमंडल में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। जनता को भी उम्मीद है कि दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था में और मजबूती आएगी।
एक तरफ सरायकेला को नई महिला कप्तान मिली है, तो दूसरी तरफ जमशेदपुर में पहले से ही उनके जीवनसाथी मोर्चा संभाले हुए हैं। ऐसे में यह IPS दंपति अब कोल्हान की सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत चेहरा बनकर उभर रहा है।

पूर्व विधायक मुकुंद राम तांती जी की 21 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया विभिन्न राजनीतिक दलों और समाज सेवी द्वारा युवा नेता बाबू तांती के कार्यालय परिसर पर (पत्रकार दया शंकर सिंह)

पत्रकार दया शंकर सिंह/ सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आजाद भारत के सर्वप्रथम विधायक 1952 निर्वाचित क्षेत्र बहरागोड़ा संयुक्त घटशिला पान गुरु टिस्को मजदूर यूनियन अध्यक्ष जोड़ा माइंस भूतपूर्व विधायक मुकुंद राम तांती जी की 21 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया सर्वे प्रथम सुबह 8 बजे विधिविधान के साथ प्रतिमा स्थल पर पूजा पाठ कर श्रद्धांजलि दिया गया युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन की और से जयदेव गुनिया द्वारा फूल माला पहनाया गया गुरु जी के प्रतिमा पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रंजीत दास श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू ने गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया इस अवसर पर रंजीत दास ने कहा एक समय था सिर्फ हमारे समाज के लोग ही आते थे लेकिन आज हमने देखा बीजेपी, कांग्रेस, झा मु मो, टी एम सी लगभग सभी दल के नेता समाज सेवी ने गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया इस संबंध में युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी ने कहा भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय मुकुंद राम तांती जी पाड पान तांती स्वासी समाज के ही नेता नहीं थे वे सभी समाज के लोगों के साथ मिलकर कार्य करते थे मानवता को लेकर चलते थे साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित करने आए विभिन्न दलों के नेता समाज सेवी को धन्यवाद इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती,पूर्व विधायक प्रत्याशी रंजीत दास, पूर्व महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू, चंद्रशेखर दास,जयदेव गुनिया,सरोज साहू, हॉगरु गुनिया,अर्जुन तांती,उत्तम कुमार,दीपू दास,गोलू पान, दीपू सिंह,मंगल प्रसाद,विजय कुमार,पप्पू मुखी, जीतेन्द्र शर्मा,राकेश मुंडा अमित श्रीवास्तव आदि