www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Wednesday, January 28, 2026
आदित्यपुर नगर निगम वॉर्ड संख्या 03 से चुनाव मैदान में पूर्व लोकप्रिय समाज सेवी स पूर्व पार्षद अनिल प्रसाद (Reportar Daya Shankar Singh)
Sunday, October 12, 2025
दिवाली पूर्व नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से आम जनता परेशान - सतीश शर्मा*
Friday, October 10, 2025
झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक श्री रवि प्रकाश जी को उनके नेतृत्व में श्रेष्ठ और स्वच्छ पूजा सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सम्मानित किया।
Tuesday, July 29, 2025
Adityapur: मुथूट फाइनेंस द्वारा सोना हड़पने का मामला, आदित्यपुर थाना में प्राथमिक दर्ज
Wednesday, July 16, 2025
भाजपा नेता सतीश शर्मा के पहल पर वार्ड 30 में चलाया गया ड्रेनेज सफाई अभियान*
Tuesday, July 15, 2025
वार्ड 30 के ड्रेनेज, सिवरेज एवं स्ट्रीट लाइट की समस्या का जल्द हो समाधान : सतीश शर्मा
Sunday, July 6, 2025
सरकार की ओर से शराबबंदी और नशा नियंत्रण के तमाम दावों के बावजूद ज़मीनी हकीकत इससे इतर है। यह मामला उस विफलता का स्पष्ट उदाहरण है जो केवल कार्रवाई की औपचारिकता तक सीमित है, न कि नशाखोरी पर असली नियंत्रण का।
सरायकेला-खरसावां, 06 जुलाई 2025: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निमाईपाड़ा में शनिवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। यह छापेमारी उपायुक्त सरायकेला के निर्देश पर, अधीक्षक उत्पाद सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में 9PM व्हिस्की 375ml की 78 पेटियां, यानी कुल 702 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
हालांकि, इस मामले ने उत्पाद विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्षों से निमाईपाड़ा जैसे क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार बेरोकटोक फल-फूल रहा है, लेकिन प्रशासन और उत्पाद विभाग की ओर से समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। सवाल यह भी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब आखिर किनकी मिलीभगत से जिले में पहुंची और गुप्त सूचना के बिना क्या यह मामला सामने आता?स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्पाद विभाग सिर्फ कार्रवाई के दिन सक्रिय दिखता है, जबकि असल कारोबारियों को पकड़ने में विभाग अक्सर नाकाम रहता है। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि विभाग की आंतरिक मिलीभगत के कारण ही ऐसी अवैध गतिविधियाँ इतनी बड़ी मात्रा में संचालित हो पा रही हैं।सरकार की ओर से शराबबंदी और नशा नियंत्रण के तमाम दावों के बावजूद ज़मीनी हकीकत इससे इतर है। यह मामला उस विफलता का स्पष्ट उदाहरण है जो केवल कार्रवाई की औपचारिकता तक सीमित है, न कि नशाखोरी पर असली नियंत्रण का।Wednesday, June 25, 2025
Adityapur : दिन्दली बस्ती में विरोध के बाद वापस लौटी प्रशासनिक टीम
दिन्दली बस्ती, आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाने पहुँची प्रशासनिक टीम स्थानीय लोगों के जोरदार विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा. इस दौरान प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों का कड़ा आक्रोश भी झेलना पड़ा. उल्लेखनीय है कि दिन्दली बस्ती स्थित हनुमान मन्दिर के पास आवास बोर्ड की भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराने हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस-प्रशासन की टीम वहाँ पहुँची थी.
Thursday, May 15, 2025
शिव भक्त समिति की ओर से बड़ा गम्हरिया में तीन दिवसीय भोक्ता पूजनोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ।
Wednesday, May 14, 2025
लिव इन रिलेशन में रह रहे विवाहित प्रेमी युगल पर महिला के पति ने किया टांगी से जानलेवा हमला, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत नाजुक
सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुपटांगा में बुधवार देर रात लिव-इन रिलेशन में रह रहे एक जोड़े पर महिला के पति ने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ (35) की मौत हो गई, जबकि महिला सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना राधा स्वामी सत्संग गेट के समीप हुई, जहां भोला और सीता एक वर्ष से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे. महिला सीता की शादी राजेन्द्र मार्डी से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि सीता एक साल से अपने पति से अलग रह रही थी और भोला के साथ रहने लगी थी. यह बात राजेन्द्र को नागवार गुजर रही थी. उसने कई बार इसका विरोध भी किया, लेकिन भोला मारपीट कर उसे भगा देता था. बुधवार की रात राजेन्द्र ने दोनों की हत्या की नीयत से घर में घुसकर सोए अवस्था में टांगी से हमला कर दिया. उसके बाद मौके से फरार हो गया. इधर, दोनों को घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां भोला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सीता की हालत गंभीर बनी हुई है.
आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. आरोपी राजेन्द्र मार्डी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.










