Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, August 4, 2025

सराइकेला खरसावां जिला कांग्रेस जगदीश नारायण चौबे ने श्रद्धांजलि अर्पित की दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को

जगदीश नारायण चौबे ने श्रद्धांजलि अर्पित की दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को 
आदित्यपुर (का.प्र.)ः कांग्रेस के वरीय नेता तथा आदित्यपुर विकास समिति (पंजीकृत) के सचिव जगदीश नारायण चौबे ने राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक जताया है तथा ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है. उन्होंने स्व सोरेन के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. इस संबंध में बयान जारी कर श्री चौबे ने बताया कि पहली बार मुख्य मंत्री बनने के बाद जमशेदपुर आगमन के क्रम में प्रसिद्ध टावर, आदित्यपुर के सामने दिशोम गुरु के कॉरकेट को समर्थकों के साथ रुकवाकर उनका स्वागत किया गया था. और उन्हें आदित्यपुर की जनसमस्याओं की जानकारी भी दी गई थी. और दिशोम गुरु ने जन समस्याओं का निदान कराने की बात भी कही थी.

झा मु मो आदित्यपुर नगर के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज गोराई ने अपने आवास पर 2 मिनट का मौन व्रत रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को


 दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के साथ झा मु मो पूर्व आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष मनोज गोराई जी की पुरानी तस्वीर 
झारखंड ने अपना पथप्रदर्शक खो दिया आज झारखंड की आत्मा रो रही है। हमारे दिशोम गुरु,
झारखंड आंदोलन के शिखर पुरुष,शिबू सोरेन जी नहीं रहे।
यह सिर्फ एक नेता का निधन नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन, एक युग का अंत है।

उन्होंने हमें सिखाया कैसे संघर्ष किया जाता है, कैसे अपनी मिट्टी और पहचान के लिए खड़ा हुआ जाता है।उन्होंने झारखंड को आवाज़ दी, उस आवाज़ को संसद तक पहुंचाया।

धरती आबा” के बाद अगर किसी ने इस धरती की पीड़ा को समझा, तो वो थे हमारे गुरुजी।उनकी सादगी, उनका जनसेवा भाव, हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।

आज झारखंड की माटी उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देती है।
हम वादा करते हैं — उनके सपनों का झारखंड बनाएंगे।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी झारखंड प्रदेश के अंकित मिश्रा ने 2 मिनट का मौन व्रत रख कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

अंकित मिश्रा ने 2 मिनट का मौन व्रत रख कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी का निधन हो गया इस महान आदिवासी योद्धा को अंतिम जोहार! मरांग बुरु उनकी आत्मा को शांति दें 🙏🙏

सरायकेला खरसावां जिला झा मु मो नेता उत्तम पात्रा ने 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की दी शो म गुरु शिबू सोरेन जी को

दिशोम गुरू आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से शोकाकुल हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दे 

गुरु जी, महाजनी प्रथा एवं नशे के खिलाफ आदिवासियों, मूलवासियों तथा शोषित-पीड़ित जनता के संघर्ष को जिस प्रकार आपने दिशा दी, उसे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। 

आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। आपके आदर्श एवं विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। झारखंड की आम जनता के हितों को लेकर जो संघर्ष आपने शुरू किया था, वह जीवनपर्यंत जारी रहेगा। 🙏

युवा नेता रविंद्र बास्के ने 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को

रवींद्र बास्के झा मु मो युवा नेता स समाज सेवक सरायकेला खरसावां ने 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन का निधन पार्टी, झारखण्ड राज्य एवं समस्त देश के आदिवासी, मूलवासी, शोषित, दलित, मजदुर किसान, महिला जन समुदाय के लिए हिमालय स्खलन है। 

आदरणीय गुरु जी ने संघर्ष किया और कभी भी पराजित नहीं हुए। गुरूजी के संघर्षपूर्ण जीवन में देश के दबे कुचले समाज ने अपनी पहचान सम्मान तथा अधिकार प्राप्त किया। गुरूजी ने हमेशा पढ़ाई, शोषण के विरुद्ध लड़ाई तथा सम्मान पूर्ण जीवन यापन के लिए संघर्ष करने का राह आम लोगों को दिखाया।

रेलवे परामर्शदात्री सदस्य छोटेराय किस्कु पहुंचे महालिमोरुप रेलवे स्टेशन, यात्रियों की समस्याओं से हुए रूबरू, स्थिति का लिया जायजा*

सरायकेला:चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत महालिमोरूप रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा की घोर अभाव है। इसके मद्देनजर रेलवे परामर्शदात्री सदस्य छोटेराय किस्कु महालिमोरूप रेलवे स्टेशन पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि वह रेलवे विभाग की अगली बैठक में महालिमोरूप रेलवे स्टेशन के यात्री समस्याओं को रखेंगे और समाधान करने की मांग करेंगे। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन में यात्री सुविधा की घोरभाव है ।

 स्टेशन में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, व लाइट की समस्या है ही लेकिन सबसे बड़ी समस्या फूट ओवर ब्रिज का नहीं होना है। इस स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज की व्यवस्था तो है पर आधा अधूरा। यहां के प्लेटफार्म संख्या 1 , 2 और 3 में फुट ओवरब्रिज है। जबकि प्लेटफार्म संख्या चार के सातवां और आठवां रेल लाइन को आर पार करने के लिए ब्रिज की व्यवस्था ही नहीं है। इसके बावजूद इन दोनों पटरियों पर घंटों मालवाहक ट्रेनों को खड़ी कर दी जाती है। ऐसे परिस्थिति में मजबूरन यात्री जान को जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से आवाजाही करते है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घाटना से इंकार नही किया जा सकता है। 

महालिमोरूप स्टेशन में 18 पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव है। जबकि यहाँ एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करने के लिए अन्यत्र स्टेशन से ट्रेन पकड़ना पड़ता है। यात्रियों ने बताया कि इस स्टेशन परिसर में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेशन परिसर के बाहर शौचालय का निर्माण किया गया है।उसमें हमेशा ताला लगा रहता है। जिससे महिला यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्टेशन पर पीने के पानी का कोई व्यवस्था नहीं है।

प्लेटफाॅर्म दो और तीन पर एक एक चापाकल है। जिसकी हालत अच्छी नहीं है। स्टेशन के प्लेटफाॅर्म परिसर में पर्याप्त शेड उपलब्ध नही होने की वजह से बरसात के दिनों में यात्रियों को दिक्कत होती है। स्टेशन में लाइट की कमी होने की वजह से सभी प्लेटफाॅर्म में अंधकारमय  बना रहता है। प्लेटफार्म में यात्रियों के लिए पर्याप्त चेयर उपलब्ध नहीं होने की वजह से यात्री मजबुरन जमीन पर बैठकर ट्रेन आने का इंजर करते है। स्टेशन का जायजा लेने के क्रम में श्री छोटेराय किस्कु यात्रियों की समस्याओं से रूबरू हुए।

मौके में इनके साथ परकोन्दो कुंभकार , गोविंदा नायक, हेमसागर प्रधान, श्यामसिंह मुंडरी, शैलेंद्र हो, उत्तम जायसवाल, खिरोद महतो आदि मौजूद थे।