Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label आदित्यपुर. Show all posts
Showing posts with label आदित्यपुर. Show all posts

Sunday, September 13, 2026

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में गुमटी बस्ती मां मनसा देवी मंदिर स्थित स्टेशन रोड की बदहाली, लोगों में रोष/पत्रकार दया शंकर सिंह

*आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में गुमटी बस्ती स्थित स्टेशन रोड की बदहाली, लोगों में रोष*
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 अंतर्गत गुमटी बस्ती, रेलवे फाटक के पास स्थित स्टेशन रोड की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है इस संबंध में स्थानीय युवा नेता बाबू तांती जी ने कहा यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है, बल्कि इसी मार्ग पर प्राचीन *मां मनसा देवी मंदिर भी स्थित है, जिसकी स्थापना आजाद भारत  1947 से पहले की बताई जाती है। प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर* को यहां विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा होता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन *हजारों लोग* गुजरते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, बाजार और मंदिर जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद सड़क पर फैली गंदगी और कचरे के ढेर से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप है कि आसपास की  सब्जी दुकानों द्वारा रात के समय सड़क किनारे कचरा फेंक दिया जाता है जिससे सुबह तक सड़क पर दुर्गंध और गंदगी का अंबार लग जाता है। इससे राहगीरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पहले *हर तीन दिन पर ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा उठाव किया जाता था, जिससे स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित रहती थी। लेकिन अब नियमित सफाई और कचरा उठाव बंद हो गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार कौन है* नगर निगम, सफाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारी या फिर नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदार लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन रोड की नियमित सफाई, कचरा उठाव और दुकानदारों द्वारा खुले में कचरा फेंकने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मां मनसा देवी मंदिर जैसे आस्था के केंद्र तक जाने वाले मार्ग की विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी न हो।
अब देखना यह है कि आदित्यपुर नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देता है और वार्ड संख्या 20 के लोगों को गंदगी से राहत कब मिलती है।

Thursday, September 3, 2026

आरआईटी क्षेत्र में सूखा नशे के बढ़ते कारोबार पर भाजपा ने जताई चिंता नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरने की चेतावनी/पत्रकार दया शंकर सिंह


आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र में कथित रूप से तेजी से बढ़ रहे सूखा नशे के कारोबार को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर चिंता जताई है। भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने आरोप लगाया कि गायत्री स्कूल के समीप, बनता नगर, रायडीह बस्ती, इच्छापुर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री खुलेआम किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
सतीश शर्मा ने कहा कि इस अवैध कारोबार का सबसे गंभीर असर कम उम्र के बच्चों और युवाओं पर पड़ रहा है। नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं का भविष्य बर्बाद होने के साथ-साथ क्षेत्र में चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं को भी बढ़ावा मिलने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में आगे आना होगा।
भाजपा जिला मंत्री ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नशे के कारोबार को लेकर पुलिस की भूमिका पर लोगों में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
सतीश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय जनता पार्टी जनता के हित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाना पूरे समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए हर स्तर पर निर्णायक पहल जरूरी है।
सतीश शर्मा
जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी
सरायकेला-खरसावां

आदित्यपुर में रात्री 11 बजे के बाद गैस एजेंसी संचालक दंपती और उसके पति पर जान लेवा हमला घर में घुसकर किया गया /पत्रकार दया शंकर सिंह

*आदित्यपुर में गैस एजेंसी संचालक दंपती और उसके पति पर जान लेवा हमला 
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 2, धीरजगंजा में एक महिला ने अपने पति के साथ मारपीट और गैस सिलेंडर जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है
पीड़िता श्रीमती जोबा हेम्ब्रम*, पति *विकास चंद्र गुप्ता* ने आवेदन में बताया कि *दिनांक 02 सितंबर 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे** कार्तिक सरदार, बबलू सरदार, गौतम गोराई, बबलू कालिंदी, मनोज सरदार और महेश महतो उनके घर पहुंचे और बिना कुछ बोले आवेदन के अनुसार, सभी आरोपी सीधे घर से गैस सिलेंडर ले जाने लगे। जब उनके पति *विकास चंद्र गुप्ता* ने इसका विरोध किया, तो सभी ने मिलकर उनके साथ *लात-घूंसों और लोहे की रॉड से मारपीट* की, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पति को बचाने गईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की
पीड़िता के मुताबिक, घटना के दौरान *कार्तिक सरदार और बबलू सरदार* बार-बार यह कह रहे थे कि *बिना मेयर की परमिशन लिए गैस एजेंसी क्यों लिया”* महिला ने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि उनके पति ने *4 लाख 90 हजार रुपये* देकर गैस का काम शुरू किया था और *उसी दिन काम का पहला दिन था* लेकिन इसी बीच यह घटना घट गई।
पीड़िता ने मामले से संबंधित सभी दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न करते हुए आदित्यपुर थाना से *कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा* की मांग की है फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

Monday, August 31, 2026

आदित्यपुर गुमटी बस्ती की मुख्य सड़क की साफ सफाई कार्य हुई शुरू युवा नेता बाबू तांती ने आदित्यपुर नगर निगम के सभी अधिकारीयो की जताई आभार/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 स्थित गुमटी बस्ती रेलवे फाटक की मुख्य सड़क की साफ-सफाई कराए जाने की पहल पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।गुमटी बस्ती के लोगों की ओर से कोल्हान प्रभारी, नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया एवं आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी बाबू तांती ने नगर निगम के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क की लंबे समय से साफ-सफाई की आवश्यकता थी। अब नगर निगम की ओर से साफ-सफाई कराए जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।बाबू तांती ने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना लगातार जारी रहेगा।

Thursday, August 13, 2026

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-20 में गंदगी का अंबार, सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी युवा नेता बाबू तांती/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह/आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 20 स्थित गुमटी बस्ती, दाल-भात केंद्र, बिजली विभाग कार्यालय के गेट के सामने तथा रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है। सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके, अब तक संबंधित विभाग या नगर निगम की ओर से कोई ठोस पहल होती नहीं दिख रही है।
इस संबंध में युवा नेता **बाबू तांती** ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड में बाजार का पूरा कचरा भी सड़क पर ही फेंका जा रहा है, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है और आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 20 के निवासी साफ-सफाई के नाम पर नगर निगम को होल्डिंग टैक्स देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। वहीं दुकानदारों द्वारा भी खुलेआम कचरा सड़क पर फेंके जाने का मामला जांच का विषय बताया जा रहा है।
युवा नेता बाबू तांती ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस तरह की गंदगी से कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि जब तक आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के लिए अलग-अलग साफ-सफाई का टेंडर नहीं निकाला जाएगा, तब तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। उनका मानना है कि प्रत्येक वार्ड के लिए अलग सफाई टेंडर होने से स्थानीय स्तर पर जवाबदेही तय होगी, छोटे ठेकेदारों को काम मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाला सफाई, कचरा उठाव और सड़क की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वार्ड नंबर 20 के लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Sunday, August 9, 2026

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी कल्याण समिति कुलुपटांगा, आदित्यपुर-2 द्वारा भव्य आयोजन/पत्रकार दया शंकर सिंह

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी कल्याण समिति कुलुपटांगा, आदित्यपुर-2 द्वारा भव्य आयोजन/पत्रकार दया शंकर सिंह 
**आदित्यपुर, 9 अगस्त:**  
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर **आदिवासी कल्याण समिति, कुलुपटांगा, आदित्यपुर-2** की ओर से शनिवार को हर्षोल्लास और गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई।
इसके उपरांत **हतु सरदार ग्राम प्रधान (राजू सरदार)** द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के प्रतीक ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज की एकता, पहचान, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता **आदिवासी भूमिज समाज के सचिव युधिष्ठिर सरदार** ने अपने संबोधन में समाज और संस्कृति को बचाने के लिए संविधान की जानकारी को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को जो अधिकार प्राप्त हैं, वे संविधान की देन हैं। इसलिए अपने अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक प्रावधानों को समझना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं को संरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर **लाल बाबू सरदार, खिरोध सरदार, लखी सरदार, रूस सरदार, चापू सरदार, पिंकू सरदार, अन्नू सरदार, बांका सरदार, शंभू सरदार, सोनू सरदार, छोटू मुंडा, पूर्णिमा सरदार, काजल कुमारी, जोसना देवी** सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर आदिवासी अस्मिता, अधिकार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।

Sunday, August 2, 2026

आदित्यपुर वार्ड 20 में नाले का गंदा पानी सड़क पर, गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा /पत्रकार दया शंकर सिंह


**आदित्यपुर:** आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 अंतर्गत गुमटी बस्ती रेलवे फाटक बाजार की मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण आसपास के क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर नाले का पानी बहने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बाजार क्षेत्र होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था बदहाल रहने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।  इस संबंध में स्थानीय युवा नेता **बाबू तांती** ने कहा कि जब तक आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में अलग-अलग साफ-सफाई का टेंडर नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसी समस्याएं बनी रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा दूसरे राज्य की कंपनियों को सफाई का कार्य दिया जा रहा है, जिसके चलते जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था सही ढंग से नहीं हो पा रही है।
बाबू तांती ने मांग की कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में स्थानीय ठेकेदारों को साफ-सफाई का टेंडर दिया जाए, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हुए समय पर समाधान किया जा सके। उनका कहना है कि यदि स्थानीय ठेकेदारों को जिम्मेदारी दी जाए तो सफाई व्यवस्था में सुधार संभव है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल नाले की सफाई, सड़क पर जमा गंदगी हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में संक्रमण और बीमारी फैलने के खतरे को रोका जा सके।