Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saturday, October 17, 2026

दुर्गा पूजा पर रामकृष्ण फाउंडेशन की सौगात, दूधिया रोशनी से जगमगाईं गम्हरिया-आदित्यपुर की मुख्य सड़कें पत्रकार/ दया शंकर सिंह

सरायकेला।** दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र के लोगों को रामकृष्ण फाउंडेशन की ओर से जनहित में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड की सीएसआर इकाई रामकृष्ण फाउंडेशन के प्रयास से क्षेत्र की मुख्य सड़कें सफेद एलईडी स्ट्रीट लाइटों की दूधिया रोशनी से जगमगा उठी हैं।

कांड्रा टोल प्लाजा से टीजीएस मोड़ तक तथा टीचर ट्रेनिंग मोड़ से एनआईटी मोड़ तक स्थापित स्ट्रीट लाइटों के जलने से सड़कें रोशनी से नहा उठी हैं। इससे रात के समय सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, बेहतर रोशनी से सड़क पर दृश्यता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में भी मदद मिल सकती है।

दुर्गा पूजा के दौरान इन सड़कों पर श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था क्षेत्रवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। रामकृष्ण फाउंडेशन की इस पहल को क्षेत्र के बुनियादी सुविधाओं के विकास और जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस पहल से गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र में रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुविधाजनक होने के साथ-साथ सड़कों की रौनक भी बढ़ गई है।