Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tuesday, June 9, 2026

सरायकेला खरसांवा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से कॉपरेटिव कॉलेज के छात्र की मौत, न्याय के लिए परिजनों का थाने पहुंचे आदित्यपुर थाना/पत्रकार अनिल कुमार

 पत्रकार अनिल कुमार  :आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉपरेटिव कॉलेज के 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती निवासी कन्हाई दास के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार सुबह आदित्यपुर थाने पहुंचकर उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर गुहार लगाई

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कियादुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान छात्र को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को तत्काल जब्त कर थाने ले आई।

​थाने पहुंचे परिजन, उचित कार्रवाई की मांगघटना से आक्रोशित और मर्माहत परिजन बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ मंगलवार सुबह आदित्यपुर थाना पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।