Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wednesday, March 26, 2025

प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया आवेदन मैया सम्मान योजना के संबंध में

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को इंटक कांग्रेस नगर अध्यक्ष आदित्यपुर सह नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष आदित्यपुर के द्वारा गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को मैया सम्मान योजना के जितने भी लाभुक है
 रमेश बालमुचु मजदूर यूनियन नगर अध्यक्ष आदित्यपुर सह कांग्रेस उपाध्यक्ष आदित्यपुर नगर निगम 

जिनके खाता में किसी कारणवश योजना की राशि नहीं पहुंची उन सारे आवेदकों का पेपर जांच कर जल्द से जल्द सुधार कर महिलाओं को मैया सम्मान योजना की सरकारी लाभ जल्दी मिले कोई भी आवेदक योजना से वंचित ना हो इस संबंध में लिखीत आवेदन सौंपा गया रमेश बालमुचु ने बोला अगर अब किस्त नहीं आई तो सभी वंचित महिलाओं के साथ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा 

रांची में युवक का दिनदहाड़े गोली मार के हत्या

राजधानी रांची में पूर्व जिला परिषद के सदस्य अनिल टाइगर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार को जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके चौक के पास की ह.
मिली जानकारी के मुताबिक अनिल टाइगर कांके के चौक के पास खड़े थे. उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने वहां पहुंचकर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गएं. इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के संबंध में रांची ग्रामीण एसपी ने बताया कि अनिल टाइगर नाम के व्यक्ति को गोली मारी गयी है, मामले की जांच की जा रही है. वैसे बता दें कि फिलहाल राजधानी रांची में विधानसभा सत्र भी चल रहा है. बावजूद इसके अपराधियों का इस तरह से शहर में दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने से राजधानी की विधि-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने

खूंटी सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार की देर रात खूंटी सदर अस्‍पताल पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। मंत्री अस्‍पताल में बिछाई गई बेडशीट देखकर भड़क गए। इसकी क्‍वालिटी पर सवाल उठाया। अस्‍पताल में भर्ती मरीजों से मिले। उनका हालचाल पूछा। उनके परिजनों से बात की।
मंत्री ने आते ही बिना किसी औपचारिकता के सीधे अस्पताल का निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री अंसारी ने मरीजों से हालचाल पूछा। दवा की उपलब्धता देखी। वार्ड में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्वयं अस्पताल का पानी पीकर उसकी गुणवत्ता जांचा।

खबर मिलते ही सिविल सर्जन हड़बड़ाते हुए अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तत्परता को देखकर मंत्री अंसारी संतुष्ट दिखे। उन्होंने पूरे स्टाफ की पीठ थपथपाई और कहा कि‍ मैं जितना सोचकर आया था, उससे कहीं बेहतर स्थिति देख रहा हूं। यह देखकर गर्व हो रहा है कि आप सब अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान हैं।
मंत्री ने कहा कि उनके रहते स्वास्थ्य सेवा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभा रहा हूं। मैं कभी भी, कहीं भी, किसी भी अस्पताल का दौरा कर सकता हूं। यह संदेश मैं राज्य के हर सिविल सर्जन, डॉक्टर और स्टाफ को देना चाहता हूं कि‍ स्वास्थ्य में लापरवाही का कोई स्थान नहीं होगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा दिनांक 14 एवं 15 अप्रैल को रांची में आयोजित इस महाधिवेशन में आप सभी झारखंडी भाई बहन सादर आमंत्रित हैं

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के लिए महाधिवेशन के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं।

दिनांक 14 एवं 15 अप्रैल को रांची में आयोजित इस महाधिवेशन में आप सभी झारखंडी भाई बहन सादर आमंत्रित हैं।

जोहार। जय झारखंड।

शुरू हुआ आदिवासी अस्तित्व बचाने का अभियान

झारखंड के पूर्वसीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व में संथाल परगना में शुरू हुआ आदिवासी अस्तित्व बचाओ अभियान अप्रैल में कोल्हान में शुरू होगा पूर्व सीएम जरा बांग्लादेशी गुसपैठ और धर्मांतरण के खिलाफ शुरू किया गया या अभियान लगातार चर्चा में है इस विषय पर आदिवासी समाज के कोल्हान के विभिन्न क्षेत्र से आए मानकी मुंडाओं के साथ पूर्व सीएम चंपई सोरेन की बैठक हुई बैठक के दौरान घुस पेटी धर्मांतरण समेत आदिवासी समाज से जुड़ी विभिन्न चुनौतियां तथा उनसे निपटने की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई इस संबंध में जानकारी देते हुए चंपई सोरेन ने कहा झारखंड का आदिवासी समाज और दो तरफा चुनौतियों से घेरा हुआहै एक तरफ बांग्लादेशी गुसपैठ भूमि पुत्रों की जमीन पर कब्जा कर रहा है
 हमारी बहन बेटियों से शादी विवाह कर सामाजिक ताने वाने को तहस-नहस कर रहे हैं वहीं दूसरी और तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण के चलते सरना आदिवासी समाज का अस्तित्व संकट में आ चुका हैं इस सामाजिक संघर्ष को तेजी करने के लिए संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा धर्म परिवर्तन करने वाले तथा दूसरे धर्म में विवाह करने वाले को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए 
उन्होंने कहा अगले महीने से पोड़ाहाट ,प सिंहभूम, कोल्हान के कई क्षेत्र में आदिवासी समाज की अस्मिता एवं अस्तित्व की रक्षा हेतु अभियान चलाया जाएगा