www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Wednesday, August 12, 2026
Police Medal: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा समेत झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, गृह विभाग ने जारी की सूची/पत्रकार दया शंकर सिंह
Sunday, June 14, 2026
रांची से लापता बच्चों को खोजने में पुलिस फेल!अब गैंगस्टर दिखा रहे आईना,सोशल मीडिया पर की अपील /पत्रकार दया शंकर सिंह
पत्रकार दया शंकर सिंह/रांची (RANCHI): राजधानी रांची में एक के बाद एक बच्चे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए. पहले अदिति फिर शिवा और करण अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिला. वह कहाँ गए किस हाल में है. बच्चों की तलाश में रांची पुलिस लगी है. दूसरी तरफ अब कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर आम लोगों से अपील की है. करण अर्जुन के साथ सभी बच्चों को खोजने की अपील की है. सोशल मीडिया पर विज्ञप्ति जारी कर बच्चों को तलाश करने में आम लोगों से मदद मांगी है.
दरअसल रांची धुरवा इलाके से करण अर्जुन पिछले महीने गायब हो गए. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.लेकिन 15 दिन होने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला. वह कहाँ गए किस हाल में है और कैसे वापस आएंगे. इसकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है. दूसरी तरफ कोकर इलाके की रहने वाली अदिति पिछले एक माह से ज्यादा दिन से गायब है. लेकिन पुलिस अब तक उसे खोज नहीं पाई है. वह कहाँ गई. कैसे घर के आँगन से लापता हुई. इसका की सुराग नहीं मिला. पुलिस सिर्फ दावा करने में लगी है. बच्चे मिल जाएंगे. लेकिन अब माँ बाप की आँख भी पथरा गई है.
Sunday, May 31, 2026
जेपीएल के ओपनिंग में शामिल होंगे सचिन और धोनी! जानिए मैच का शेड्यूल/संपादक विशेष कुमार तांती
(RANCHI): झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 10 जून को रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में भव्य अंदाज में किया जाएगा. लीग के उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए आयोजकों ने विशेष तैयारियां की हैं. कार्यक्रम में झारखंड की संस्कृति और कला की झलक देखने को मिलेगी, जहां स्थानीय कलाकार अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. पारंपरिक और आधुनिक प्रस्तुतियों का संगम समारोह को खास बनाने वाला है
उद्घाटन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय क्रिकेट जगत के दो महान नामों की मौजूदगी होगी. क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. वहीं रांची के गौरव और पूर्व भारतीय कप्तान Mahendra Singh Dhoni की मौजूदगी भी समारोह की शान बढ़ाएगी. धौनी का अपने गृह राज्य में होने वाले इस बड़े आयोजन से जुड़ना क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष उत्साह का विषय माना जा रहा हैआयोजकों के अनुसार, उद्घाटन समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए कई विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. खेल, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है. ऐसे में स्टेडियम में दर्शकों को क्रिकेट और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिल सकता हैझारखंड प्रीमियर लीग का उद्देश्य राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है. इस लीग के जरिए झारखंड के उभरते क्रिकेटरों को पहचान मिलने की उम्मीद है. उद्घाटन समारोह के साथ ही लीग का रोमांचक सफर शुरू होगा, जिस पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, प्रशंसकों और खेल प्रेमियों में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा हैFriday, April 10, 2026
ममता दीदी के लिए JMM संभालेगी बंगाल में मोर्चा, सीएम और कल्पना करेंगे धुंआधार प्रचार (पत्रकार दया शंकर सिंह)
रांची (पत्रकार दया शंकर सिंह): पश्चिम बंगाल की सियासत अब और भी दिलचस्प होती जा रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने साफ संकेत दे दिया है कि वह इस बार बंगाल की राजनीतिक लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाएगी. खास बात यह है कि पार्टी ने खुलकर ममता बनर्जी के समर्थन का ऐलान किया है.
जिला अध्यक्ष बाबू तांती TMC सरायकेला खरसावाJMM सांसद विजय हांसदा ने बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी बंगाल में ममता बनर्जी की ताकत बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे. इससे साफ है कि JMM इस चुनाव को गंभीरता से ले रही है और अपने सहयोगी के समर्थन में पूरी ताकत लगाने के मूड में है.सूत्रों की मानें तो गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन का भी बंगाल में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम प्रस्तावित है. हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच अंतिम चर्चा के बाद ही इन कार्यक्रमों की औपचारिक घोषणा की जाएगी. विजय हांसदा ने यह भी कहा कि JMM और ममता बनर्जी के बीच लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी दोनों दलों ने मिलकर कई मौकों पर सहयोग किया है और आगे भी यह साझेदारी जारी रहने की संभावना हैइस बीच, उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि मौजूदा समय में चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं, बल्कि एक राजनीतिक दल के प्रभाव में काम करता हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार और अब पश्चिम बंगाल में इसकी झलक देखने को मिल रही है. JMM के इस रुख से यह साफ हो गया है कि बंगाल की सियासत में अब मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है.










