Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label Jharkhand. Show all posts
Showing posts with label Jharkhand. Show all posts

Saturday, May 23, 2026

झारखंड DC ट्रांसफर: कई जिलों के उपायुक्तों का हुआ तबादला, तीन दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट/संपादक विशेष कुमारl उप बाबू तांती

Jharkhand IAS Transfer List : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों का तबादला किया है। अधिसूचना के अनुसार स्वास्थ्य, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, ग्रामीण विकास, कृषि, जल संसाधन और जिला प्रशासन सहित कई विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जबकि कुछ जिलों के उपायुक्त (DC) भी बदले गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार, पशुपति नाथ मिश्रा गढ़वा के उपायुक्त बनाए गए हैं, जबकि अनन्य मित्तल जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए हैं।सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी से हटाकर देवघर का उपायुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार पलामू डीसी जावेद हुसैन अब खूंटी के डीसी होंगे।जारी अधिसूचना के अनुसार, छवि रंजन को खेलकूद विभाग का तथा कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा जीशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।


कई जिलों के DC भी बदले

राज्य सरकार ने जिला प्रशासन में भी बदलाव किया है।

• कुमार सौरभ भुवानिया (2019) को खूँटी से देवघर का नया उपायुक्त बनाया गया है।

• मो. जावेद हुसैन (2019) को पलामू के उप विकास आयुक्त पद से हटाकर खूँटी का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

• पशुपति नाथ मिश्रा को गढ़वा का नया DC बनाया गया है।

युवा IAS अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी

सरकार ने 2021 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं।

• विस्युते श्रीकांत यशवंत को गोड्डा जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-CEO बनाया गया है।

• अनिमेश रंजन को गुमला जिला परिषद में उप विकास आयुक्तविकास आयुक्त-सह-CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Thursday, May 21, 2026

सेटलमेंट के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा, केमिकल टेस्ट में पुष्टि के बाद CBI ने दबोचे अधिकारी

सेटलमेंट के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा, केमिकल टेस्ट में पुष्टि के बाद CBI ने दबोचे अधिकारी

 गिरिडीह : सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। धनबाद से पहुंची सीबीआई टीम ने घूसखोरी के आरोप में जीएसटी विभाग के सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अधिकारियों पर एक व्यवसायी से मामले को सेटल करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार बिरनी प्रखंड के खाखीपीपर निवासी राजू अंसारी ने सीबीआई से शिकायत की थी कि वर्ष 2023 में उन्हें करीब 95 लाख रुपये के जीएसटी टैक्स भुगतान का नोटिस भेजा गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पूरे मामले में उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीश कुमार सेठ और जीएसटी कार्यालय के अधिकारियों ने मिलकर दबाव बनाने की कोशिश की। लगातार तीन बार नोटिस मिलने के बाद जब वे मामले की जानकारी लेने कार्यालय पहुंचे तो उन्हें पूरे प्रकरण में गड़बड़ी का संदेह हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में अधिकारियों और सीए द्वारा मामले को निपटाने के लिए 90 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। इसके बाद राजू अंसारी ने धनबाद स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। सीबीआई के निर्देश पर बातचीत के जरिए रिश्वत की रकम घटाकर 65 हजार रुपये तय की गई। योजना के तहत बुधवार को शिकायतकर्ता 50 हजार रुपये लेकर गिरिडीह स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि अधिकारियों ने सीधे रिश्वत लेने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से रकम मंगवाई और उसे सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी के घर भिजवाया। सीबीआई टीम पहले से ही पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थी। सीबीआई ने रिश्वत की रकम पर विशेष केमिकल लगाया था। रकम स्वीकार किए जाने के बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि सीबीआई इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान करीब 13 घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दबाव बढ़ने पर सुपरिटेंडेंट के घर से कथित घूस की रकम भी बरामद की गई। बाद में केमिकल टेस्ट में रिश्वत लेने की पुष्टि होने के बाद दोनों अधिकारियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी का जल्द ही सेवानिवृत्ति पूर्व फेयरवेल कार्यक्रम जमशेदपुर में प्रस्तावित था। लेकिन सीबीआई की इस कार्रवाई ने पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद गिरिडीह जीएसटी कार्यालय में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कर्मचारी और अधिकारी मामले को लेकर खुलकर कुछ भी बोलने से बचते रहे। वहीं इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि यदि मामले की गहराई से जांच हुई तो इसमें और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Monday, January 5, 2026

आज दिनांक 05/01/2026 दिन सोमवार को मनरेगा कानून को हटाकर केंद्र सरकार ने विबी जी राम जी के नाम से जो नया योजना लागू कर गरीबो के 100 दिन के रोजगार के साथ बेइमानी की है और इसको बंद करने के लिए एक साजिश के तहत राज्य सरकारों पर 30% अतिरिक्‍त वित्तीय भार डाला गया है इसके विरोध में बापू वाटिका मोरहाबादी से लोकभवन (राजभवन)तक पैदल मार्च किया गया(पत्रकार दया शंकर सिंह)

आज दिनांक 05/01/2026 दिन सोमवार को मनरेगा कानून को हटाकर केंद्र सरकार ने विबी जी राम जी के नाम से जो नया योजना लागू कर गरीबो के 100 दिन के रोजगार के साथ बेइमानी की है और इसको बंद करने के लिए एक साजिश के तहत राज्य सरकारों पर 30% अतिरिक्‍त वित्तीय भार  डाला गया है इसके विरोध में बापू वाटिका मोरहाबादी से लोकभवन (राजभवन)तक पैदल मार्च किया गया तत्पश्चात लोकभवन के सामने एक सभा का आयोजन किया गया । सभा स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू ,झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र भरावी,प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप यादव,सांसद सुखदेव भगत,प्रदेश सचिव देबू चटर्जी,प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, प्रदेश सचिव सह कोल्हानप्रभारी इंटक राणा सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) वैद्य संजय कुमार,रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग),पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह वरीय कांग्रेसी कमल नयन ,खिरोद सरदार, महिला जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान,सहित हजारों कांग्रेसी और समर्थक उपस्थित रहे और प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू के नेतृत्व में माननीय राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन, माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार  को समर्पित किया गया है ।
उपस्थित कांग्रेसियों ने यह संकल्प लिया कि श्री केशव महतो कमलेश,प्रदेश अध्यक्ष,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कुशल नेतृत्वकर्ता झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू के नेतृत्व में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे,राष्ट्रीय अध्यक्ष,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और माननीय प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गाँधी जी को हाथ को मजबूत करें और "महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान" नारा के साथ यह अंदोलन सडक से लेकर सांसद तक जबतक चलता रहेगा तबतक मनरेगा से छेडछाड मोदी  सरकार बंद न कर दे और विबी जी राम जी योजना वापस न ले ले।

Friday, November 21, 2025

धनबाद-दुमका और बंगाल में ईडी की दबिश,निकल रहे करोड़ों रुपये नगद और जेवरात,छापेमारी में चौकने वाले खुलासे

रांची(RANCHI):झारखंड और बंगाल में कोयला चोरी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई देखी गई. कोयला के काले खेल से कैसे करोड़ों अरबों रुपये अवैध तरीके से कमाए गए है. इसकी कलई खुल रही है. दोनों राज्य के करीब 20 से अधिक ठिकानों पर ईडी की टीम अहले सुबह से छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी में अब तक कई चौकने वाले दस्तावेज बरामद किए गए. जिसमें कोयले के खेल का पूरा लेखा जोखा है. करोड़ों रुपये नगद भी बरामद किए गए है. साथ ही जेवरात देख कर भी ईडी के अधिकारी चौक गए. ऐसा लग रहा था की किसी आभूषण दुकान में वह पहुंच गए हो.

दरअसल धनबाद,दुमका और बंगाल में कोयला चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की एक बड़ी टीम कार्रवाई कर रही है. अहले सुबह एक साथ झारखंड के 16 से अधिक ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची साथ ही बंगाल में भी दर्जनों  जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी में कोयला के खेल का बड़ा सिंडीकेट का भी खुलासा होने की संभावना है.ईडी को शक है कि कोयला के जरिए अवैध तरीके से धन शोधन किया गया है. जिसमें करोड़ों रुपये बनाए गए है.

अगर बात धनबाद के एल बी सिंह और कुभ नाथ सिंह की बात करें तो दोनों बड़े कारोबारी में शामिल है. इनके सरायढेला, कुसुम विहार समेत दर्जनों ठिकानों पर सुबह 6 बजे एक बड़ी टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई. इस छापेमारी में अब तक सूत्रों की माने तो करोड़ों रुपये के लेन देन के दस्तावेज मिले है. साथ ही करोड़ों रुपये के प्रॉपर्टी के पेपर की तहकीकात की जा रही है. इसमें कोयला के खेल का पूरा ब्योरा भी टीम को हाथ लगा है. जिसकी गहनता से जांच की जा रही है. मोबाईल फोन से कई जानकारी निकली है. सूत्रों की माने तो जैसे ही टीम कारोबारी के घर पहुंची उतने देर में कई जानकारी मोबाईल फोन से हटाने की भी बात सामने आई है.

इसके अलावा दुमका के बड़े पत्थर कारोबारी में शामिल अमर मण्डल के ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंची है. ईडी की टीम यहां छापेमारी कर रही है. सूत्रों की माने तो पत्थर के साथ साथ कोयले के कारोबार में भी इनका बड़ा हाथ है. कोयले के जरिए बड़े पैमाने पर खेल हुआ है. जिसकी जांच की जा रही है. घर के अंदर सभी के मोबाईल फोन को जब्त किया गया है. डिजिटल गैजेट्स की तहकीकात की जा रही है. जिसमें कई जानकारी निकल कर सामने आई है. साथ ही कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए है. जिसमें बड़े पैमाने पर खेल का जिक्र है.

अब अगर बंगाल की बात कर ले तो बंगाल में भी कोयला कारोबारी के ठिकानों पर दबिश जारी है. जिसमें अब तक करोड़ों रुपये नगद समेत जेवरात बरामद किए गए है.सभी का मूल्यांकन किया जा रहा है. नोटों की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है. इसके अलावा घर में मौजूद दस्तावेज की जांच की जा रही है. फिलहाल दोनों रेड अलग अलग केस में हुई है. लेकिन धनबाद-दुमका और बंगाल सभी का तार एक साथ जोड़ कर टीम देख रही है. खेल पूरा एक सिंडीकेट बना कर खेला गया है.

Thursday, October 30, 2025

*jharkhand Nikay Chunav : दस दिसंबर के पहले सरकार निकाय चुनाव पर क्यों ले सकती है फैसला, संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती*

Sarykela Kharsawan (पत्रकार दया शंकर सिंह) : झारखंड में नगर निकाय चुनाव पर सरकार 10 नवंबर के पहले फैसला ले सकती है. 10 नवंबर को होने वाली हाईकोर्ट में सुनवाई के पहले सरकार कैबिनेट से मंजूरी लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को अनुमति भेज  सकती है. सूत्रों के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के सख्त रुख के बाद हेमंत सोरेन की सरकार ने नगर निकाय चुनाव को जल्द कराने का लगभग निर्णय ले चुकी है. जिला स्तर शहरी निकायों के वार्ड एवं अन्य पदों पर आरक्षण के निर्धारण को अंतिम रूप  दिया जा रहा है. जिला स्तर से आरक्षण का निर्धारण होने के बाद राज्य निर्वाचन को यह  भेजा जाएगा. 

झारखंड में कुल 48 शहरी निकाय क्षेत्र हैं

उल्लेखनीय है कि राज्य में 48 शहरी निकाय क्षेत्र हैं, जहां ओबीसी ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट के बाद पहली बार bc1 और bc2 के लिए सीट आरक्षित होंगी. यह अलग बात है निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों का प्रत्यक्ष कोई भूमिका नहीं होती, लेकिन अप्रत्यक्ष भूमिका होती है. हर उम्मीदवार प्रयास करता है कि वह किसी न किसी दल से समर्थित हो. झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस निकाय चुनाव को लेकर सकारात्मक रुख अपनाते हुए दावा कर रही है कि जल्द ही चुनाव होंगे.  

कांग्रेस पूरी तरह से हो गई है सक्रिय 

कांग्रेस का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति और ओबीसी ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद राज्य में शहरी निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. वैसे भी निकाय चुनाव को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है निकाय चुनाव को लेकर सक्रियता तेज है. छठ  घाटों पर उम्मीदवारों का सियासी डेरा भी लगा.सभी राजनीतिक दलों के नेता समाज सेवी संस्थाओं के लोग जनता की सेवा में अपने अपने लग चुके है हालांकि जनता अब जाग चुकी है चुनावों की आवाज आते ही कुछ लोग तो चौक चौराहा पर चाय पर चर्चा और सेवा करना भी शुरू कर चुके है रोड नली साफ सफाई वेपर लाइट मरमत लोगो को नमस्कार तक बोलना शुरू कर चुके हैं कुछ लोग जो कभी जनता के बीच नहीं रहे एक तरफ से देखा जाए तो पर्व जैसा माहौल बन गया है 

Monday, October 20, 2025

कार्तिक अमावस्या पर बौद्ध अनुयायियों ने मनाया बुद्ध दीपदान महोत्सव, करुणा और शांति का संदेश

कार्तिक अमावस्या पर बौद्ध अनुयायियों ने मनाया बुद्ध दीपदान महोत्सव, करुणा और शांति का संदेश

बोधगया/वैशाली : कार्तिक अमावस्या के अवसर पर रविवार को प्रदेशभर में बुद्ध दीपदान महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बौद्ध अनुयायियों ने विहारों, स्तूपों और बोधिवृक्ष के नीचे दीप प्रज्वलित कर भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और ज्ञान के संदेश को स्मरण किया। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर समाज में शांति, प्रेम और अहिंसा का संदेश फैलाएँगे।

इतिहासकारों के अनुसार, बुद्ध दीपदान महोत्सव की परंपरा सम्राट अशोक के समय से जुड़ी है। कहा जाता है कि बुद्ध के ज्ञानोदय के बाद अशोक ने उनके उपदेशों से प्रेरित होकर सम्पूर्ण भारत में 84,000 स्तूपों का निर्माण कराया और यह घोषणा की कि कार्तिक अमावस्या की रात दीप जलाकर बुद्ध के उपदेशों को स्मरण किया जाए। तब से यह दिवस बुद्ध दीपदान पर्व के रूप में मनाया जाता है।

विहारों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ‘नमो बुद्धाय’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। भिक्षुओं ने प्रवचन देते हुए कहा कि दीपदान का अर्थ केवल दीप जलाना नहीं, बल्कि अपने भीतर के अंधकार — अज्ञान, लोभ और क्रोध — को मिटाना है। बुद्ध ने कहा था, “मैं मुक्तिदाता नहीं, मार्गदाता हूँ। अपना प्रकाश स्वयं बनो।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान बुद्ध से करुणा, शांति और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नमो बुध्याय अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर।

BREAKING: झामुमो का बड़ा आरोप, आखरी समय तक महागठबंधन ने किया गुमराह, अब झारखंड में होगी समीक्षा,चुनाव के बाद बड़ा निर्णय लेने का फैसला

रांची(पत्रकार दया शंकर सिंह): बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन का दौर खत्म हो गया. लेकिन झामुमो ने घोषणा के बाद भी टिकट वितरण नहीं किया. अब चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान भी कर दिया. और गठबंधन पर गुमराह करने का आरोप लगाया है. साथ ही अब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में गठबंधन पर समीक्षा करने का निर्णय लिया है. इस बयान के बाद से झारखंड में सियासी फिजा बदलने की आहट तेज हो गई है.

दरअसल बिहार में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का ऐलान किया और चुनाव में आखरी समय तक बैठक होती गई. जब लगा की अब बात नहीं बची तो झामुमो ने 6 सीट पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया. और घोषणा कर दिया कि मनिहारी,कटोरिया,ईचाक, जमुई,पीरपैंती और धमगाहा सीट पर उम्मीदवार देंगे.साथ ही स्टार प्रचार की भी घोषणा कर दी. लेकिन सभी इंतजार में रहे की टिकट किसे दिया जाएगा.

यह इंतजार आखरी समय तक होता रहा लेकिन एक बयान झामुमो का सामने आया. जिसमें बताया कि गठबंधन ने आखरी समय तक गुमराह किया है. नेताओं ने आश्वासन दिया कि झामुमो साथ रहेगी. लेकिन उन्हे गुमराह कर समय निकाला गया. अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. अगर गठबंधन में साथ रहते तो मजबूती मिलती और झामुमो की ताकत गठबंधन की ताकत होती. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन को लेकर समीक्षा की जाएगी.          

Thursday, September 18, 2025

पिछले दो-तीन सालों में रसोई गैस के बढ़ते दाम: कैसे बिगाड़ रहे हैं घरों का बजट और बढ़ा रहें महंगाई का बोझ, जानिए

Jharkhand : महंगाई के इस दौर में आटा, दाल से लेकर रसोई गैस तक, लोगोंं के बजट पर लगातार वार कर रही है. ऐसे में महंगाई की इस मार ने रसोई घर के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है, जिसमें सबसे हाथ रसोई गैस का ही है.

हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बीते दिनों ना केवल रसोई गैस के ही दामों में इजाफ़ा हुआ है बल्कि, आटा, दाल, चावल, गरम मसाले, पीसी हुई मिर्च, हल्दी और तो और इलायची से लेकर जीरा तक महंगा हो चुका है. पर जितना इजाफा रसोई गैस के दामों में देखने को मिल है उतनी कीमत शायद ही किसी अन्य चीज़ में देखने को मिली होगी. 

अगर एक नजर डालें साल बीते कुछ वर्षों में रसोई गैस के दामों पर तो साल 2004 में 241 रुपये, साल 2010 में 281 रुपये, साल 2014 में 410 रुपये, साल 2015 में 640 रुपये, साल 2021 में 859 रुपये और 2022 में 980 रुपये में रसोई गैस मिला करती थी. हालांकि उसके बाद साल 2023 में रसोई गैस की कीमत करीबन 1160 रुपये तक पहुँच गई थीं, जिसके बाद साल 2024 में इसकी कीमत घटा कर 860 रुपये केमत निर्धारित की गई है.

ऐसे में लगातार बढ़ते इन दामों के कारण सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय लोगोंं पर देखने को मिला है. हालांकि महंगाई के इस दौर में रसोई गैस के लगातार बढ़ते और घटते दामों ने हर वर्ग के लोगों के घरेलू बजट को अस्थिर कर दिया है. वहीं सरकार की ओर से समय-समय पर कीमतों में राहत दी जाती है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है.

Tuesday, September 9, 2025

बिना नोटिस घर तोड़ने पर भड़की विधायक अम्बा प्रसाद कहा कुत्तों से बदतर हो गई गरीबों की जिंदगी रांची के बिरसा चौक के पास बाईपास रोड में HEC की जमीन पर अवैध तरीके से घर बना कर रह रहे लोगों पर कार्रवाई की गई.अचानक एमएम

 रांची(RANCHI): रांची के बिरसा चौक के पास बाईपास रोड में HEC की जमीन पर अवैध तरीके से घर बना कर रह रहे लोगों पर कार्रवाई की गई.अचानक JCB की कार्रवाई कर जमीन को खाली कर दिया गया. इसके बाद अब सैकड़ो परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मज़बूर है. इस बीच पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद पीड़ित का हाल जानने पहुंची और अधिकारियों पर गुस्से में लाल हो गई.अम्बा ने सीधे कहा कि देश में कुत्तो को न्याय मिल जाता है लेकिन गरीब का कोई नहीं सुनता है.सरकार में होने के बावजूद भी सच बात बोलने में डर नहीं है.

इस दौरान अम्बा प्रसाद  पीड़ित के पास पहुंची और उनके डाक्यूमेंट्स को देखा. इस बीच लम्बी बातचीत एक एक पीड़ित परिवार से किया. अम्बा प्रसाद ने बच्चों को चॉक्लेट बिस्किट भी दिया. साथ ही इनकी लड़ाई को आगे लड़ने की बात कही हैं. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि झारखण्ड में हर जगह गरीबो पर कार्रवाई हो रही है. देश में कुत्तो की समस्या हल हो रही है. जिनके लिए कोई आयोग नहीं है. लेकिन इंसान के लिए आयोग है कई विंग बने है फिर भी सभी बेबस और लाचार है.आखिर इनके बारे में कौन सोचेगा.

बिना नोटिस घर पर बुलडोजर चलाया गया. ऐसा किस कानून के तहत किया है. इसका जवाब अधिकारियों को देने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि  किसी का मूर्ति या पार्क बनाने के लिए ऐसे घर को जमीन दोज करना सही नहीं है.पहले पुर्नवास करें फिर किसी के घर पर बुलडोजर चलाये

Thursday, August 28, 2025

Gangs Off Wasepur Criminal : धनबाद के वासेपुर का चर्चित अपराधी फहीम खान इलाज के लिए लाया गया एमजीएम, घाघीडीह जेल में काट रहा है सजा

गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई. तबीयत खराब होने की शिकायत पर उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल लाया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार फहीम खान को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या की शिकायत हुई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल मेडिकल जांच और उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. अस्पताल पहुंचने के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया.

पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके. बता दें कि फहीम खान लंबे समय से जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहा है. गैंगवार और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने के कारण वह पूर्व से ही पुलिस निगरानी में रहा है.उसके अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में हलचल बढ़ गई और आम मरीज़ों व परिजनों को भी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है और जेल प्रशासन लगातार संपर्क में है.