Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tuesday, March 31, 2026

IIT और RIT से भी आगे हैं झारखंड का ये इंजीनियरिंग कॉलेज, वर्ल्ड रैंकिंग में मिला 21वां पोज़ीशन(संपादक सूरज तांती)

(संपादक सूरज तांती): झारखंड में अनेकों ऐसे कॉलेज हैं जहां एडमिशन लेने के लिए होड़ मची रहती है. पर क्या आप ये जानते हैं कि हमारे अपने राज्य में भी एक ऐसा इंजीनियरिंग कॉलेज मौजूद है जिसने IIT और RIT को भी पीछे छोड़ दिया है. यहाँ तक कि इस कॉलेज ने रैंकिंग में हार्वर्ड जैसे नमी गिरमी यूनिवर्सिटी से भी आगे निकल कर ना सिर्फ राज्य बल्कि देश का भी नाम रौशन किया है. जी हाँ ठीक समझा आपने यहाँ बात झारखंड के धनबाद स्थित IIT ISM की हो रही है. 

बताते कहलें कि आईआईटी आईएसएम धनबाद ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी वैश्विक पहचान मजबूत की है. संस्थान को मिनरल एंड माइनिंग इंजीनियरिंग में दुनिया में 21वां स्थान मिला है, जबकि इस क्षेत्र में यह देश में लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है. यह सफलता राज्य के साथ-साथ देश के लिए भी काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. 

हालांकि केवल माइनिंग ही नहीं, बल्कि अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं में भी संस्थान ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में इसे भारत में चौथा स्थान मिला है और वैश्विक स्तर पर 151-175 के रैंक बैंड में जगह मिली है. वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में संस्थान 501-575 रैंक बैंड में शामिल हुआ है, जो इसके बहुआयामी शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है.

बात करें IIT ISM कि तो, इस प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना वर्ष 1926 में ब्रिटिश शासन के दौरान की गई थी. उस समय इसका उद्देश्य खनिज क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा और शोध को बढ़ावा देना था, ताकि उद्योगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके. शुरुआत में केवल 22 छात्रों और तीन ब्रिटिश शिक्षकों के साथ शुरू हुआ यह संस्थान आज देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में गिना जाता है. आज भी यहां ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक लाल इमारतें मौजूद हैं, जहां पढ़ाई होती है.

यहां दाखिला पाना आसान नहीं है. इसके लिए छात्रों को जेईई एडवांस्ड में बेहतरीन रैंक हासिल करनी होती है. आमतौर पर टॉप रैंकर्स ही यहां प्रवेश पा पाते हैं, जिसके लिए छात्र वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं. फीस की बात करें तो बीटेक के पहले सेमेस्टर की फीस करीब 1 लाख रुपये के आसपास है और पूरे कोर्स के लिए 12 से 13 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है. प्लेसमेंट के मामले में भी संस्थान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. इस साल ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट में तीन छात्रों को 1.5 करोड़ रुपये सालाना तक का पैकेज मिला, जो इसकी बढ़ती प्रतिष्ठा और इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ को दर्शाता है.

Monday, March 30, 2026

70 हजार रुपये रिश्वत लेते SDM का स्टेनो और लिपिक गिरफ्तार, निगरानीकी टीम ने की कार्रवाई(संपादक सूरज तांती)

भागलपुर के सदर एसडीएम कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना से आई 9 सदस्यीय टीम ने लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, नाथनगर आपूर्ति विभाग में कार्यरत अभिजीत कुमार से उनकी सेवा संपुष्टि (Service Confirmation) से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के नाम पर अवैध राशि की मांग की गई थी. लगातार दबाव बनाए जाने पर अभिजीत कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की.

शिकायत के आधार पर डीएसपी विंध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही एसडीएम कार्यालय में रिश्वत की राशि का लेन-देन हुआ, निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल, निगरानी विभाग की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है.

 

Saturday, March 28, 2026

सरायकेला खरसावां के शैलेंद्र सिंह बने भाजपा प्रदेश सचिव, चाईबासा के गीता कोड़ा को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व*(संपादक सूरज तांती/पत्रकार दया शंकर सिंह)

सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहमति से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की जिसमें सरायकेला खरसावां जिले के श्री शैलेंद्र सिंह को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला है। 

जानकारी के मुताबिक धनबाद ग्रामीण के गणेश मिश्रा, बोकारो के अमर कुमार बाउरी, पलामू के मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला है। 

जमशेदपुर महानगर के आभा महतो, खूंटी के नीलकंठ सिंह मुंडा,गढ़वा के बालमुकुंद सहाय,भानु प्रताप साही, रांची पूर्वी के डॉ प्रदीप वर्मा, दुमका के सुनील सोरेन, गुमला के मनेश्वर साहू, चाईबासा के गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है।

आदित्यपुर में रामनवमी पर अखाड़ा जुलूस की तैयारी पूरी, गाजे बजे के साथ निकला जुलूस* *(संपादक सूरज तांती/पत्रकार: दयाशंकर सिंहा)*

आदित्यपुर के सरायकेला, खरसावां स्थित अमृत नगर जमालपुर गम्हरिया में श्री श्री सार्वजनिक अखाड़ा समिति की जुलूस  जोर-शोर से निकला 
समिति के अध्यक्ष बुलेट सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय सरदार जी (महापौर, आदित्यपुर नगर निगम), एवं विनोद श्रीवास्तव जी (पूर्व महापौर) सलेंद्र सिंह भगवान सिंह ब्रजेश त्रिपाठी धनंजय सिंह सुरेश सिंह कृष्ण दुबे नागेश्वर शर्मा बड़ा बाबू साथ ही सरायकेला के राजा भी शामिल हुए! और रामनमी का जुलूस को निकले

 
समिति के अनुसार अखाड़ा जुलूस आज शाम 5 बजे श्री श्री सार्वजनिक अखाड़ा समिति अमृत नगर जमालपुर गम्हरिया से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान पारंपरिक प्रदर्शन, धार्मिक झांकियां और अखाड़ा कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। समिति के सदस्यों ने भी आश्वासन दिया है कि पूरे आयोजन को शांति और अनुशासन के साथ संपन्न किया जाएगा।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी पर्व को भव्य और सफल बनाएं।

Friday, March 27, 2026

आदित्यपुर में रामनवमी पर अखाड़ा जुलूस की तैयारी पूरी, शाम 6 बजे निकलेगा जुलूस (संपादक सूरज तांती, पत्रकार दया शंकर सिंह)

*आदित्यपुर में रामनवमी पर अखाड़ा जुलूस की तैयारी पूरी, शाम 6 बजे निकलेगा जुलूस* *(पत्रकार: दयाशंकर सिंहा)* 
आदित्यपुर के सरायकेला, खरसावां स्थित बालाजी हनुमान मंदिर अखाड़ा रायडीह बस्ती में श्री श्री रामनवमी पूजा समिति द्वारा वर्ष 2007 से आयोजित किए जा रहे पारंपरिक अखाड़ा जुलूस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 
समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं लाइसेंसधारी सुरेंद्र सिंह भी व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय सरदार जी (महापौर, आदित्यपुर नगर निगम), अंकुर सिंह जी (उप महापौर), चंपाई सोरेन जी (पूर्व मुख्यमंत्री) एवं विनोद श्रीवास्तव जी (पूर्व महापौर) के शामिल होने की संभावना है।
समिति के सदस्यों में चंद्रशेखर राय, बदूरी सिंह, ललन मिश्रा, शंभू गुप्ता, अखिलेश गिरी, संजय पासवान, प्रवीण सिंह, शिवशंकर राय, मुकेश चौधरी, संजय सिंह, अनिल गुप्ता, चंदन सिंह, मधुसूदन श्रीवास्तव, विशाल कुमार, गौरव कुणाल, शिव कुमार सिंह, कुट्टी, रितिक, अभिजीत, हिमांशु, प्रियांश, अचल और हक्की शामिल हैं।
 
समिति के अनुसार अखाड़ा जुलूस आज शाम 6 बजे बालाजी हनुमान मंदिर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान पारंपरिक प्रदर्शन, धार्मिक झांकियां और अखाड़ा कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। समिति के सदस्यों ने भी आश्वासन दिया है कि पूरे आयोजन को शांति और अनुशासन के साथ संपन्न किया जाएगा।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी पर्व को भव्य और सफल बनाएं।

Thursday, March 26, 2026

आदित्यपुर बस्ती में 80 वर्षों पुरानी अन्नपूर्णा पूजा समारोह पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ (संपादक सूरज तांती,पत्रकार दया शंकर सिंह)


आदित्यपुर बस्ती में 80 वर्षों पुरानी अन्नपूर्णा पूजा, महाअष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़(पत्रकार दया शंकर सिंह)
आदित्यपुर। माँ अन्नपूर्णा जन कल्याण संघ के तत्वावधान में इस वर्ष भी आदित्यपुर बस्ती स्थित श्री श्री सार्वजनिक अन्नपूर्णा पूजा कमेटी द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अन्नपूर्णा पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की जा रही है। महाअष्टमी के दिन पूजा-अर्चना के दौरान विशेष उत्साह देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं सहित भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर माता का आर्शीवाद लेना पहुंचे आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास 

कमेटी के अनुसार यह पूजा पिछले लगभग 80 वर्षों से पूर्वजों की परंपरा के रूप में लगातार आयोजित की जा रही है। चैत्र नवरात्रि के दौरान चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन भोग वितरण किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह पूजा 29 अप्रैल तक चलेगी और दसवीं के दिन माँ अन्नपूर्णा का विसर्जन किया जाएगा।

पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अजय नदी, उपाध्यक्ष संजय सतपथी एवं सचिव उत्तम पॉल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कैशियर राधा कांत नदी, जॉइंट सेक्रेटरी समीर नदी, ट्रेजर ऋषि नदी तथा सक्रिय सदस्य गौतम पॉल, महावीर पॉल, सागर नायक, संजय नंदी सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं। इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष मिलु सरदार, पूर्व सचिव तुलसी गोराई, पूर्व ट्रेजर सनातन प्रमाणिक, निखिल नदी, खोकन कुंडू, सुधांशु पाल, फटिक नदी सहित पुराने सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु बढ़-चढ़कर पूजा में माता का आर्शीवाद लेने और भोग लेने आते है

Tuesday, March 24, 2026

वार्ड सदस्य के अनुज की असामयिक निधन(पत्रकार दया शंकर सिंह)

            वार्ड सदस्य के अनुज की असामयिक निधन
जमशेदपुर शहर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत घाघीडीह पंचायत के खुशबूनगर निवासी सह वार्ड सदस्य श्री रमेश दास के छोटे भाई श्री रवि दास की अपने आवास में असामयिक स्वाभाविक मृत्यु हो गई है !_ 

 

 _🙏कोल्हान प्रमंडल पान(तांती) समाज कल्याण समिति ईश्वर से उनके आत्मा की शांति एवं परिवार के संयम की कामना करती है... 🙏🏻_

पारिवारिक झगड़े में आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव सत्यवान पान की हुई निर्मम हत्या


Reportar Daya Shankar Singh/ पारिवारिक झगड़े में आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव सत्यवान पान की हुई निर्मम हत्या पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडूंगी  प्रखंड अंतर्गत बाईहातु ग्राम निवासी सह आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव  70 वर्षीय श्री सत्यवान पान की बीती रात उनके ही पुत्र प्रकाश पान द्वारा लाठी से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई !_ 
 _प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सत्यवान पान की दो पत्नियां थी इसी पारिवारिक कलह में धन संपत्ति व जमीन जायदाद के लेन देन को लेकर आपस में हुई झगड़े के दौरान उनके सौतेले पुत्र प्रकाश पान ने लाठी से पीट कर अपने ही पिता की जान ले ली साथ सौतेली मां यमुना पान को भी घायल कर दिया जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल चाईबासा से बेहतर चिकित्सा हेतु MGM जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है !_

आदित्यपुर गुमटी बस्ती नियर रेलवे फाटक मां मनसा देवी मंदिर स्थित श्री श्री रामनवमी पूजा संत शिरोमणि अखाड़ा में पुजा की तैयारी शुरू (पत्रकार दया शंकर सिंह)

आदित्यपुर गुमटी बस्ती नियर रेलवे फाटक मां मनसा देवी मंदिर स्थित श्री श्री रामनवमी पूजा संत शिरोमणि अखाड़ा में पुजा की तैयारी शुरू नवमी को पूजा के बाद भोग का वितरण किया जाएगा और दशमी को चना गुड़ और शर्बत पूजा समिति की ओर से 
अध्यक्ष विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती 
उपाध्यक्ष रमेश बालमुचू 
कोषाध्यक्ष बिट्टू महतो
सचिव सरोज साहू 
मुख्य सदस्य कृष्ण महतो,सौरव पत्रों,गोलू पान,दीपू दास,सुधीर तांती,

Monday, March 23, 2026

झारखंड आंदोलन कारी का फूटा गुस्सा डीसी ऑफिस पर किया जोरदार प्रदर्शन (पत्रकार दया शंकर सिंह)

झारखंड आंदोलन कारी यो को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र, एवं प्रतीक चिन्ह देने की मांग को लेकर जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय परिसर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया आंदोलन कारी यो ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की आंदोलन कारी यो का कहना है चिन्हित आंदोलन कारी यो को राजकीय सम्मान देने का प्रावधान है लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है 

Sunday, March 22, 2026

झारखंड प्रदेश में नहाय खाय के साथ चैती छठ महापर्व की शुरुआत (पत्रकार दया शंकर सिंह)

पत्रकार दया शंकर सिंह/ झारखंड प्रदेश में नहाय खाय के साथ चैती छठ म चैती छठ महापर्व शुरुआत हो चुकी है आस्था और लाेक परंपरा का महान पर्व चैती छठ पूजा नहाय खाय के साथ श्रद्धा और विधि विधान के बीच शुरू हुआ है चार दिन तक चलने वाले इस कठिन और पवित्र अनुष्ठान के पहले दिन भक्तों आत्माशुद्धि सातीवकता और सूर्य उपासना का संकलप लिया झारखंड प्रदेश के विभिन्नजिलों मे छठ मैया के गीत गूंजने लगे हैं पूरा झारखंड भक्ति मय हो चुका है 

Thursday, March 19, 2026

Bengal Politics 2026: बंगाल का M-फैक्टर, ममता बनर्जी का मुस्लिम वोट बैंक और 2026 विधानसभा चुनाव की असली लड़ाई(पत्रकार दया शंकर सिंह)

Bengal Politics 2026(पत्रकार दया शंकर सिंह) : पश्चिम बंगाल की राजनीति को समझना हो, तो एक बात साफ है, यहाँ सत्ता का रास्ता मुस्लिम बहुल इलाकों से होकर गुजरता है। राज्य में मुसलमानों की आबादी करीब 27 फीसदी है, और इस वोट बैंक पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पकड़ पिछले डेढ़ दशक में इतनी मजबूत हो गई है कि अब यह ममता बनर्जी की सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी मानी जाती है।

2026 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, ममता का यह ‘M-फैक्टर’ यानी मुस्लिम फैक्टर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। खुद ममता बनर्जी ने हाल ही में एक सभा में कहा “हम हैं, इसीलिए आप सब सुरक्षित हैं। अगर हम न रहे, तो एक सेकंड लगेगा 12 बजाने में।  इस बयान की जितनी आलोचना हुई, उतनी ही ममता की समर्थकों में तालियाँ भी बजीं।

Bengal Politics 2026: 2011 से कैसे शुरू हुआ यह सफर?

2011 से पहले बंगाल का मुस्लिम वोटर मुख्य रूप से लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के बीच बंटा हुआ था। ममता ने इस समीकरण को बदला और बड़ी चालाकी से।

उन्होंने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को हथियार बनाया और बार-बार कहा कि 34 साल के वामपंथी शासन में मुसलमानों की हालत दलितों से भी खराब हो गई है। इसके बाद सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलन आए, जिनमें विस्थापित होने वाले किसानों में बड़ी तादाद मुस्लिमों की थी। ममता उनके साथ खड़ी हुईं और खुद को उनका ‘रक्षक’ साबित किया।

नतीजा यह रहा कि कांग्रेस और लेफ्ट का कैडर धीरे-धीरे TMC की तरफ खिसक गया, और एक बार जो भरोसा बना, वह हर चुनाव में और गहरा होता गया।

*योजनाएं, इफ्तार और इनवेस्टमेंट: दीदी की तीन ताकत

*ममता बनर्जी ने सिर्फ भाषण नहीं दिए। उन्होंने जमीनी स्तर पर ऐसे काम किए जिनका सीधा असर मुस्लिम समाज पर पड़ा।

पहली ताकत, सरकारी योजनाएं: 2012 में इमामों के लिए मासिक भत्ता शुरू किया गया। इस फैसले पर विवाद हुआ, लेकिन इसने मजहबी नेतृत्व के बीच ममता की साख पक्की कर दी। इसके साथ ही मदरसा आधुनिकीकरण कार्यक्रम, ‘ऐक्यश्री’ स्कॉलरशिप और ‘कन्याश्री’ जैसी योजनाओं का लाभ मुस्लिम लड़कियों तक पहुँचाया गया। 2026 के चुनाव से पहले ममता सरकार ने अंतरिम बजट में अल्पसंख्यक मामलों के लिए 5,713 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।

दूसरी ताकत, सम्मान की राजनीति: ममता का सिर पर पल्लू रखकर इफ्तार पार्टियों में जाना और मंच से दुआएं पढ़ना महज दिखावा नहीं था। यह उस समुदाय को सम्मान देने का तरीका था, जिसे मुख्यधारा की राजनीति में अक्सर नजरअंदाज किया जाता था। मुस्लिम वोटरों को लगा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री उनके रीति-रिवाजों को खुलकर अपना रही है।

तीसरी ताकत, डर की राजनीति: जब-जब हिंदू-मुस्लिम तनाव बढ़ा, ममता पर भले आरोप लगे, लेकिन उन्होंने हर बार खुद को मुस्लिम समुदाय का ढाल साबित किया। यह भरोसा आज उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।2021 का चुनाव: जब आंकड़े चौंका देते हैं

2021 का विधानसभा चुनाव एक टर्निंग पॉइंट था। BJP की आक्रामक लहर को देखते हुए बंगाल के मुसलमानों ने कांग्रेस और ISF जैसे दलों को लगभग पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।


राज्य की करीब 85 सीटें ऐसी हैं, जहाँ मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका में है। इनमें से 75 सीटें TMC ने जीतीं। जिलेवार आंकड़े देखें तो:


मुर्शिदाबाद: 22 में से 20 सीटें TMC को मिलीं

मालदा: 12 में से 8 सीटें

उत्तर दिनाजपुर: 9 में से 7 सीटें

बीरभूम: 11 में से 10 सीटें

दक्षिण 24 परगना: 31 में से 30 सीटें

यह आंकड़े बताते हैं कि मुस्लिम बहुल सीटों पर TMC की पकड़ कितनी मजबूत है।


2026 की रणनीति: ’75+75 का गणित’

294 सीटों वाली बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। ममता का गणित एकदम सीधा है। करीब 75 सीटें ऐसी हैं जहाँ मुस्लिम आबादी इतनी ज्यादा है कि BJP का जीतना लगभग नामुमकिन है। इन सीटों पर ममता की पकड़ पहले से पक्की मानी जाती है। बाकी 75 सीटें वे महिला वोटरों और ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर हासिल करना चाहती हैं।


हुमायूं कबीर या AIMIM जैसे दलों से छुटपुट चुनौती आ सकती है, लेकिन मुस्लिम बहुल सीटों पर वे TMC के असली वोट में ज्यादा सेंध नहीं लगा पाते।


आलोचना और असली सवाल

आलोचक पूछते हैं क्या ममता ने मुसलमानों को सिर्फ ‘वोट बैंक’ बनाकर रखा है? क्या इन योजनाओं से उनकी असली तरक्की हुई? यह सवाल जायज है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बंगाल का मुस्लिम वोटर ममता को अपनी ढाल मानता है। उन्होंने एक ऐसा नैरेटिव बना दिया है जिसमें TMC की हार को मुस्लिम अस्तित्व के लिए खतरा बताया जाता है। डर और सुरक्षा का यह मिश्रण बेहद शक्तिशाली है। चाहे इसे तुष्टिकरण कहा जाए या समावेशी राजनीति नतीजे हमेशा TMC के पक्ष में रहे हैं।


निष्कर्ष: 2026 में भी दीदी की राह आसान?

ममता बनर्जी ने पिछले 15 सालों में मुस्लिम राजनीति को ‘वोट’ से बदलकर ‘अस्तित्व’ की लड़ाई बना दिया है। आज बंगाल में BJP के खिलाफ मुस्लिम वोट बैंक एक मजबूत दीवार की तरह खड़ा है।


2026 के चुनाव में जब तक कोई बड़ा राजनीतिक भूचाल नहीं आता, ममता की यह ‘मुस्लिम किलेबंदी’ उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी रहेगी। विपक्ष के पास इस समीकरण को तोड़ने का कोई ठोस रास्ता फिलहाल नजर नहीं आता। बंगाल का M-फैक्टर यानी ममता का मुस्लिम फैक्टर 2026 में भी निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार है।

Monday, March 16, 2026

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के भतीजे आदित्यपुर से अंकुर सिंह बने आदित्यपुर नगर निगम के नए उप महापौर

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम में उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में अंकुर सिंह ने जीत दर्ज कर नई जिम्मेदारी संभाल ली। नगर निगम सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण चुनाव में कुल 35 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां अंकुर सिंह और अर्चना सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणामों में अंकुर सिंह को 18 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी अर्चना सिंह को 17 वोट मिले। इस प्रकार महज एक वोट के बेहद मामूली अंतर से अंकुर सिंह ने जीत हासिल कर आदित्यपुर नगर निगम के नए उप महापौर के रूप में अपनी जगह बना ली। परिणाम घोषित होते ही नगर निगम परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। अंकुर सिंह के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया।  निगम परिसर में फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर चुनाव का मुकाबला बेहद करीबी होने के कारण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के हलकों में भी इस परिणाम को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।नवनिर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह ने अपनी जीत पर सभी पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि आदित्यपुर नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों और शहर की जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी

Sunday, March 15, 2026

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आजाद भारत के सर्वप्रथम भूतपूर्व विधायक माननीय पान गुरु स्वर्गीय मुकुंदराम तांती जी के 124 वा जन्म जयंती समारोह धूम धाम से मनाया गया (पत्रकार दया शंकर सिंह)

सरायकेला (पत्रकार दया शंकर सिंह) सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 के नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया के कोल्हान प्रभारी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी के कार्यालय परिसर के सामने स्थित आजाद भारत के प्रथम विधायक पान गुरु भूतपूर्व विधायक पान गुरु स्वर्गीय मुकुंदराम तांती जी के 124वीं जन्म जयंती में धूम धाम से मनाया गया इसका शुभ आरंभ गुरु जी के प्रतिमा पर विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया पूजा पाठ के साथ 
 इस अवसर सभी राजनीतिक दलों के नेता समाज सेवी ने भी पान गुरु भूतपूर्व विधायक मुकुंद राम तांती जो की टिस्को मजदूर यूनियन अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलन कारी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित किया आदित्यपुर नगर निगम पूर्व महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू एवं समाज सेवी चंद्र शेखर दास उफ़ चंदू जी जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पार्वती किस्कूयुवा नेता साहिल सोनकर समाज सेवी दीपू दासझा मु मो सरायकेला खरसावां महिला मोर्चा नेत्री ललिता सरकार एवं मिट्ठू सरकार पप्पू मुखी समाज सेवी बिस्टुपुर कदम हरिजन बस्तीजमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास सरायकेला खरसावां जिला वरिष्ठ समाज सेवी स भा ज पा नेता रंजीत प्रधानयुवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया स जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस स पूर्व महापौर प्रत्याशी आदित्यपुर नगर निगम 
सरोज साहू समाज सेवीआदित्यपुर नगर निगमभा ज पा नेता महिंद्र प्रसाद बांसवाला