Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Thursday, September 4, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले एक जनसभा को किया संबोधित

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सामने चुनौती पेश करते हुए कहा, ‘‘आप मुझे तब तक नहीं हरा सकते जब तक मैं आपको ऐसा करने की अनुमति नहीं देती.
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने हालांकि इस दौरान भाजपा का नाम नहीं लिया. झारग्राम के पंचमाथा मोड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह एक बाघिन हैं और किसी को भी उन्हें घायल करने का प्रयास करने और उन्हें ‘खतरनाक’ बनाने का जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी दी कि वे उन्हें कम न आंके, तथा स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है.

पलामू नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

10 लाख इनामी नक्सली शशिकांत गंझू की मौजूदगी की सूचना पर चला था अभियान
पलामू : जिले में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बल को भारी नुकसान हुआ है। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो बहादुर जवान शहीद हो गए जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। शहीद जवानों में पलामू एएसपी अभियान का एक बॉडीगार्ड भी शामिल है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के शीर्ष कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश मिला था। शशिकांत गंझू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है और वह लंबे समय से पलामू व आसपास के इलाकों में नक्सली घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस बल को गुप्त सूचना मिली थी कि मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में शशिकांत गंझू मौजूद है। इसी आधार पर सर्च अभियान शुरू किया गया। जैसे ही पुलिस बल गांव में दाखिल हुआ नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। इसी दौरान तीन जवानों को गोलियां लगीं। घायल जवानों को तुरंत एमएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे जवान का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।