पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसावां मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के अंतर्गत संचालित गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरण अभियान के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ नितिश कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र-51 अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-351 एवं 352 का भ्रमण कर घर-घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, अभिलेख संधारण, दस्तावेजों के सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य निष्पादन की गुणवत्ता का आकलन किया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र का शत-प्रतिशत वितरण, समयबद्ध संग्रहण, मतदाता विवरण का शत-प्रतिशत सत्यापन तथा प्राप्त सभी प्रपत्रों का त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी पात्र मतदाता की उपेक्षा न हो तथा कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। प्रत्येक परिवार तक पहुँच बनाते हुए सभी पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरवाया जाए तथा प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम बिना वैधानिक कारण के मतदाता सूची से न हटे तथा पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित की जाए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है तथा इसकी सफलता सभी संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ एवं कर्मियों की सक्रिय सहभागिता, सतत निगरानी एवं बेहतर समन्वय पर निर्भर है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करते हुए अभियान की दैनिक समीक्षा करने, क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) द्वारा गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं सत्यापन कार्य का नियमित क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के माध्यम से अभियान की सतत निगरानी करते हुए समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने तथा पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है।निरीक्षण के अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सरायकेला अमित कुमार, संबंधित बीएलओ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Friday, July 3, 2026
आदित्यपुर में जमशेदपुर बंद का आंशिक असर, कई भाजपा नेता हिरासत में/पत्रकार दया शंकर सिंह
आदित्यपुर:** करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष **हिमांशु सिंह हत्याकांड** एवं क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत **जमशेदपुर बंद** का असर शुक्रवार को आदित्यपुर में भी देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विभिन्न बाजारों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया।
बंद को देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
आदित्यपुर नगर निगम के मेयर **संजय सरदार** ने भी आंदोलन के समर्थन में गिरफ्तारी दी। उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
बंद का असर बाजारों में **आंशिक रूप से** दिखाई दिया। कुछ व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जबकि कई दुकानदारों ने स्थिति को देखते हुए दुकानें नहीं खोलीं। हालांकि, शहर के कई हिस्सों में दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं।
**सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था** पर बंद का विशेष असर नहीं पड़ा और यात्री वाहन सामान्य दिनों की तरह चलते रहे। **बैंक, सरकारी कार्यालय और अन्य आवश्यक सेवाएं** भी नियमित रूप से संचालित होती रहीं।
दिनभर पुलिस और प्रशासन की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करती रहीं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी।
भाजपा नेताओं का कहना है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड के सभी आरोपियों की **अविलंब गिरफ्तारी**, उनके खिलाफ **कड़ी कानूनी कार्रवाई** और क्षेत्र में **बेहतर कानून-व्यवस्था** सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया था। नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है










