Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label कोल्हान. Show all posts
Showing posts with label कोल्हान. Show all posts

Monday, June 29, 2026

सरायकेला खरसांवा भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के समीप डीडी (DD) बार में घटित जघन्य एवं कायरतापूर्ण जानलेवा हमले की घोर निंदा किया है/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह सरायकेला खरसांवा/ सरायकेला खरसांवा भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने  बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के समीप डीडी (DD) बार में घटित जघन्य एवं कायरतापूर्ण जानलेवा हमले की घोर निंदा किया है।
युवतियों के साथ हो रही अभद्रता का साहसपूर्वक विरोध करने पर भाजपा नेता श्री चंदन सिंह जी के भतीजे प्रत्यूष आनंद एवं करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष  हिमांशु कुमार सिंह पर अपराधियों द्वारा चाकू एवं चापड़ से किया गया निर्मम हमला न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है, बल्कि यह झारखंड में बढ़ते अपराधियों के दुस्साहस और प्रशासनिक निष्क्रियता का भी गंभीर संकेत है।
सबसे अधिक चिंताजनक तथ्य यह है कि यह पूरी घटना पुलिस गश्ती वाहन की मौजूदगी में घटित हुई। यदि कानून के रक्षक मौजूद रहने के बावजूद अपराधी खुलेआम इस प्रकार जानलेवा हमला करने का साहस कर रहे हैं, तो यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न करता है।
भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने स्पष्ट एवं दृढ़ मांग है कि—
इस जघन्य हमले में शामिल सभी अपराधियों एवं उनके संरक्षकों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
• घटना के समय ड्यूटी पर तैनात संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका एवं संभावित लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
सतीश शर्मा ने घायल प्रत्यूष आनंद एवं हिमांशु कुमार सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करती है तथा इस कठिन समय में उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदना एवं दृढ़ता से खड़ी है।

Saturday, April 4, 2026

गैस एजेंसी का मालिक कर रहा है मनमानी और कालाबाजारी तो यहां करे शिक़ायत, होश ठिकाने आ जाएंगे

(पत्रकार दया शंकर सिंह):एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर देश में हाहाकार मचा हुआ है क्योंकि हर घर में रोज़ाना खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर की जरुरत पड़ती है. ऐसे में गैस संकट के बीच कालाबाजारी और एजेंसी के मालिकद्वारा मनमानी की खबरें भी सामने आती है.जहां उपभोक्ताओं को सिलेंडर न देकर उसकी कालाबाजारी की जाती है जिससे आम लोग काफी ज्यादा परेशान होते है अगर आपकी भी गैस एजेंसी आपके साथ मनमानी कर रही है या कालाबाजारी कर रही है तो आप इसकी शिकायत कर सकते है और जेल भेज सकते है.

गैस एजेंसी कर रही है मनमानी तो जरूर करें शिकायत एजेंसी कर रही है मनमानी तो जरूर करें शिकायत

दरअसल बहुत बार ऐसा होता है कि लोगों को एजेंसी द्वारा परेशान किया जाता है जहां डीलर या डिलीवरी करने वाले लोगों को मनमाने तरीके से वसूली करते है.एजेंसी की ओर से सिलेंडर न देकर उसकी कालाबाजारी भी की जाती है अगर आपका भी गैस एजेंसी आपके साथ ऐसा कुछ कर रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप इसकी शिक़ायत बहुत आसानी से कर सकते हैं और उसको सजा भी दिला सकते है कैसे चलिए जानते है.

यहां जाकर आप आसानी से कर सकते है शिकायत दर्ज

यदि आपका भी डीलर सिलेंडर के अधिक पैसे मांग रहा है या आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा है और डिलीवरी करने से इनकार कर रहा है तो आपको कंपनी के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर शिक़ायत ज़रूर करनी चाहिए अगर आपके घर में इंडियन का कनेक्शन है तो आप इंडियन ऑयल के ग्रीवांस पोर्टल पर शिकायत कर सकते है.आपको बता दे की जैसे ही आप इंडियन के ग्रीवांस पोर्टल पर जाते है तो वहां आपको कई सारे ऑप्शन दिखते है जिसमे क्वालिटी, ओवर चार्जिंग, सर्विस में देरी या ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ा मामला, रिफिल सप्लाई जै से ऑप्शन दिखाई देते है उसमें से जो भी आपकी समस्या हो आप उसको चुन सकते है. जहां शिकायत दर्ज करते ही सीधे कंपनी के संबंधित विभाग तक इसकी जानकारी चली जाती है और आगे की कार्रवाई शुरू हो जाती है.

पूरी तरह से परदर्शी है शिक़ायत की प्रक्रिया

आपको बता दे कि एलपीजी गैस कनेक्शन से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है, जहां पोर्टल पर की जाने वाली शिकायत प्रक्रिया पारदर्शी रहती है.जहां आप बड़े ही आसानी से यह देख सकते हैं कि आपकी कार्रवाई कहां तक पहुंची है.आपको बता दें कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए आपको कुछ जरूरी जानकारी देनी पड़ती है जिसमे आपको एलपीजी आईडी, रजिस्टर मोबाइल नंबर या ग्राहक आईडी शामिल होती है यह सब शिकायत के समय इसलिए मांगी जाती है ताकी इस चीज की पहचान हो सके कि आप कंपनी के ग्राहक है या उपभोक्ता है.

रेफरेंस नंबर से ट्रैक कर सकते है स्टेटस

जानकरी देने के बाद आपको अपनी शिक़ायत दर्ज करनी होती है जहां आपको बताना होता है कि आपकी गैस एजेंसी ने आपसे कितने अधिक रुपये लिए है या सिलेंडर में देने में कितनी देर हुई है.आपके साथ अच्छे से व्यवहार किया गया या नहीं किया गया. इनमे सब की शिकायत सबमिट की जाती है जिसके बदले में आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है जिससे पोर्टल पर स्टेटस ट्रैक कर सकते है.जिस पर आप अपनी शिकायत के स्टेटस की जांच कर सकते है कि आपकी कारवाई कहां तक पहुंच सकती है.

Tuesday, March 24, 2026

पारिवारिक झगड़े में आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव सत्यवान पान की हुई निर्मम हत्या


Reportar Daya Shankar Singh/ पारिवारिक झगड़े में आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव सत्यवान पान की हुई निर्मम हत्या पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडूंगी  प्रखंड अंतर्गत बाईहातु ग्राम निवासी सह आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव  70 वर्षीय श्री सत्यवान पान की बीती रात उनके ही पुत्र प्रकाश पान द्वारा लाठी से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई !_ 
 _प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सत्यवान पान की दो पत्नियां थी इसी पारिवारिक कलह में धन संपत्ति व जमीन जायदाद के लेन देन को लेकर आपस में हुई झगड़े के दौरान उनके सौतेले पुत्र प्रकाश पान ने लाठी से पीट कर अपने ही पिता की जान ले ली साथ सौतेली मां यमुना पान को भी घायल कर दिया जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल चाईबासा से बेहतर चिकित्सा हेतु MGM जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है !_

Monday, February 23, 2026

*झारखण्ड प्रदेश पान (पांड) तांती स्वांसी कल्याण समिति झारखण्ड सरकार पश्चिमी सिंहभूम इकाई के द्वारा वार्षिक सम्मेलन सह मिलन *समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ(पत्रकार दया शंकर सिंह)

 22/02/2026 को झारखंड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति ,पश्चिमी सिंहभूम इकाई के तत्वाधान में वार्षिक सम्मेलन सह मिलन समारोह* *कार्यक्रम चाईबासा टाटा मार्ग पूल के नीचे कुजु नदी तट पर किया गया।*
 *कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी पान जी और आजाद भारत सर्वप्रथम स्वजातीय विधायक माननीय पान गुरु स्वर्गीय मुकुंदराम तांती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित किया गया । कार्यक्रम का विधिवत् प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।* 
*साथ ही तमाम सम्मानित इकाई समिति के युवा पदाधिकारीयों को बैज और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री  श्री मधु कोड़ा जी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर झारनंद दास जी द्वारा गुलदस्ता और शोल देकर सम्मानित किया गया साथ ही तमाम उपस्थित मंच पर सम्मानित अतिथिगण सभी को बारी बारी से शोल ओर वेज पहनकर सम्मानित किया गया।*
*सम्मेलन में शंख फूंक प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने समाज का नाम को रोशन करने वाले उन सभी बच्चे बच्चियों को सम्मानित किया गया मेडल और अंग वस्त्र देकर । साथ ही इस बार स्वजातीय बंधु जिन्होंने प्रतियोगिता परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर नौकरी प्राप्त की है जिसमें विजय कुमार दास,सुखलाल दसव्या,देव कुमार दास,मंगल सिंह मल्लिक, सकिंदर दास,विकेक कुमार पान,वंदना दास, तुलसी कुमारी पान उनको मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा सम्मानचिन्ह एवं शॉल ओढ़ा कर सत्कार किया गया।कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित समाज के स्वजाति* *बंधुगण ,बुद्धिजीवी, महिलाऐं भारी संख्या में उपस्थित रहे।* *पांड़ पान तांती स्वांसी एक है एक है*

Thursday, December 18, 2025

सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर से राउरकेला तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात-सोनुवा से मनोहरपुर तक यातायात सुगम बनाने के लिए बाइपास या फ्लाइओवर निर्माण की रखी मांग, (संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती )

चक्रधरपुर : (पत्रकार दया शंकर सिंह) सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग
मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने एनएच-320 डी चक्रधरपुर से राउरकेला तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर मंत्री को पत्र सौंपा। सांसद जोबा माझी ने केंद्रीय मंत्री काे संसदीय क्षेत्र सिंहभूम (झारखंड) से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 320-डी की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि लगभग 106 किलोमीटर लंबी यह सड़क झारखंड के चक्रधरपुर को ओडिशा के राउरकेला से जोड़ती है और एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग है। वर्तमान में यह सड़क कई स्थानों पर काफी संकीर्ण है और तीखे मोड़ों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। विशेषकर सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर जैसे घनी आबादी वाले बाजारी क्षेत्रों में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता और भारी वाहनों का आवागमन बाधित होता है। जोबा माझी ने मंत्री से जनहित और क्षेत्र के विकास को देखते हुए अनुरोध किया कि एनएच320-डी का प्राथमिकता के आधार पर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाए। साथ ही उन्होंने सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर में यातायात को सुगम बनाने हेतु फ्लाईओवर या बाईपास का निर्माण स्वीकृत करने की मांग की। कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से दो प्रमुख औद्योगिक शहरों टाटानगर और राउरकेला के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बीजू एक्सप्रेस-वे से जुड़ने पर इस पूरे जनजातीय क्षेत्र में आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Wednesday, October 15, 2025

Ghatshila Byelection:पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन किस तरकीब से जीती पहली जंग, अब आगे क्या, पढ़िए इस रिपोर्ट में !

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई  सोरेन ने पहली लड़ाई जीत ली है. तमाम खींचतान के बीच अपने पुत्र  को घाटशिला उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी बनवाने में सफलता हासिल कर ली है. जिस तरह से माहौल बन रहा था, उससे  ऐसा लग रहा था कि घाटशिला उपचुनाव में भाजपा किसी नए उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, इसकी चर्चा भी थी और बातचीत भी आगे बढ़ चुकी थी. लेकिन अचानक बुधवार को चंपाई सोरेन के बेटे को भाजपा के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए. अब झारखंड मुक्ति मोर्चा की बारी है.  

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से तो स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र को टिकट दिया जा सकता है. हालांकि रामदास सोरेन की पत्नी का भी नाम चल रहा है. कांग्रेस के नेता प्रदीप बलमुचू भी घाटशिला उपचुनाव के लिए प्रयासरत थे. लेकिन इतना तो तय है कि उन्हें टिकट कांग्रेस की ओर से नहीं मिलेगा. ऐसे में उनकी नाराजगी महागठबंधन को भारी पड़ सकती है. कांग्रेस पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सभी कांग्रेसी झामुमो के उम्मीदवार की मदद करेंगे. बता दे कि 2024 के विधानसभा चुनाव में चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन चुनाव हार गए थे. रामदास सोरेन झामुमो के टिकट पर चुनाव जीते थे. रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त को हो गया था. जिस वजह से यह उपचुनाव हो रहा है. 
 
कोल्हान में भाजपा को अभी भी अपना पैर जमाना एक बड़ी चुनौती है
 
कोल्हान में भाजपा को अभी भी अपना पैर जमाना एक बड़ी चुनौती है. 2024 में  भाजपा का कोल्हान में सुपड़ा साफ हो गया था. भाजपा ने जो सोचकर चंपाई  सोरेन को पार्टी में शामिल करवाया था , वह सफल नहीं हुआ था. उनके साथ झामुमो के कोई नेता नहीं गए, उसे समय चंपाई  सोरेन और लोबिन हेंब्रम भाजपा में शामिल हुए थे. लोबिन हेंब्रम चुनाव हार गए.  कोल्हान में आदिवासी आरक्षित सीटों में से सिर्फ चंपाई सोरेन ही जीत पाए थे. 2024 में सरकार बनने के बाद यह  पहला  उपचुनाव होने जा रहा है और इसके परिणाम कई मामलों में महत्वपूर्ण होंगे.

jवैसे, सूत्र बता रहे हैं कि घाटशिला उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल दलों  में खींचतान हो अथवा नहीं, लेकिन कुछ उम्मीदवार खुद को दावेदार मान रहे है. संभव है कि महागठबंधन उम्मीदवार के नामांकन से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घाटशिला जाएं और महागठबंधन के तमाम नेताओं को एक मंच पर लाकर विवाद पर विराम लगाने की कोशिश करे. फिलहाल घाटशिला उपचुनाव झारखंड की राजनीति का केंद्र बना हुआ है. 

यह उपचुनाव झामुमो-भाजपा के लिए बनेगा प्रतिष्ठा का प्रश्न 
 

यह चुनाव झामुमो  और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है. इधर जयराम महतो की पार्टी ने भी घोषणा कर दी है कि वह चुनाव में हिस्सा लेगी और अपना उम्मीदवार देगी. यह एनडीए के लिए भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है. 2024 के विधानसभा चुनाव में भी जेएलकेएम ने उम्मीदवारी दी थी. जेएलकेएम ने रामदास मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 8 092 वोट मिले थे.  भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 75,910 मत प्राप्त हुए थे.  जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन को 98,356 मत प्राप्त हुए थे. वैसे तो जेएलकेएम कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाया था लेकिन उपचुनाव में एनडीए के लोग चाह रहे थे कि जेएलकेएम या तो भाजपा को सपोर्ट कर दे अथवा चुनाव से दूरी बना ले. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जेएलकेएम ने घोषणा कर दी है कि वह घाटशिला उपचुनाव में अपना उम्मीदवार देगा. ऐसे में परिणाम क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी. 

Tuesday, October 14, 2025

कोवाली गांव में मां मनसा पूजा के अवसर पर कलश यात्रा का भव्य आयोजन संपादक सूरज तांती


पत्रकार दया शंकर सिंह (पोटका) : पोटका प्रखंड के कोवाली गांव में मां मनसा पूजा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपनी भक्ति एवं आस्था के साथ यात्रा में भाग लिया.

भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कलश उठाकर गांव के प्रमुख मार्गों से यात्रा की. रास्ते में भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और सामूहिक आराधना का आयोजन किया गया, जिससे माहौल अत्यंत भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा. स्थानीय लोग और युवा भी श्रद्धालुओं के साथ जुड़कर इस धार्मिक आयोजन को और रंगीन बनाने में मदद कर रहे थे.

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर मां मनसा की आराधना की. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार की धार्मिक परंपराएं समाज में एकता और सामूहिक भावना को मजबूत करती हैं.

कलश यात्रा ने कोवाली गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव की गरिमा को और बढ़ाया और श्रद्धालुओं में मां मनसा के प्रति आस्था को और प्रगाढ़ किया. यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी गांव के लोगों के लिए एक यादगार अवसर बन गया.

Sunday, October 12, 2025

कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज ने जमशेदपुर के पटमदा के हाथी खेदा मंदिर में की पूजा-अर्चना, संगठन को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा



पत्रकार दया शंकर सिंह 
पटमदा: जमशेदपुर के कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज की ओर से आज पटमदा स्थित हाथी खेदा मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित, सशक्त और सक्रिय दिशा में आगे बढ़ाना था।

पूजा-अर्चना के पश्चात आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तांती समाज, जो परंपरागत रूप से बुनाई और सेवा कार्य से जुड़ा रहा है, ने हमेशा समाज में एकता और श्रम की मिसाल पेश की है। वक्ताओं ने बताया कि तांती समाज पहले अनुसूचित जाति में शामिल था, लेकिन बाद में इसे अति पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में रखा गया।

बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में “पान” लिखने वालों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जा रहा है, जबकि “पान, तांती” वास्तव में एक ही जाति है। वक्ताओं ने कहा कि यह स्थिति समाज में भ्रम और असमानता पैदा कर रही है। संगठन ने सरकार से मांग की कि तांती समाज को एक समान दर्जा दिया जाए ताकि किसी प्रकार का भेदभाव न हो।

सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि तांती समाज आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में आता है। इसलिए संगठन का लक्ष्य है कि समाज के लोगों को शिक्षा, संगठन और अधिकारों के माध्यम से सशक्त बनाया जाए।

इस अवसर पर संस्थापक उमाकांत दास, केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश दास, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पात्रों केंद्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र दास, जिला सचिव बनारस दास, प्रखंड संगठन सचिव रत्नाकर पात्रों, पंचायत अध्यक्ष लाल तांती, समाजसेवी उमाकांत दंडपाट,बी.ओ. दिनेश दंडपाट
 राकेश पात्रों, दीपाली तंतुबाय, , विकास दास, बासुदेव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, उन्नति और समान अधिकारों के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

Tuesday, September 16, 2025

पूरे झारखंड प्रदेश में दुर्गा पूजा दीपावली काली पूजा बंदना पर्व सोहराया आस्था का महा पर्व छठ पूजा समारोह तक केवल हेलमेट फाइन और सीट बेल्ट फाइन दूसरा फाइन न ले और रात्रि 11 बजे तक ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी सुनिश्चित करें इस संबंध में परिवहन मंत्री झारखंड सरकार मुख्य सचिव झारखंड सरकार को जिला उपायुक्त के माध्यम से पत्र लिखेंगे विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती समाज सेवी

जिला उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार के परिवान मंत्री एवं मुख्य सचिव झारखंड सरकार को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया समाज सेवी सेवी स पूर्व मेयर प्रत्याशी आदित्यपुर नगर निगम स कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया स जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने अपने संबोधन में कहा दुर्गा पूजा दीपावली काली पूजा बंदना पर्व सोहराया छठ पूजा तक पूरे किसी तरह का वाहन का चलान न काटा जाए लोगो को अपना वहां का पेपर सुधारने का मौक दिया जाय दिसंबर माह तक मानवता के आधार पर सीट बेल्ट और हेलमेट फाइन केबल लिया जाए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी सुबह से लेकर रात्रि 11:00 तक सनिश्चित किया जाए क्योंकि आज के आधुनिक युग में लोग रात्रि 11:00 बजे तक चौक चौराहा रोड पर नजर आते हैं 

Monday, September 15, 2025

सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और उपायुक्त से मिले झारखंड - मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS),झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले इस संघ ने आज उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और श्रम अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। संपादक सूरज तांती

सरायकेला-खरसावां, झारखंड - मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नए संगठन, भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS), का गठन किया गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले इस संघ ने आज उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और श्रम अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि BKMS का गठन ट्रेड यूनियन अधिनियम, 1926 के तहत किया गया है और इसे पंजीकरण संख्या 358/2025 प्राप्त हो चुकी है। संगठन का मुख्य लक्ष्य जिले के सभी उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के लिए अधिकार, सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित कराना है।
BKMS ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूर समाज और उद्योग की रीढ़ होते हैं, लेकिन लंबे समय से उनके संवैधानिक अधिकारों की उपेक्षा हो रही है। संगठन ने रोजगार की असुरक्षा, ठेका प्रथा, न्यूनतम मजदूरी के शोषण और महिला मजदूरों की खराब स्थिति जैसी गंभीर समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की मांग की। BKMS ने स्पष्ट किया है कि वह इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करेगा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें केंद्रीय उपाध्यक्ष सुश्री बेबी महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, केंद्रीय संगठन सचिव विद्येश्वर महतो, पूर्व प्रत्याशी प्रेम मांड़ी, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, महिला मोर्चा प्रतिनिधि एवं केंद्रीय सचिव सोनामनी मांड़ी, अनीता मांड़ी और सविता महतो शामिल थीं।