Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label khuti. Show all posts
Showing posts with label khuti. Show all posts

Sunday, November 16, 2025

झारखंड प्रदेश के खूंटी जिला अंतर्गत जरिया गोरबैड़ा में भगवान बिरसा मुंडा जी के गुरु आनंद स्वांसी पांड जी के पैतृक गांव में एक विशेष बैठक पांड/पान/तांती/स्वांसी समाज द्वारा संपन्न हुआ ! संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

(पत्रकार दया शंकर सिंह) झारखंड प्रदेश के खूंटी जिला अंतर्गत जरिया गोरबैड़ा भगवान बिरसा मुंडा जी के गुरु आनंद स्वांसी पांड जी के पैतृक गांव में एक विशेष बैठक पांड/पान/तांती/स्वांसी समाज द्वारा किया गया जिसमें झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के लोग उपस्थित रहे 
बैठक रांची जिलाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी के अध्यक्षता में किया गया!  जिसमें स्वांसी (पांड) समाज एकता संघ झारखण्ड के जिलाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा स्वांसी साथ ही पदाधिकारी गण एवं सदस्य ओर रांची जिला के  तमाम पदाधिकारीगण एवं सदस्य गण शामिल हुए!  #जमशेदपुर से पान तांती स्वांसी समाज के स्वजातियों बंधुओ ने भी इस बैठक में भाग लिया गुरु आनंद स्वांसी पांड के पैतृक गांव का निरक्षण करने वाले सदस्य श्री राजू पात्रो श्री बुद्धेश्वर पान, श्री अरुण पात्रो, श्री देवाशीष श्यामला पात्रो, श्री कृष्णा पात्रो, श्री अरुण कुमार दास, श्री श्याम स्वांसी, श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी) भी इस बैठक में उपस्थित हुए! 
प्रथम गुरु आनंद स्वांसी पांड जी के समाधि स्थल पर सभी के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया!
 उसके पश्चात ही गुरु आनंद स्वांसी पांड जी भगवान बिरसा मुंडा को जिस स्थल पर विशाल ( बरगद वृक्ष ) के नीचे शिक्षा दीक्षा दिया करते थे अर्थात् स्नान स्थान (कुआं) सभी स्थानों को बारीकी से देखा गया!
 उसके बाद वंशज सपरिवार (पोता) श्री बुधनाथ स्वांसी (परपोता) श्री तेत्रु स्वांसी, श्री सहदेव स्वांसी, श्री दशरथ स्वांसी, श्री लाड़ो स्वांसी, श्री शिबू स्वांसी,सभी सपरिवार के साथ एवं तमाम उपस्थित बैठक में बुद्धिजीवियों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द ही भगवान बिरसा मुंडा के गुरु आनंद स्वांसी पांड जी का प्रतिमा स्थापित किया जाएगा उनके पैतृक गांव में जिसके लिए पाड पान तांती स्वांसी समाज के पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों साथ ही तमाम स्वजातियों बंधुओं एवं माता बहानों ने निर्णय लिया कि सभी स्वजातियों से यथासंभव सहयोग लिया जाएगा ओर पुर्ण रुप से प्रतिमा स्थापित किया जाएगा!
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित श्री सहदेव स्वांसी, श्री राजू पात्रो, अरुण पात्रो, देवाशीष श्यामल, कृष्ण पात्रो, बुद्धेश्वर पान, अरुण कुमार दास, श्याम स्वांसी, विश्वकर्मा स्वांसी, अजीत स्वांसी,राम सुंदर स्वांसी,मुडला स्वांसी, बलराम स्वांसी, अक्षय स्वांसी, काली स्वांसी, स्वरूप स्वांसी,नारापण स्वांसी, शिबू स्वांसी,तत्रु स्वांसी, आदि उपस्थित रहें!

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें 🙏 
गुरु आनंद स्वांसी पांड अमर रहें अमर रहें 🙏 

पांड पान तांती स्वांसी समाज एक है एक है 
 समाजिक परम्पराओं, समाजिक संस्कृतियों, समाजिक अस्मिता, समाज के महापुरुषों एवं गुरुजनों के संघर्षों का सम्मान ओर पहचान कि लड़ाई है
जोहार झारखण्ड 🙏

Wednesday, October 8, 2025

आज दिनांक 20/07/2025 खूंटी जिला अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा जी के गुरु आनंद स्वांसी (पांड) जी का 120वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पत्रकार दया शंकर सिंह - झारखंड प्रदेश के खूंटी जिला अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा जी के गुरु आनंद स्वांसी (पांड) जी का 120वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि  समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का अध्यक्षता गुरु आनंद स्वांसी पांड जी के (वंशज)परपोता श्री सहदेव स्वांसी जी के द्वारा किया गया! गुरु आनंद स्वांसी जी के पैतृक  गांव झरिया गोरबैड़ा से हजारों की संख्या में बाईक रैली करते हुए गुरु आनंद स्वांसी अमर रहे अमर रहें के नारे लगाते-लगाते हुए समाधि स्थल पर पहुंचे ( पान तांती स्वांसी समाज ) एवं  राँची जिला के स्वांसी (पांड) समाज एकता संघ के जिला अध्यक्ष श्री- विश्वकर्मा स्वांसी जी के द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया!
जिसमें गुरुजी के वंशज के परिजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों के राजनीतिक दल एवं समाजसेवीगण साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों ओर पान तांती स्वांसी समाज के कार्यकर्ताओं एवं माता, बहनें, युवा पीढ़ी के नौजवान, बुद्धिजीवीगण सभी ने बारी-बारी से माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया!  मौके पर श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी ने मुख्य रूप से गुरु आनंद स्वांसी जी के परपोता सहदेव स्वांसी एवं उपस्थित हजारों लोगों के बीच  गुरु आनंद स्वांसी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा भगवान बिरसा मुंडा जी के राजनीतिक गुरु आनंद स्वांसी पांड जी थे!
 जिन्होंने एक पीपल पेड़ के नीचे कुटिया बनाकर रखी थी, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां से लेकर महाभारत और रामायण के महा विद्वान थे! साथ ही गुरु आनंद स्वांसी पांड जी ने भगवान बिरसा मुंडा जी को बताया करते थे किस तरह से तीर धनुष से कैसे युद्ध लड़ा जाएगा! साथ ही कहा पान तांती स्वांसी समाज को एकत्रित एकजुट होना होगा ओर समाज को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान सुनिश्चित करना होगा! तभी समाज के बच्चों का भविष्य उत्थान हो पायेगा साथ ही अपने संस्कृतियों,परंपराओं, समाजिक, मर्यादाओं में रहकर कार्य करें! हमारे गुरुजनों का मार्गदर्शक हैं और हमारे आदर्श भी समाज की एकता और अखंडता बनी रहे!
शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना ही ऊंचा दहाड़ लगाएगा!
 प्रमुख रूप से उपस्थित  समाजसेवी श्रीमती सुनीता देवी, श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी, (परपोता) श्री सहदेव स्वांसी जी,श्रीमती राजमुनी देवी,श्रीमती सविता देवी, श्रीमती कोरनी देवी, शिबू स्वांसी, नेता नारायण स्वांसी , मोहन स्वांसी,विष्णु स्वांसी, बलराम स्वांसी,रामचंद्र स्वांसी, करण स्वांसी,अक्षय स्वांसी, रामचरण स्वांसी,आदि हजारों कि संख्या में लोग उपस्थित रहे! 
गुरु आनंद स्वांसी पांड अमर रहें अमर रहें अमर रहें 🙏
पान तांती स्वांसी समाज एकता जिंदाबाद🙏