Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sunday, May 18, 2025

छत्तीसगढ़ धर्मांतरण रैकेट में 20 लोग पकड़े गए, कवर्धा में बड़ी कार्रवाई


 कवर्धा जिले के आदर्श नगर क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण को लेकर भारी हंगामा हो गया। मामले में एक फादर और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 लोगों को पकड़ा जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों और विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आदर्श नगर स्थित एक घर में बंद कमरे में गुप्त रूप से धर्मांतरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इस दौरान लोगों को यह कहकर बुलाया गया था कि प्रार्थना करने से बीमारियां ठीक हो जाएंगी लेकिन असल में वहां ईसाई धर्म स्वीकार कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस पूरे कार्यक्रम में एक फादर और उनकी पत्नी की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि ये दोनों लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं और लोगों को प्रलोभन या भय दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 18 राम मड़ैयाबस्ती के आगे रेलवे न्यू पुल के पास से नवजात शिशु का शव बरामद

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 18 आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम मड़ैया बस्ती से सटे रेलवे के नया पुल के नीचे शनिवार को बरामद हुए नवजात शिशु के शव को मजिस्ट्रेट सह गम्हरिया अंचलाधिकारी की मौजूदगी में ज़मीन से बरामद किया गया।
राम मड़ैया रेलवे न्यू पुल के पास शनिवार को नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया था। रविवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, गम्हरिया अंचलाअधिकारी सह मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार बेदिया की मौजूदगी में ज़मीन से निकाल गया। इसके बाद नवजात के शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया। पुलिस आगे कार्रवाई एवं जात में जुट गई है गौरतलब है कि शनिवार को शव मिलने से आसपास क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म था। आशंका जाहिर की गई थी कि किसी ने नवजात शिशु के जन्म के बाद उसे यहां लाकर फेंक दिया है।