Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label जमशेदपुर. Show all posts
Showing posts with label जमशेदपुर. Show all posts

Friday, September 18, 2026

*बागबेड़ा कॉलोनी की जलापूर्ति अनियमितता पर डीसी को 15 सूत्री मांग पत्र/पत्रकार दया शंकर सिंह

*बागबेड़ा कॉलोनी की जलापूर्ति अनियमितता पर डीसी को 15 सूत्री मांग पत्र*/,पत्रकार दया शंकर सिंह 
**जमशेदपुर: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में नियमित, पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और श्रवण मिश्रा ने स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त राजीव रंजन को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ फिल्टर पंप हाउस और जर्जर पानी टंकी की जांच एवं मरम्मत की मांग की गई है।
सुनील गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में करीब 1.88 करोड़ रुपये की लागत से बिष्टुपुर में नया फिल्टर पंप हाउस बनाया गया, लेकिन इसके बावजूद बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को नियमित पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलोनी की पानी टंकी जर्जर अवस्था में है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
मांग पत्र में नए फिल्टर पंप हाउस के निर्माण से जुड़े स्वीकृति पत्र, प्राक्कलन, कार्यादेश, मापी पुस्तिका, भुगतान और गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा मोटर, फुटबॉल्व, पाइपलाइन और संप की तकनीकी जांच, संवेदक और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच, पानी के नमूनों की अधिकृत प्रयोगशाला से जांच, टंकी एवं संप की सफाई, प्रशिक्षित और रात्रिकालीन ऑपरेटर की तैनाती तथा सुबह-शाम निर्धारित समय पर जलापूर्ति बहाल करने की मांग रखी गई है। ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठक कराने की मांग भी की गई।
उपायुक्त राजीव रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर को निर्देश दिया कि निर्धारित समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर पानी टंकी की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जांच कमेटी गठित कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tuesday, August 25, 2026

जमशेदपुर के दक्षिण सारजामदा पंचायत की माननीय मुखिया *श्रीमती नागी मुर्मू* जी नेतृत्व में *सारजामदा पुराना बस्ती* क्षेत्रीय विकास से संबंधित दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर झा मु मो विधायक प्रतिनिधि श्री पाल्टन मुर्मू को जापन सौंपा गया।/संपादक बाबू तांती

पत्रकार दया शंकर सिंह/जमशेदपुर के दक्षिण सारजामदा पंचायत की माननीय मुखिया *श्रीमती नागी मुर्मू* के नेतृत्व में *सारजामदा पुराना बस्ती* के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विकास से संबंधित दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन **जाहेर थान (पूजा स्थल) की चारदीवारी घेराबंदी* तथा **कला-संस्कृति भवन निर्माण* के संबंध में दिया गया।
यह ज्ञापन *जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र* के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के निर्वाचित विधायक **माननीय मंगल कालिंदी जी* की ओर से **जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि श्री पाल्टन मुर्मू जी* को सौंपा गया। इस दौरान श्री पाल्टन मुर्मू ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि इन दोनों मांगों पर **जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा* ताकि क्षेत्र में विकास कार्य धरातल पर उतर सके और उसका लाभ पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों को मिल सके।
ग्रामीणों ने बताया कि **जाहेर थान* आदिवासी समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए चारदीवारी अत्यंत आवश्यक है। वहीं, *कला-संस्कृति भवन* बनने से क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा होगी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से *श्री अंकुरा लियांगी नुनु मुखी* *पाल्टन हो* मदन महतो *अरुण पात्रो*, *दामु टोपनो* *विशाल तियु* *कृष्ण बेहरा* *श्याम चंद्र स्वांसी* *विमल करुवा* और सोमा प्रधान उपस्थित थे। इसके साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल होगी और सारजामदा क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय होगी।

Sunday, August 23, 2026

सारजामदा पुराना बस्ती में ग्राम सभा आयोजित, सर्वसम्मति से मदन महतो बने ग्राम प्रधान /पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह/दिनांक *23 अगस्त 2026, रविवार*पूर्वाह्न 10:00 बजे सारजामदा पुराना बस्ती जून चौक स्थित  नये बिल्डिंग प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा एक महत्वपूर्ण  ग्राम सभा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन श्री भारत महतो* जी ने किया।
बैठक में ग्राम प्रधान के नाम के चयन संबंधी प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। ग्राम के अभिभावकों एवं बुद्धिजीवियों की ओर से *श्री अंकुरा लियांगी* **श्री कृष्णा बेहरा श्री भारत महतो***देवाशीष श्यामल श्री अरुण पात्रो श्री विशाल तियु *अमित मुर्मू (हातु मुंडा)*, *श्री दामु टोपनो*  महिला सदस्य *सुश्री सुमी लियांगी* तथा *श्रीमती माया देवी* सहित सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए और *ग्राम प्रधान पद के लिए श्री मदन महतो के नाम का समर्थन किया।*
इसके पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने भी **सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया। सभी ग्रामीणों की सहमति से  श्री मदन महतो* को **सारजामदा पुराना बस्ती का नया ग्राम प्रधान* चुना गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त ग्राम प्रधान **श्री मदन महतो* को **पगड़ी पहनाकर सम्मानित* किया गया। साथ ही क्षेत्र के *हातु मुंडा श्री दामु टोपनो* को भी पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया। इसके अलावा **देवरी श्री दीपेन महतो* तथा *श्री नेपाल हेंब्रम* को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला सदस्य *सुश्री सुमी लियांगी* और *श्रीमती माया देवी* को भी **अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित* किया गया।
नवनियुक्त ग्राम प्रधान *श्री मदन महतो* ने समस्त ग्रामीणों के साथ शपथ लेते हुए कहा कि वे **निस्वार्थ भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे** और **क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास** करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बुद्धिजीवियों, माताओं, बहनों एवं युवा साथियों में **श्री मदन महतो, श्री दामु टोपनो, दीपेन महतो, नेपाल हेंब्रम, देवेन महतो, सुश्री सुमी लियांगी, श्रीमती माया देवी, अंकुरा लियांगी, राजू महतो, पलटन हो, श्याम चंद्र स्वांसी, विमल करुवा, कृष्ण बेहरा, अमित मुर्मू, गोविंद मुंडा, विशाल तियु, राजेश सरदार, नरेंद्र भूमिज, प्रेम करुवा, उदय मुंडा, गणेश महतो, आशा देवी, काजल करुवा* सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम सभा का यह आयोजन सामाजिक एकता, सामूहिक सहमति और ग्राम विकास के संकल्प का प्रतीक बना।

Tuesday, August 18, 2026

*बागबेड़ा जलापूर्ति संकट पर डीसी सख्त, 24 घंटे में पानी बहाल करने का निर्देश*10 सूत्री मांग पत्र सौंपकर पंप हाउस की तकनीकी खामियों की उच्च स्तरीय जांच एवं स्थायी समाधान कीमांग किया गया/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह/जमशेदपुर/बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति ठप रहने को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त राजीव रंजन को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बिष्टुपुर स्थित नए फिल्टर पंप हाउस सहित बागबेड़ा पंप हाउस में बार-बार उत्पन्न हो रही तकनीकी खामियों की उच्च स्तरीय जांच तथा जलापूर्ति समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
मांग पत्र में कहा गया कि वर्ष 2025 में लगभग 1.88 करोड़ रुपये की लागत से नए फिल्टर पंप हाउस के निर्माण के बावजूद कॉलोनीवासियों को नियमित, पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। मोटर, फुटबॉल्व एवं अन्य उपकरणों के बार-बार खराब होने, फिल्टर पंप हाउस के संप की क्षमता कम होने, एलम एवं ब्लीचिंग केमिकल की उपलब्धता व उपयोग, निर्माण एवं उपकरणों की गुणवत्ता तथा संचालन-रखरखाव की जांच की मांग की गई।
इसके अलावा योजना की तकनीकी खामियों एवं संभावित अनियमितताओं की जांच कर दोषी पदाधिकारी या संवेदक पर कार्रवाई, बागबेड़ा पंप हाउस की जर्जर पानी टंकी की तत्काल जांच व मरम्मत, संप एवं पानी टंकी की सफाई, नल के पानी की अधिकृत लैब से गुणवत्ता जांच तथा पर्याप्त ऑपरेटर की नियुक्ति की मांग भी की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को 24 घंटे के अंदर बागबेड़ा कॉलोनी में जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता को फटकार लगाते हुए स्वयं पंप हाउस जाकर सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान कराने तथा कार्रवाई के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
प्रतिनिधिमंडल में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कुमार विशाल, समाजसेवी अजय सिंह बब्बु, बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजनारायण यादव, जिला कांग्रेस सचिव संजय झा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्रवण मिश्रा एवं समाजसेवी नकुल उपाध्याय शामिल थे।
सारा मैटर आ गया है। मगर प्रेस विज्ञप्ति दैनिक अखबार के लिए कुछ बड़ा हो रहा है। अगर संक्षिप्त में सारा मैटर आ जाएगा और इसे थोड़ा छोटा या संक्षिप्त हो जाएगा तो बहुत अच्छा है। अगर ऐसा होता है तो इसे प्रस्तुत करने का कष्ट करें।

Monday, August 17, 2026

दिव्यांग बच्चों के बीच अंकिता सिन्हा ने मनाया जन्मदिन, पेश की मानवता की मिसाल/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह/जमशेदपुर। समाजसेवी सह अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने सुंदरनगर स्थित आरपी पटेल चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच केक एवं फल चाऊमिन, समोसे वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं। जन्मदिन समारोह में बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने प्रार्थनाओं एवं गाने गाकर  झूमकर जन्मदिन का भरपूर आनंद लिया।
इस दौरान चेशायर होम के मुख्य सिस्टर डेसी, एवं दिव्यांग परिवार एवं शुभचिंतकों ने  उपस्थित एकजुट होकर अंकिता सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, प्रेम और खुशियों से सराबोर रहा। अंकिता सिन्हा ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि अंकिता सिन्हा द्वारा अपने जन्मदिन को दिव्यांग बच्चों के बीच मनाना मानवता और संवेदनशीलता की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कहा कि अपनी खुशी को जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी समय निकालकर दिव्यांग बच्चों के बीच जाएं और उनके साथ अपनी खुशियां साझा करें।
समाजसेवी सह राष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन चेशायर होम के दिव्यांग बच्चों के बीच ही मनाती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर उन्हें आत्मिक सुकून मिलता है और इनके साथ समय बिताना उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ मनाने से खुशी और भी सार्थक एवं यादगार बन जाती है।

Friday, August 14, 2026

फार्म जमा किया, रसीद भी मिली, फिर SIR सूची से नाम गायब SIR सूची में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, मुखिया-उपमुखिया समेत सैकड़ों के नाम गायब**रसीद और वैध दस्तावेज के बावजूद नाम नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने डीसी से की जांच व कार्रवाई की मांग/, पत्रकार दया शंकर सिंह

*फार्म जमा किया, रसीद भी मिली, फिर SIR सूची से नाम गायब !* 
*SIR सूची में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, मुखिया-उपमुखिया समेत सैकड़ों के नाम गायब*
*रसीद और वैध दस्तावेज के बावजूद नाम नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने डीसी से की जांच व कार्रवाई की मांग*
जमशेदपुर। बागबेड़ा एवं आसपास के पंचायत क्षेत्रों में SIR की प्रारूप मतदाता सूची में मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य समेत सैकड़ों मतदाताओं के नाम नहीं आने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में  जिला उपायुक्त राजीव रंजन के माध्यम से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन को बताया कि संबंधित मतदाताओं ने निर्धारित समय पर BLO के पास SIR फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किया था और उसकी प्राप्ति रसीद भी ली थी। इसके बावजूद प्रारूप सूची में उनके नाम गायब हैं। इससे पंचायत प्रतिनिधियों और मतदाताओं में असंतोष एवं भ्रम की स्थिति है।
प्रतिनिधियों ने नाम गायब होने के कारणों की जांच, प्रभावित मुखिया,उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं मतदाताओं को कारण सहित सूचना देने, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा सभी पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल पुनः जोड़ने की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी गड़बड़ी रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।
उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा पात्र मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं मतदाताओं के नाम नियमानुसार पुनः जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, ग्राम प्रधान  चुनका‌ माडी, उपमुखिया विनीता देवी, कुमोद यादव, आलम ताज, पंचायत समिति सदस्य किशोर सिंह, सतवीर सिंह बग्गा, रवि कुलरी, संदीप शर्मा, वार्ड सदस्य नीतीश समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Monday, July 6, 2026

हॉल कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की आमसभा संपन्न, राकेश्वर पांडे पुनः अध्यक्ष निर्वाचित* पत्रकार /दया शंकर सिंह

## हॉल कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की आमसभा संपन्न, राकेश्वर पांडे पुनः अध्यक्ष निर्वाचित*
जमशेदपुर, 5 जुलाई:** कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के यूनिट ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारियों की आम सभा रविवार को टीएमसी हॉल में यूनियन अध्यक्ष **श्री राकेश्वर पांडे** की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों के **लंबित वेज रिवीजन** तथा **यूनियन चुनाव** को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आमसभा में कर्मचारियों ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि यूनियन का चुनाव इसी बैठक में संपन्न कराया जाए। इस दौरान एक प्रस्ताव लाकर **श्री राकेश्वर पांडे** को पुनः यूनियन के अध्यक्ष पद पर चुने जाने की बात रखी गई। प्रस्ताव पर किसी भी सदस्य ने विरोध नहीं किया और उपस्थित सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से उन्हें पुनः अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया।
इसके साथ ही कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष **श्री राकेश्वर पांडे** को यूनियन की नई **कार्यकारिणी के गठन** तथा **यूसीएम चुनाव** के लिए अधिकृत कर दिया। कर्मचारियों से अधिकृत होने के बाद अध्यक्ष ने आम सभा के दौरान ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में  
**अध्यक्ष** – श्री राकेश्वर पांडे,  
**उपाध्यक्ष** – श्री बी.के. डिंडा,  
**महासचिव** – श्री ददन सिंह,  
जबकि **कमेटी मेंबर** के रूप में श्री पुलक मेथी, श्री बी.आर. मिश्रा एवं श्री पीटर को शामिल किया गया।
सभा में उपस्थित कर्मचारियों ने अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा और विश्वास व्यक्त किया। कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे प्रबंधन से वार्ता कर कर्मचारियों के **ग्रेड रिवीजन** और **वेतन संशोधन** को बेहतर ढंग से लागू कराने की दिशा में ठोस पहल करें।