आदित्यपुर (का.प्र.)ः कुलुपटाँगा बस्ती, आदित्यपुर-02 में स्व पूर्णी सरदार के पुत्र राजू सरदार के परिवार की खेतिहर जमीन (खाता संख्या-40, 42, प्लॉट संख्या-695, 696 एवं 717, कुल रकवा-1.91 एकड़ तथा 25 डिसमिल) को अवैध रुप से हड़पने और जबरन घेराबन्दी कर बिल्डिंग का निर्माण कराने की बात सामने आयी है. वहीं, विरोध करने पर धमकी देने और गाली-गलौज कर स्थल से भगाने की बात भी सामने आयी है. संबंधित जमीन वर्ष-1961-62 के सर्वे सेटलमेंट खतियान में राजू सरदार के दादा मोती सरदार के नाम से दर्ज है तथा उसका मालगुजारी रसीद भी कटा हुआ है. इस संबंध में राजू सरदार ने आज राज्य के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा तथा संपति की सुरक्षा हेतु उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई. इस अवसर पर आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, नगर उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, राजू सरदार आदि उपस्थित थे.
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।