Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wednesday, November 18, 2026

*बागबेड़ा में जलापूर्ति समेत सात समस्याओं को लेकर पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग साथ ही नए फिल्टर पंप हाउस की उच्चस्तरीय जांच और 1140 क्वार्टरों में नियमित जलापूर्ति की उठाई मांग/पत्रकार दया शंकर सिंह


जमशेदपुर। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में अनियमित जलापूर्ति, नए फिल्टर पंप हाउस की उच्चस्तरीय जांच एवं अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा ने संयुक्त रूप से पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवकुमार दिनकर को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा
मांग पत्र में मुख्य रूप से 1140 क्वार्टरों में नियमित, निर्धारित समय पर एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, रोड नं.- 4 स्थित काली मंदिर परिसर के आसपास पिछले तीन माह से बंद जलापूर्ति चालू कराने तथा वर्ष 2025 में करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए फिल्टर पंप हाउस की संभावित वित्तीय एवं तकनीकी अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।
इसके अलावा जिला उपायुक्त को पूर्व में दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई, विभागीय बैठकों में सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, कनीय अभियंता के कार्यालय में बैठने का समय निर्धारित करने तथा रोड नं.- 2 स्थित कुँवर सिंह मैदान के गड्ढे का समतलीकरण कराने की मांग भी शामिल है।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि नए बिष्टुपुर फिल्टर प्लांट की अगर उच्चस्तरीय जांच की जाएगी तो एक बहुत बड़े घोटाले का उजागर होगा। जिसमें कई संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं संवेदक की मिलीभगत उजागर होगी।
कार्यपालक अभियंता शिवकुमार दिनकर ने मांग पत्र का अवलोकन कर समस्याओं की वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी करण सुरेन फरार /पत्रकार दया शंकर सिंह

दया शंकर सिंह (सरायकेला खरसावां)सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी श्मशान घाट मैदान में युवक निखिल कुमार दे की हत्या के मामले में आदित्यपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गणेश मुर्मू उर्फ डेबो निवासी हरिओम नगर और अजीत सुरेन उर्फ गुडरू निवासी नुवागोड़ा शामिल हैं पुलिस के अनुसार, दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही हत्या का वीडियो बनाने की बात भी कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, निखिल का अपने पूर्व दोस्त करण सुरेन उर्फ डेले से पुराना विवाद था। इसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया मामले में करण की मुख्य भूमिका सामने आई है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, मृतक के खून से सना कपड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 331/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस के अनुसार, दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही हत्या का वीडियो बनाने की बात भी कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, निखिल का अपने पूर्व दोस्त करण सुरेन उर्फ डेले से पुराना विवाद था। इसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया। मामले में करण की मुख्य भूमिका सामने आई है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, मृतक के खून से सना कपड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 331/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।