Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Monday, February 16, 2026

झारखण्ड प्रदेश के खूंटी जिला में भगवान बिरसा मुंडा जी के पावन धरती पर गुरु आनंद स्वांसी पांड़ जी का 190 वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण बिरसाइत धर्म बाबा जी के द्वारा उद्घाटन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।(संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती)



पत्रकार दया शंकर सिंह/ झारखण्ड प्रदेश के खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड जरिया गोरबैड़ा गांव में भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी पांड़ जी का 190 वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आदमकद प्रतिमा स्थापित कार्यक्रम समारोह में भगवान बिरसाइत धर्म बाबा माता गुरुजनों को पूरे परम्पराओं के अनुसार स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज परपोता श्री सुखराम मुंडा जी को स्मारक समिति के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह स्वांसी जी के द्वारा गुलदस्ता और अंग वस्त्र दें कर मंच में सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के जिला परिषद अध्यक्ष श्री मसीह गुड़िया जी को कोषाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी के द्वारा गुलदस्ता और अंग वस्त्र दें कर मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही असम राज्य से उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्री बीरेन तांती जी, श्री अमीत स्वांसी जी,एवं उनके पुरे टीम को गुलदस्ता और अंग वस्त्र देखकर श्री मदन स्वांसी,और श्री अक्षय स्वांसी जी द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया , साथ ही विशिष्ट अतिथि मुखिया श्रीमती विमला डोडाराय जी को श्रीमती सुनीता स्वांसी जी के द्वारा गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया एवं मूर्ति दाता श्री आनंद स्वांसी जी को गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर श्री सहज स्वांसी जी के द्वारा सम्मानित किया गया, विशिष्ट अतिथियों में ग्राम प्रधान श्री शिवराम मुंडा जी,पहान श्री छोटराय जी, श्री लुतरु मुंडा जी, श्री सोमा मुंडा जी,जमशेदपुर के बीजला प्रधान जी सभी को हमारे समाज के बच्चीयों के द्वारा मंच पर फूलमाला पहनाकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया
साथ ही तमाम स्वांसी पांड़ पान तांती समाज के विभिन्न जिलों से उपस्थित सम्मानित अतिथिगण, श्री बुद्धेश्वर पान,विजय कुमार दास, अरुण कुमार दास, दुलाल स्वांसी, राधा मोहन स्वांसी, दिगंबर दास, बलराम स्वांसी, सहदेव स्वांसी,मदन स्वांसी,हरिकिस्टो स्वांसी दुर्गा स्वांसी, अक्षय स्वांसी,लखन तांती, तेतरु स्वांसी, दशरथ स्वांसी, लाडो स्वांसी, शिबू स्वांसी,सभी को वेज और अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया।
इस ऐतिहासिक गौरवशाली कार्यक्रम में सर्वप्रथम बिरसाइत धर्म के बाबाओं द्वारा प्रतिमा उद्घाटन शुभ जेएनयू सूत्र पहन किया गया,साथ ही बिरसाइत धर्म बाबा ने कहा मैं फोन के माध्यम से श्री अरुण पात्रो जी से प्रतिमा स्थापित को लेकर बातचीत हुई  यह पुरे झारखण्ड राज्य के इतिहास में पहली बार गुरु आनंद स्वांसी पांड़ जी का प्रतिमा है।बाबा ने मंच में संबोधित करते हुए गुरु आनंद स्वांसी पांड़ जी के जीवनी पर प्रकाशित डालते हैं कई विशेष बातों को रखा जिससे भगवान बिरसा मुंडा जी गुरु आनंद स्वांसी पांड़ जी से सन् 1891 में मिलें और जड़ी बूटियां ,रामायण महाभारत, पाठ युद्ध रणनीति शिक्षा दीक्षा इसी जरिया गोरबैड़ा गांव में प्राप्त हुआ था। यह कार्य  सराहनीय हैं मैं श्री अरुण पात्रो जी, श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी साथ ही स्मारक समिति को आशीर्वाद देता हूं आप लोग आने वाले दिनों में भी इसी तरह से कार्यक्रम को करें। 
मुख्य अतिथि भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज परपोता श्री सुखराम मुंडा जी ने भी इस बात पर सहमति जताते हुए मंच आपने भाषण पर कई महत्वपूर्ण विषयों को रखा झारखंड के तमाम वीर शहीद सिद्धू कान्हो, चांद भैरव, फूलो झानो, बाबा तिलका मांझी, नीलांबर पीतांबर,पोटो हो,सुखनाथ पाण ,आदि जैसे वीरों को शत् शत् नमन करता हूं।
झारखण्ड अलग राज्य आंदोलनकारी हमारे महान क्रांतिकारीयों मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा,बागुन मुम्बुई,बाबा कार्तिक उरांव , विनोद बिहारी महतो, गुरु मुकुंदराम तांती, डॉ रामदयाल मुंडा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, असंख्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को शत् शत् नमन करता हूं। साथ ही गुरु आनंद स्वांसी पांड़ जी के स्मारक समिति के श्री अरुण पात्रो, श्री विश्वकर्मा स्वांसी एवं पदाधिकारीगण सदस्यगण,पाण पान तांती स्वांसी समाज के स्वजातियों,बंधुओं, माता, बहनों एवं बुद्धिजीवी गण साथ ही जरिया गोरबैड़ा ग्रामीण अनगिनत संख्या मोजूद जिन्होंने गुरु आनंद स्वांसी पांड़ जी के 190 वीं जन्म जयंती समारोह सह प्रतिमा स्थापित अनावरण को धरातल पर लाने का कार्य किया और कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाजिक एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल किया। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि झारखंड के जल, जंगल,जमीन, गुरुजनों का सम्मान,सामाजिक अस्मिता की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास रथ रहना चाहिए। सभी को जोहार 🙏 
भगवान बिरसा मुंडा जी के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी पांड़ अमर रहें अमर रहें 🙏 जय झारखण्ड 🏹

0 Comments:

Post a Comment