Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label Jamshedpur. Show all posts
Showing posts with label Jamshedpur. Show all posts

Sunday, August 9, 2026

*बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश/पत्रकार दया शंकर सिंह


जमशेदपुर। बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जुस्को द्वारा नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं किए जाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपकर तत्काल सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि बागबेड़ा एवं कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जुस्को द्वारा नियमित साफ-सफाई का कार्य नहीं कराया जा रहा है। बरसात के मौसम में जगह-जगह गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई एवं कचरा उठाव बेहद आवश्यक है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने तत्काल जुस्को के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से दूरभाष पर बातचीत की और बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में पुनः नियमित रूप से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। विधायक ने सफाई व्यवस्था की निगरानी एवं समन्वय के लिए नरेश लाल एवं विष्णु क्रेकटा  को जिम्मेदारी भी सौंपी।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि बागबेड़ा-कीताडीह में नियमित सफाई व्यवस्था शुरू होने से बरसात के मौसम में गंदगी एवं संक्रमण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी।
इस मौके पर नरेश लाल, विष्णु क्रेकटा, संजय महतो, पप्पू उपाध्याय,अजय पासवान, नीता सरकार एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Tuesday, March 24, 2026

वार्ड सदस्य के अनुज की असामयिक निधन(पत्रकार दया शंकर सिंह)

            वार्ड सदस्य के अनुज की असामयिक निधन
जमशेदपुर शहर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत घाघीडीह पंचायत के खुशबूनगर निवासी सह वार्ड सदस्य श्री रमेश दास के छोटे भाई श्री रवि दास की अपने आवास में असामयिक स्वाभाविक मृत्यु हो गई है !_ 

 

 _🙏कोल्हान प्रमंडल पान(तांती) समाज कल्याण समिति ईश्वर से उनके आत्मा की शांति एवं परिवार के संयम की कामना करती है... 🙏🏻_

Saturday, October 18, 2025

जमशेदपुर के छोटे से कस्बे मुसाबनी से निकलकर विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ने वाली मालोती हेम्ब्रम ने बर्लिन शिखर सम्मेलन* में भारत का प्रतिनिधित्व कर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया! संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती


जमशेदपुर के छोटे से कस्बे  मुसाबनी  से निकलकर विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ने वाली  मालोती हेम्ब्रम  ने  बर्लिन शिखर सम्मेलन* में भारत का प्रतिनिधित्व कर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया! इस होनहार बेटी ने न केवल आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और ताकत को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया, बल्कि अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से यह साबित कर दिखाया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती। 

मालोती की यह उपलब्धि हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो अपने जुनून और कठिन परिश्रम से असंभव को संभव बनाना चाहता है। उनके इस ऐतिहासिक कदम ने न सिर्फ़ झारखंड को, बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। उनके आत्मविश्वास, साहस और समर्पण की कहानी हर दिल को छू रही है। 

आइए, हम सब मिलकर इस अनमोल रत्न को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दें और उनके इस गौरवमयी सफर का उत्सव मनाएँ! मालोती, तुम पर हमें नाज़ है! 

Friday, September 5, 2025

Jamshedpur Kadma Accident: ईद के जुलूस में बड़ा हादसा, कार की टक्कर से भिखारी की दर्दनाक मौत, सड़क पर मची अफरा तफ़री


हादसे की खबर फैलते ही आस-पास मौजूद लोग भड़क उठे। देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया। वहां पर मौजूद लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर आड़े हुए है। 
आपको बता दे जाम के कारण रंकीणी मंदिर के आस-पास घंटों तक यातायात बाधित होने की संभावना है। और मौजूद लोगों का कहना था कि जुलूस में शामिल युवक धार्मिक आयोजन का बहाना बनाकर लापरवाही से गाड़ियां दौड़ा रहे थे, जिससे एक गरीब भिखारी की जान चली गई।


सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास कर रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। वहां पर मौजूद लोगों ने लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुलूस के दौरान बड़ी भीड़ होने के कारण ट्रैफिक को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और मौजूद लोगों के बयान के आधार पर आरोपी और कार में सवार युवकों की तलाश की जा रही है।

Monday, July 14, 2025

जमशेदपुर : फुटबॉल मैदान बना था गैंग का अड्डा, डकैती की साजिश रचते 5 बदमाश गिरफ्तार

जमशेदपुर, 14 जुलाई : बागबेड़ा पुलिस ने नागाडीह के फुटबॉल मैदान में छापेमारी कर डकैती की साजिश रच रहे पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव उर्फ छोटू, रंजन कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह, सूरज कुमार दास उर्फ बूढ़ा और शुभम कुमार उर्फ कतलू शामिल हैं। ये सभी कीताडीह ग्वाला पट्टी के रहने वाले हैं और एक संगठित गिरोह बनाकर इलाके में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और दो गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस को पहले ही इनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों को रंगेहाथ पकड़ा गया।