रांची (पत्रकार दया शंकर सिंह): पश्चिम बंगाल की सियासत अब और भी दिलचस्प होती जा रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने साफ संकेत दे दिया है कि वह इस बार बंगाल की राजनीतिक लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाएगी. खास बात यह है कि पार्टी ने खुलकर ममता बनर्जी के समर्थन का ऐलान किया है.
जिला अध्यक्ष बाबू तांती TMC सरायकेला खरसावाJMM सांसद विजय हांसदा ने बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी बंगाल में ममता बनर्जी की ताकत बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे. इससे साफ है कि JMM इस चुनाव को गंभीरता से ले रही है और अपने सहयोगी के समर्थन में पूरी ताकत लगाने के मूड में है.सूत्रों की मानें तो गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन का भी बंगाल में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम प्रस्तावित है. हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच अंतिम चर्चा के बाद ही इन कार्यक्रमों की औपचारिक घोषणा की जाएगी. विजय हांसदा ने यह भी कहा कि JMM और ममता बनर्जी के बीच लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी दोनों दलों ने मिलकर कई मौकों पर सहयोग किया है और आगे भी यह साझेदारी जारी रहने की संभावना हैइस बीच, उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि मौजूदा समय में चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं, बल्कि एक राजनीतिक दल के प्रभाव में काम करता हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार और अब पश्चिम बंगाल में इसकी झलक देखने को मिल रही है. JMM के इस रुख से यह साफ हो गया है कि बंगाल की सियासत में अब मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है.www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Friday, April 10, 2026
आदित्यपुर गुमटी बस्ती में गंदगी का अंबार, डीप बोरिंग खराब—स्थानीयों में नाराज़गी टी एम सी नेता बाबू तांती ने महापौर से अभिलम्ब कार्य करने की मांग की लोगो की हित में (पत्रकार दया शंकर सिंह)
आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती, रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से डीप बोरिंग खराब पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे इलाके की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले हर 2-3 दिन में सफाई वाहन आता था और कचरा उठाकर ले जाता था, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि इस सड़क को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर इस क्षेत्र से कचरा उठाई नहीं जा रही है।
वहीं, वार्ड 20 के पूर्व पार्षद बीरेंद्र गुप्ता और वर्तमान पार्षद ने बताया कि इस समस्या को लेकर लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।इसी बीच टीएमसी नेता बाबू तांती (वार्ड निवासी) ने कहा कि रेलवे फाटक बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई की जा रही है, जबकि गुमटी बस्ती से अंडरग्राउंड ब्रिज तक जाने वाली 35-40 साल पुरानी सड़क की अनदेखी की जा रही इस संबंध में महापौर (मेयर) साहब से बात हुई मेयर साहब ने कहा कचरा उठाव कार्य चालू हो गया है अब साफ सफाई नियमित रूप से होगा खराब पड़े डीप बोरिंग की जल्द जल्द करवा दियाजाएगा संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया गया है
अब देखने वाली बात होगी कि नए महापौर और उपमहापौर इस साफ सफाई के साथ साथ पानी की गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाते हैं अभी तो गर्मी बाकी है और कब तक स्थानीय लोगों को राहत मिलती है।










