Wednesday, November 18, 2026
Home »
सरायकेला खरसावां
» आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी करण सुरेन फरार /पत्रकार दया शंकर सिंह
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी करण सुरेन फरार /पत्रकार दया शंकर सिंह
दया शंकर सिंह (सरायकेला खरसावां)सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी श्मशान घाट मैदान में युवक निखिल कुमार दे की हत्या के मामले में आदित्यपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गणेश मुर्मू उर्फ डेबो निवासी हरिओम नगर और अजीत सुरेन उर्फ गुडरू निवासी नुवागोड़ा शामिल हैं पुलिस के अनुसार, दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही हत्या का वीडियो बनाने की बात भी कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, निखिल का अपने पूर्व दोस्त करण सुरेन उर्फ डेले से पुराना विवाद था। इसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया मामले में करण की मुख्य भूमिका सामने आई है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, मृतक के खून से सना कपड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 331/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस के अनुसार, दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही हत्या का वीडियो बनाने की बात भी कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, निखिल का अपने पूर्व दोस्त करण सुरेन उर्फ डेले से पुराना विवाद था। इसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया। मामले में करण की मुख्य भूमिका सामने आई है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, मृतक के खून से सना कपड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 331/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।






0 Comments:
Post a Comment