Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Friday, October 24, 2025

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल डैम में प्रकट हुए भगवान शिव — सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन को, जलस्तर घटने से दिखाई दी प्राचीन मूर्ति


पत्रकार दया शंकर सिंह  चांडिल (सरायकेला-खरसावां)
शुक्रवार की सुबह चांडिल डैम में एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। डैम के बीचों-बीच भगवान भोलेनाथ की एक प्राचीन शिवमूर्ति अचानक प्रकट हो गई। जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग दूर-दूर से इस चमत्कारी दृश्य को देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी बताई जा रही है। कहा जाता है कि चांडिल डैम के निर्माण से पहले यहां एक प्राचीन शिव मंदिर था, जो डैम के जलाशय के अंदर जलमग्न हो गया था। वर्षों बाद, जलस्तर घटने के कारण यह मूर्ति पहली बार पूरी तरह बाहर दिखाई दी है। मूर्ति के दर्शन होते ही लोगों में गहरा उत्साह और आस्था का वातावरण बन गया।

शिवभक्तों का मानना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि ईश्वरीय संकेत है। कई श्रद्धालु इसे “भोलेनाथ का आशीर्वाद” बताते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। आसपास के गांवों से महिलाएं और बुजुर्ग भी कलश और दूध लेकर पूजा करने पहुंच रहे हैं। कुछ भक्तों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा अद्भुत दृश्य पहले कभी नहीं देखा।

डैम प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की है। वहीं स्थानीय पुजारी और समाजसेवियों ने इस स्थल को अस्थायी रूप से तीर्थस्थल घोषित कर पूजा की व्यवस्था शुरू कर दी है 

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर चर्चित समाज सेवी परमवीर पत्रों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली


(पत्रकार दया शंकर सिंह) पूर्वी सिंहभूम:मानगो में आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ राजा  के नेतृत्व में आज सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई नए सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से परमबीर पात्रों, सनत सिंह सरदार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने भाग लिया।

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ राजा  ने कहा कि —
“आज़ाद समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत है। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार और सम्मान पहुँचाना है।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर और चंद्रशेखर आज़ाद के विचारों पर चलकर एक समान समाज की स्थापना के लिए प्रयासरत है।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अकरम, जिला उपाध्यक्ष मो. फैरोज़, मो. रशीद खान, सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता, युवा और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

अंत में “जय भीम, जय संविधान, जय आज़ाद समाज पार्टी” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।