Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label सरायकेला. Show all posts
Showing posts with label सरायकेला. Show all posts

Monday, June 15, 2026

अंजनी कुमार को आदित्यपुर थाना का कमान, संजय प्रसाद बने गम्हरिया के प्रभारी/पत्रकार दया शंकर सिंह

 पत्रकार दया शंकर सिंह/ सरायकेला : पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के तेज तर्रार इंस्पेक्टर अंजनी कुमार को आदित्यपुर थाना का कमान सौंपा गया है. सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के तहत संजय प्रसाद को गम्हरिया प्रभारी थाना प्रभारी बनाया गया है. पूर्व में पदस्थापित आदित्यपुर के थानेदार विनोद तिर्की औऱ गम्हरिया के थानेदार रामचंद्र रजक को फिलहाल अगले आदेश तक जिला मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया हैबता दें कि काफी दिनों से विनोद तिर्की के बदले जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी. जिले की एसपी निधि द्विवेदी के अनुसार वर्षों से टिके जिले के कई थानों के प्रभारी को बदलकर वहां एक तेज तर्रार प्रभारी को पदस्थापित कर आम जनता को बेहतर पुलिसिंग की सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में है. बता दे कि हाल के दोनों में ही कई ओपी प्रभारियों का भी अदला बदली उन्होंने किया था तभी यह संदेश माना जा रहा था कि डबल स्टार के बाद सिंगल स्टार बाले पुलिस अफसर भी अवश्य बदले जाएंगे.

Saturday, May 9, 2026

झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सरायकेला परिसदन में हुई/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/झारखंड प्रदेश के सरायकेल-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक सरायकेला परिसदन सम्पन्न हुई 
बैठक की संचालन जिला महासचिव प्रकाश राजू ने किया।
बैठक में मुख्य रुप से नव नियुक्त कमिटी का विधान सभा स्तर,प्रखंड स्तर एवं मंडल स्तर पर प्रभारी की जिम्मेदारियां दी गई है और एस आई आर पर चर्चा हुई,बी एल 2 की नियुक्ति की समीक्षा की गई बैठक में मुख्य रुप से जिला प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष (सूचनाधिकार विभाग) वैद्य संजय कुमार, रिजवान खान,कमल नमन,मुकेश कुमार,कोन्दो कुम्हार सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष, सुरज महतो सांसद प्रतिनिधि,सुमन शर्मा,कुशल सामड,घिरज महतो, खीरों सरदार,राजीव महतो,क्रृष्णा सोय,राजू रजक,राहुल यादव,रानी कलुण्डिया,रूईदास चाकी,मुबारक मोमिन,रमेश बालमुचू,सचिन हेम्ब्रम, अनिल ठाकुर,हिरासत तियु  सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे और धन्यवाद ज्ञापन प्रमेन्द्र मिश्रा जिला उपाध्यक्ष ने किया ।

Tuesday, February 3, 2026

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 से लगातार तीन बार पार्षद रहे श्री वीरेन्द्र गुप्ता जी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रभावती देवी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया (पत्रकार दया शंकर सिंह)

(पत्रकार दया शंकर सिंह) आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 से लगातार तीन बार पार्षद रहे श्री वीरेन्द्र गुप्ता जी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रभावती देवी ने आज अपना नामांकन किया 
नामांकन करने के उपरांत श्रीमती प्रभावती देवी ने कहा कि वार्ड नंबर 20 के अभिभावक संघ लोग हमारे प्रति भी वही विश्वास रखे जो मेरे पति बीरेंद्र गुप्ता जी पर रखे थे वार्ड नंबर 20 के आदरणीय नागरिको का जो विश्वाश श्री वीरेन्द्र गुप्ता को प्राप्त है उस विश्वास को अपने काम के बदौलत और भी मजबूत करने के लिए लोगो की सेवा में हमेसा उपलब्ध रहना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी ओर उन्होंने कहा कि जिस तरह श्री वीरेन्द्र गुप्ता और पुत्र सावन गुप्ता वार्ड 20 के लोगो की सेवा में हमेसा हाजिर रहते है मुझे पूरा विश्वास है कि वार्ड 20 की जनता मुझे भी अपना आशीर्वाद दे कर उनलोगों के साथ मुझे भी अपनी सेवा करने का अवसर जरूर प्रदान करेंगे सबको प्रणाम

Sunday, February 1, 2026

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी के रूप में आदित्यपुर इंटैक कांग्रेस मजदूर यूनियन अध्यक्ष रमेश बालमुचों ने नामांकन फॉर्म लेते हुए (रिपोर्टर दया शंकर सिंह)

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव मैदान में सरायकेला खरसांवा जिला के चर्चित युवा नेता स आदित्यपुर नगर इंटैक कांग्रेस मजदूर यूनियन अध्यक्ष रमेश बालमुचों नामांकन फॉर्म लेते हुए साथ में समाज सेवी स युवा नेता विशेष कुमार (बाबू तांती) जो पूर्व में आदित्यपुर नगर निगम चुनाव मैदान में थे ,समाज सेवी सरोज शाहू,समाज सेवी पाकुल दास आदि समर्थक के साथ युवा नेता रमेश बालमुचों नामांकन फॉर्म लेते हुए 

Tuesday, July 15, 2025

महिला समूह के राशन दुकान की बढ़ती काला बाजारी के खिलाफ आ

सरायकेला खरसावां IYC *जिला मीडिया प्रभारी सह INTUC नगर अध्यक्ष आदित्यपुर  रमेश बालमुचू* 
सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त को जन वितरण प्रणाली के राशन दुकान और महिला समूह के राशन दुकान की बढ़ती कला बाजारी के संबंध में पत्र लिखेंगे
*1*) समय पर राशन दुकान क्यों नहीं खोली जाती है ।
*2*) महिला समूह के आड़ में राशन दुकान  पुरुष क्यों चलाते हैं। अपने घर पर ही राशन दुकान क्यों 
*3*) 10 महिला से एक समूह बनता है और तो किस आधार से पुरुष दुकान चलाते हैं किसी 1 महिला के पास भी दुकान खोलने का समय नहीं है 
*4*) ऐसा महिला समूह की राशन दुकान की लाइसेंस रद्द करें जिसको पुरुष चलाते हैं।
*5*)  राशन जिस दिन देंगे फिंगर फ्रिंट उसी दिन लें राशन दुकान दार 
*6*,) प्रत्येक माह 10 से 15 तारीख के बीच राशन बांटने का आदेश जारी करे 
*7*) राशन जिस माह का हो उसी माह बांटे 
*8*) सिंगल राशन कार्ड भी बनाने का आदेश जारी करे 
*9*) दुकान खुलने और बंद करने का समय सीमा समिति करे राशन दुकान की बोर्ड पर समान मिलने का लिस्ट जारी करे दुकानदार के मोबाइल नंबर अनिवार्य करें 

Sunday, July 13, 2025

सरायकेला विधानसभा के लोकप्रिय नेता श्री गणेश माहाली पहुंचे लखन महाली के घर ग़महारिया

सरायकेला विधानसभा के भावी विधायक श्री गणेश माहाली पहुंचे गमहरिया रफ्चा और मिले लखन महाली से और उन्हें बधाई दी आप को ये जानकार खुशी होगी पूरे भारत में जेईई मेंस परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त कर सरायकेला खरसावां जिला के ग्रामीण क्षेत्र के एक गरीब किसान परिवार से जीवन यापन करते हुए पढ़ाई पूरा किया अपने साथ साथ अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन किया ये साबित कर दिया अगर ठान लो कुछ भी असंभव नहीं है बधाई देने वाले में श्री गणेश माहली जी के साथ
भंवरा माझी प्रखंड अध्यक्ष, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, अमृत महतो, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, सुखेन हेमरम, शंकर मुखी, राजेश गोप,

Tuesday, June 17, 2025

सरायकेला खरसावां सदाचार समिति की समीक्षा बैठक में सामने आईं जनहित योजनाओं की सच्चाई

सरायकेला: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने मंगलवार को सरायकेला स्थित परिसदन सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामचंद्र सिंह ने की, जबकि समिति सदस्य चंद्रदेव महतो भी मौजूद रहे। इसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अनुकंपा आधारित नियुक्तियाँ, पेंशन से जुड़े प्रकरण, तथा जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सभापति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाए और सभी विभाग अद्यतन प्रतिवेदन शीघ्रता से प्रस्तुत करें।

संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती Tantinewslive24 Bihar Jharkhand Odisha Bengol 

बैठक में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, शहरी और ग्रामीण विकास, शिक्षा, पथ निर्माण, भवन निर्माण, कल्याण, कृषि, सहकारिता, विशेष प्रमंडल, निबंधन, जिला योजना सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने पंजीकृत श्रमिकों की संख्या, कार्यस्थल पर हुई मृत्यु, सामान्य मृत्यु तथा प्रवासी श्रमिकों को प्राप्त सरकारी सहायता से संबंधित जानकारी एकत्र की। सभापति ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभापति रामचंद्र सिंह ने सरायकेला-खरसावां को औद्योगिक दृष्टिकोण से सक्षम जिला बताया और कहा कि स्थानीय युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने पर बल देना आवश्यक है, जिससे उन्हें पलायन करने की आवश्यकता न पड़े।

बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला व चांडिल, सिविल सर्जन, श्रम अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sunday, June 1, 2025

*सौ चूहा खाकर बिल्ली चली हज को यही है कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली : सतीश शर्मा*


       
भाजपा नेता सतीश शर्मा ने आज कांग्रेस द्वारा आदित्यपुर में आयोजित संविधान बचाओ रैली को सुपर फ्लॉप एवं ढोंग करार दिया
       
सतीश शर्मा ने कहा कि आज की रैली से कांग्रेसियों के लिए  *सौ चूहा खाकर बिल्ली चली हज को* कहावत  चरितार्थ होता है। जिस कांग्रेस के शासनकाल में 80 से ज्यादा बार देश का संविधान बदला गया। जब 1975 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक याचिका के तहत इंद्रा गांधी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से रोक दिया था तब इंद्रा गांधी ने संविधान का गला घोट देश में आपातकाल घोषित कर देश को कलंकित करने का पाप किया । साथ ही कांग्रेस सरकार ने 1980 में केवल तीन दिनों के भीतर नौ राज्यों में बहुमत वाली सरकार को संवैधानिक मूल्यों को दरकिनार करते हुए बर्खास्त किया था।
        झारखंड में भी कांग्रेस समर्थित सरकार के मंत्री भी सरिया कानून को देश के संविधान से ऊपर बताकर संविधान रचयिता डॉ भीम राव आंबेडकर को अपमानित करने का काम कर रहे है।
      सतीश शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास खो बैठी कांग्रेस का आज संविधान बचाओ रैली को आम जनता का समर्थन नहीं मिला यह रैली नुक्कड़ नाटक बन सुपर फ्लॉप साबित हुई।