Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label सरायकेला खरसांवा. Show all posts
Showing posts with label सरायकेला खरसांवा. Show all posts

Sunday, August 30, 2026

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 20 की गुमटी बस्ती में गंदगी का अंबार स्थानीय लोगों में रोष/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह ( सरायकेला खरसांवा)/आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती की मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है रोड पर ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क पर फैली गंदगी और कचरे के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के युवा नेता बाबू तांती ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।  बाबू तांती ने बताया कि *आदित्यपुर गुमटी बस्ती रेलवे फाटक की यह मुख्य सड़क लगभग 40 से 50 वर्ष पुरानी है लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले हर 2 से 3 दिन में ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा उठाव का कार्य किया जाता था* जिससे कुछ हद तक सफाई व्यवस्था बनी रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि साफ-सफाई के कार्य की निगरानी करने वाले अधिकारी पूरी तरह से इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं बाबू तांती ने कहा कि यह समझ से परे है कि आखिर किसके इशारे पर बस्ती की सफाई व्यवस्था को नजरअंदाज किया जा रहा है
उनका कहना है कि *बस्ती से कचरा नहीं उठाया जा रहा है, जबकि बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई हो रही है*। इससे साफ प्रतीत होता है कि सफाई व्यवस्था में कहीं न कहीं भेदभाव या लापरवाही बरती जा रही है। बाबू तांती ने मांग की कि *नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त सभी वार्डों के लिए अलग-अलग साफ-सफाई का टेंडर जारी करें* उनका मानना है कि इससे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के स्थानीय ठेकेदारों को रोजगार मिलेगा और साथ ही सफाई व्यवस्था में जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अविलंब गुमटी बस्ती की सफाई व्यवस्था सुधारने, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने और मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।  *बाबू तांती* जो पूर्व महापौर प्रत्याशी भी रह चुके हैं, ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।

Saturday, August 29, 2026

*डुमरी विधायक जयराम महतो का गुस्सा किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि तंत्र की तानाशाही के खिलाफ है : युवा नेता बाबू तांती*


पत्रकार दया शंकर सिंह सरायकेला-खरसावां/आदित्यपुर।  
डुमरी के विधायक *जयराम महतो* को लेकर सामने आए ऑडियो प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए *युवा नेता बाबू तांती* ने कहा कि जयराम महतो जी का गुस्सा किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह *तंत्र की तानाशाही, अन्याय और जनभावनाओं की अनदेखी* के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में सामने आए *पूरे ऑडियो रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष और सत्यता के साथ जांच* होनी चाहिए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके। बिना पूरी जांच के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
बाबू तांती ने कहा कि झारखंड की माटी, अस्मिता, अधिकार और झारखंडियों के सम्मान की आवाज जो भी उठाएगा, झारखंड का समाज उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने वाले हर जनप्रतिनिधि को जनता का समर्थन मिलना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की जनता जागरूक है और अपने हक, सम्मान तथा पहचान के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगी। यदि कोई जनप्रतिनिधि जनता की आवाज को बुलंद करता है और तंत्र के दमनकारी रवैये के खिलाफ खड़ा होता है, तो समाज उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर बाबू तांती ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सच सामने आना चाहिए और किसी भी तरह की राजनीतिक दुर्भावना या भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए।
*बाबू तांती* 
युवा नेता, सरायकेला-खरसावां  
पूर्व महापौर प्रत्याशी, आदित्यपुर नगर निगम  
कोल्हान प्रभारी, नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया

Saturday, August 1, 2026

*सरायकेला-खरसावां जिला में चारपहिया वाहनों पर काला शीशा पूरी तरह प्रतिबंधित हो: महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए उठीई मांग भा ज पा नेता सतीश शर्मा ने **


**सरायकेला-खरसावां, संवाददाता दया शंकर सिंह :**  
सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा नेता सतीश शर्मा जी ने कहा आम लोगों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच चारपहिया वाहनों में काला शीशा (ब्लैक फिल्म/टिंटेड ग्लास) के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों का कहना है कि चाहे निजी कार हो, थार हो, किसी नेता की गाड़ी हो या किसी अधिकारी का वाहन—सभी पर एक समान नियम लागू होना चाहिए
भाजपा नेता सतीश शर्मा जी का कहना है कि जब वाहनों पर नियम सबके लिए समान हैं, तो फिर कुछ प्रभावशाली लोगों के वाहनों में काला शीशा क्यों दिखाई देता है। जनता का मानना है कि नेता और अधिकारी जनसेवक होते हैं, इसलिए उनके वाहनों में पारदर्शिता और नियमों का पालन और अधिक जरूरी है।
लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब गाड़ियों पर झंडा लगाने को लेकर स्पष्ट नियम हैं और उसका उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाती है, तो काला शीशा लगे वाहनों पर समान सख्ती क्यों नहीं दिखती। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन अधिकतर बाइक चालकों का हेलमेट और ऑटो चालकों का यूनिफॉर्म ही जांचता नजर आता है, जबकि चारपहिया वाहनों में नियमों के उल्लंघन पर अपेक्षित स्तर की कार्रवाई नहीं होती।
इस संबंध में जनता के हित को देखते हुए भाजपा नेता सतीश शर्मा जी ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिले में चलने वाले सभी चारपहिया वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाकर काला शीशा लगे वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि महिला सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से अपील की है कि कानून का पालन बिना किसी भेदभाव के कराया जाए, ताकि आम जनता में भरोसा कायम हो और जिले में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बन सके।

Friday, July 31, 2026

Adityapur: ग्लोरिया इंजीनियरिंग हादसा: मृतक मुरली पात्रो के परिजनों को 10.60 लाख रुपये मुआवजा, गणेश महाली, JLKM अध्यक्ष नवीन महतो के प्रयास से सुलझा मामला/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह (सरायकेला खरसावां) : आदित्यपुर ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में हुई हालिया दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिक स्वर्गीय मुरली पात्रो के परिजनों को उचित मुआवजा देने के मुद्दे पर 31 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे कंपनी प्रबंधन और स्थानीय नेताओं के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। झामुमो नेता गणेश महाली तथा JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो की उपस्थिति में हुई इस बैठक में सभी पक्षों ने सर्वसम्मति से समझौता स्वीकार कर लिया।समझौते की मुख्य शर्तें: मुआवजा राशि: कंपनी प्रबंधन द्वारा मृतक के आश्रित परिवार को कुल 10,00,000/- (दस लाख रुपये) मुआवजा दिया जाएगा। तत्काल अंतिम संस्कार के लिए 60,000/- रुपये नगद प्रदान किए गए हैं, जबकि शेष राशि अगले 3-4 दिनों में अदा कर दी जाएगी।

ग्रुप इंश्योरेंस: ग्रुप इंश्योरेंस के तहत मिलने वाली समस्त देय राशि भी मृतक के परिजनों को हस्तांतरित की जाएगी।ग्लोरिया इंजीनियरिंग के प्लांट हेड विवेक मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में घायल अन्य मजदूरों के इलाज का पूरा खर्च कंपनी उठा रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके 5 मजदूरों को बेड रेस्ट के दौरान भी पूरा वेतन दिया जाएगा। ठीक होने पर वे पुनः कार्य पर लौट सकेंगे।

झामुमो नेता स सरायकेला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश महाली जी ने कहा कि परिजनों की मांग पर 10.60 लाख रुपये और इंश्योरेंस की राशि पर सहमति बनी है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों से श्रमिकों की सुरक्षा में कोई समझौता न करने की अपील की।

Wednesday, July 22, 2026

दिवंगत प्रसनजीत सरकार की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 19 पान दुकान इन्द्रा चौक स्थित शिव मंदिर प्रगाढ़ में पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 19 पान दुकान इन्द्रा चौक चौक स्थित दुर्गा पूजा मैदान में दिवंगत प्रसनजीत सरकार जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक **कुणाल सारंगी** शामिल हुए। उनके साथ सरायकेला-खरसावां जिला के युवा नेता **बाबू तांती**, **पाकुल दास**, **मिट्ठू सरकार**, **राजू लोहार**, **संतोष मंडल**, **अंकित सरकार**, **बिस्वजीत सरकार**, **रंजीत सरकार** एवं **बाबू तिवारी** सहित कई लोग उपस्थित थे।
सभा में वक्ताओं ने दिवंगत प्रसनजीत सरकार को याद करते हुए कहा कि वे समाज के प्रति समर्पित और मिलनसार युवा व्यक्तित्व के धनी थे। छोटे उम्र के बालक थे उनके आदर्श और कार्य आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उपस्थित लोगों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Saturday, July 18, 2026

बेलड़ी बस्ती बिहारी पाड़ा में मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षद मोती बिश्नोई का डोर-टू-डोर जनसंपर्क बिजली पोल, सड़क और नाली की समस्या प्रमुख रूप से आई सामने/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 12 के बेलड़ी बस्ती स्थित बिहारी पाड़ा में मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर स्थानीय पार्षद **मोती बिश्नोई** ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया।
जनसंपर्क के दौरान सबसे बड़ी समस्या **बिजली व्यवस्था** की सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज के आधुनिक दौर में भी बेलड़ी बस्ती के कई घरों तक बिजली के तार **बांस और अस्थायी खंभों** के सहारे पहुंचाए गए हैं। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और कई लोग करंट लगने जैसी घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं।
इसके अलावा मोहल्ले के लोगों ने **सड़क और नाली** की समस्या भी पार्षद के समक्ष रखी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पक्की सड़क और समुचित जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है। गंदा पानी जमा रहने से आवागमन बाधित होता है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है
इस संबंध में वार्ड पार्षद **मोती बिश्नोई** ने कहा कि आजाद भारत से पहले बसी इस पुरानी बस्ती में अब तक कई मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि **बिजली पोल लगवाने**, **सड़क निर्माण** और **नाली व्यवस्था दुरुस्त करने** के लिए संबंधित विभागों से जल्द संपर्क किया जाएगा। खासकर बिजली की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग से बात कर **नए पोल लगाने** की मांग की जाएगी हालांकि बिजली की 20 न्यू पोल की मांग पहले भी युवा समाज सेवा बाबू तांती जी द्वारा की गई है बेलड़ी बस्ती के लिए 
इस मौके पर **अजय पासवान, अजय रजक, राजू झा, कृष्ण नंदन प्रसाद, बिट्टू रविदास** समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे

Monday, July 6, 2026

अवैध बालू-पत्थर ढुलाई से छलनी हुई सड़कें, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने प्रशासन को घेरा/पत्रकार दया शंकर सिंह


सरायकेला खरसावां कुकड़ू : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू एवं पत्थर के परिवहन को लेकर एक बार फिर प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि स्वर्णरेखा नदी किनारे स्थित तिरूलडीह, पोइलोंग, जारगो, सापादा तथा आसपास के क्षेत्रों से बिना नंबर की जेसीबी मशीनों और ओवरलोड हाइवा के माध्यम से रात के अंधेरे में अवैध खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की सड़कें तेजी से जर्जर हो रही हैं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मिलन चौक से तिरुलडीह, कुकड़ू, सपादा, सिरुम, झिमरी, बान्दू एवं आदरडीह तक की सड़कें जगह-जगह बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। खराब सड़कों के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है जबकि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मधुश्री महतो ने आरोप लगाया कि यदि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर समय रहते प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र का सड़क नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने याद दिलाया कि झारखंड में 10 जून से 15 अक्टूबर तक NGT के निर्देश प्रभावी रहते हैं जिसके तहत केवल पर्यावरण स्वीकृत (EC) स्टॉक से ही बालू के उठाव और परिवहन की अनुमति है। इसके बावजूद यदि नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है तो संबंधित विभागों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बिना नंबर की जेसीबी मशीनों और हाइवा की तत्काल जब्ती, जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जनहित, सड़क सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रशासन को अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि प्रभावी कार्रवाई करनी होगी

Thursday, July 2, 2026

सरायकेला में अपराधियों के लिए नहीं बचेगी जगह: नए एसपी मनोज स्वर्गियारी का जीरो टॉलरेंस संदेश/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह (सरायकेला-खरसावां) 
जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पदभार ग्रहण करते ही साफ संकेत दे दिया है कि अब जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने आदित्यपुर थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अपराध के प्रति **‘जीरो टॉलरेंस’** की नीति लागू की जाएगी। उन्होंने खास तौर पर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने ब्राउन शुगर तस्करों और कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वेच्छा से अवैध गतिविधियां बंद कर दें, अन्यथा पुलिस की कार्रवाई इतनी कठोर होगी कि बच निकलना संभव नहीं होगा।
नए एसपी ने चापड़बाजी, रंगदारी, लूट, छिनतई और अन्य संगठित अपराधों में शामिल असामाजिक तत्वों को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव या भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी और अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा।
समीक्षा बैठक में एसपी ने अधिकारियों को रात्रि गश्त तेज करने, वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने तथा लंबित आपराधिक मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए चर्चित **हिमांशु सिंह हत्याकांड** के बाद जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए थे। बढ़ते जनाक्रोश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठी चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तत्कालीन एसपी निधि द्विवेदी का तबादला किया गया और उनकी जगह तेजतर्रार अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को जिले की कमान सौंपी गई।

पदभार ग्रहण करते ही नए एसपी की सक्रियता और सख्त तेवरों ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अब कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतर चुकी है।

Sunday, June 28, 2026

पोलियो उन्मूलन अभियान हुआ तेज, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय सरदार ने बच्चों को पिलाई पहली खुराक/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह /सरायकेला खरसांवा जिला आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। 28 जून, रविवार को आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पोलियो दिवस के मद्देनजर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।अभियान की शुरुआत नगर के महापौर श्री संजय सरदार जी ने बच्चों को पोलियो की पहली खुराक पिलाकर की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय कुमार, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, डॉ. श्वेता अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। अधिकारियों ने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो का खतरा बना हुआ है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर साबित हो सकती है। पोलियो अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी रही। इस दौरान ANM राखी कुमारी, रेणु कुमारी, आरती महतो-1, आरती महतो-2, रेशमा कुमारी महतो, जुनू पांडा, मुरीयुम बानरा, रिंकी महतो, सरिता कुमारी, अनिमा डुंगडुंड MPW दीपक कुमार, BTT मुनिराम महतो, सहिया साथी आशा कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर घनश्याम दत्ता, फार्मासिस्ट राकेश प्रसाद साव, एलटी मोती गोडे तथा सपोर्टिंग स्टाफ मधु कुमारी, वैजंती और शंकर मुखी की भूमिका सराहनीय रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। इसके लिए पोलियो बूथों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगे स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक अपने नजदीकी सहिया, ANM या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।