Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, June 29, 2026

सरायकेला खरसांवा भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के समीप डीडी (DD) बार में घटित जघन्य एवं कायरतापूर्ण जानलेवा हमले की घोर निंदा किया है/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह सरायकेला खरसांवा/ सरायकेला खरसांवा भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने  बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के समीप डीडी (DD) बार में घटित जघन्य एवं कायरतापूर्ण जानलेवा हमले की घोर निंदा किया है।
युवतियों के साथ हो रही अभद्रता का साहसपूर्वक विरोध करने पर भाजपा नेता श्री चंदन सिंह जी के भतीजे प्रत्यूष आनंद एवं करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष  हिमांशु कुमार सिंह पर अपराधियों द्वारा चाकू एवं चापड़ से किया गया निर्मम हमला न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है, बल्कि यह झारखंड में बढ़ते अपराधियों के दुस्साहस और प्रशासनिक निष्क्रियता का भी गंभीर संकेत है।
सबसे अधिक चिंताजनक तथ्य यह है कि यह पूरी घटना पुलिस गश्ती वाहन की मौजूदगी में घटित हुई। यदि कानून के रक्षक मौजूद रहने के बावजूद अपराधी खुलेआम इस प्रकार जानलेवा हमला करने का साहस कर रहे हैं, तो यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न करता है।
भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने स्पष्ट एवं दृढ़ मांग है कि—
इस जघन्य हमले में शामिल सभी अपराधियों एवं उनके संरक्षकों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
• घटना के समय ड्यूटी पर तैनात संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका एवं संभावित लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
सतीश शर्मा ने घायल प्रत्यूष आनंद एवं हिमांशु कुमार सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करती है तथा इस कठिन समय में उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदना एवं दृढ़ता से खड़ी है।

संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा संचालित संस्कारोदय अकादमी में मनाया गया सद्गुरु कबीर साहेब का 628वाँ प्रकट्य दिवस/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के। अंतर्गत आने वाले जमालपुर धीरजगंज स्थित संस्कारोदय अकादमी में संत कबीर सेवा संस्थान के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का 628वाँ प्रकाश दिवस श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सत्य नाम का झंडा फहराकर, सद्गुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सद्गुरु कबीर साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कबीर साहेब के ज्ञान-विचार, भजन, दोहे एवं साखियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा एवं आत्मिक शांति का संदेश दिया।
"एक पेड़ आपके नाम" हरियाली अभियान के अंतर्गत संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने सद्गुरु कबीर साहेब की स्मृति में एक पौधा रोपित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,
"कबीर साहेब का जीवन सत्य, सेवा और समरसता का प्रतीक है। यदि हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएँ, तो एक श्रेष्ठ और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं।"
इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. दिग्विजय भारत, श्री अमित कुमार, श्रीमती मोनिका कुमारी, श्री सुनील सरदार, श्रीमती रूबी कुमारी, श्रीमती अनीता देवी एवं श्रीमती कौशल कुमारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोकप्रिय महापौर श्री संजय सरदार जी को वार्ड नंबर 35 कुलुफटंगा बस्ती में स्थापित 52 वर्ष पुराना माँ काली एवं मां शीतला माता मंदिर प्रगाढ़ में डीप बोरिंग हेतु मांग पत्र सौंपा गया गया युवा समाज सेवा बाबू तांती द्वारा/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह (सरायकेला खरसांवा)/ आज दिनांक 29/06/26 दिन सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 35 रोड नंबर 14 कुलुफटंगा बस्ती में स्थापित 52 वर्ष पुराना माँ काली मंदिर एवं मां शीतला माता मंदिर है जो कि कुलुफटंगा बस्ती के बीचों बीच स्थापित है यह एक ऐसा मंदिर है जहाँ सालों भर एक जैसा पूजा पाठ होता हैं हमेशा लोगों का आना जाना रहता है 
स्थानीय लोग और मंदिर में पूजा पाठ में लोगों का सुविधा हेतु  आदित्यपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय सरदार जी को विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रफशन कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सार्वजनिक रूप मंदिर प्रगाढ़ में डीप बोरिंग हेतु कुलुफटंगा बस्ती में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और जापन मेयर साहब को डीप बोरिंग हेतु मांग पत्र सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से रेशमा गोप,चित्रा देवी,संजू कुमारी,पिंकी गोराई,संध्या कुमारी,कुमारी राज रानी,ममता गोप,मुनि हेम्ब्रम,सलमा परया, मोजरी प्रया,सूरज पूर्ति,मालती देवी,राजनी गोप,बुधिया गोप,लक्ष्मी उरांव,संजू कुनटिया,मालती देवी