पत्रकार दया शंकर सिंह (सरायकेला खरसावां) : आदित्यपुर ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में हुई हालिया दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिक स्वर्गीय मुरली पात्रो के परिजनों को उचित मुआवजा देने के मुद्दे पर 31 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे कंपनी प्रबंधन और स्थानीय नेताओं के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। झामुमो नेता गणेश महाली तथा JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो की उपस्थिति में हुई इस बैठक में सभी पक्षों ने सर्वसम्मति से समझौता स्वीकार कर लिया।समझौते की मुख्य शर्तें: मुआवजा राशि: कंपनी प्रबंधन द्वारा मृतक के आश्रित परिवार को कुल 10,00,000/- (दस लाख रुपये) मुआवजा दिया जाएगा। तत्काल अंतिम संस्कार के लिए 60,000/- रुपये नगद प्रदान किए गए हैं, जबकि शेष राशि अगले 3-4 दिनों में अदा कर दी जाएगी।ग्रुप इंश्योरेंस: ग्रुप इंश्योरेंस के तहत मिलने वाली समस्त देय राशि भी मृतक के परिजनों को हस्तांतरित की जाएगी।ग्लोरिया इंजीनियरिंग के प्लांट हेड विवेक मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में घायल अन्य मजदूरों के इलाज का पूरा खर्च कंपनी उठा रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके 5 मजदूरों को बेड रेस्ट के दौरान भी पूरा वेतन दिया जाएगा। ठीक होने पर वे पुनः कार्य पर लौट सकेंगे।झामुमो नेता स सरायकेला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश महाली जी ने कहा कि परिजनों की मांग पर 10.60 लाख रुपये और इंश्योरेंस की राशि पर सहमति बनी है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों से श्रमिकों की सुरक्षा में कोई समझौता न करने की अपील की।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Friday, July 31, 2026
Monday, July 27, 2026
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी पुरानी बस्तियों को मिले मालिकाना हक लाखों लोगों की मांग को लेकर आगे बढ़ेंगे युवा नेता बाबू तांती/पत्रकार दया शंकर सिंह
पत्रकार दया शंकर सिंह/ सरायकेला खरसावां जिला के युवा नेता स पूर्व महापौर प्रत्याशी रह चुके विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 40 से भी ज्यादा संख्या में बसी हुई सभी पुरानी बस्तियों के निवासियों के लिए सरकार और जिला प्रशासन से मांग करेंगे कि उन्हें उनके आवासीय भूमि पर **मालिकाना हक** दिया जाए। युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी का कहना है की कानून व्यवस्था में **12 वर्ष पुराना रास्ता भी बंद नहीं किया जा सकता**, तो फिर **आजाद भारत के पहले से बसी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के बस्तियों** को उजाड़ने या उन्हें अधिकार से वंचित करने का कोई औचित्य नहीं है।नगर निगम क्षेत्र में ऐसी अनेक बस्तियाँ हैं, जहाँ लोग पीढ़ियों से रह रहे हैं। इन बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों के पास **बिजली कनेक्शन, पानी की सुविधा, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड** सहित अन्य सरकारी दस्तावेज उपलब्ध हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन और सरकार ने इन बस्तियों के अस्तित्व को व्यवहारिक रूप से स्वीकार किया है, फिर भी आज तक उन्हें भूमि पर वैधानिक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है
युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती का कहना है कि वर्षों से टैक्स, बिजली बिल और अन्य सरकारी दायित्व निभाने के बावजूद वे आज भी असुरक्षा की स्थिति में जीवन बिता रहे हैं। बस्तीवासियों का सवाल है कि जब वे दशकों से उसी स्थान पर रह रहे हैं, वहीं से उनके सभी पहचान पत्र और सरकारी सुविधाएँ संचालित हो रही हैं, तो उन्हें कानूनी स्वामित्व क्यों नहीं दिया जा रहा है
निवासियों ने जोर देकर कहा कि **आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी पुरानी बस्तियों का सर्वे कराया जाए** और आजादी के पूर्व अथवा स्वतंत्रता के बाद प्रारंभिक वर्षों से बसे परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर **मालिकाना हक अथवा पट्टा** प्रदान किया जाए। उनका मानना है कि इससे लाखों लोगों को स्थायी सुरक्षा मिलेगी और वे सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।
युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने कहा
Saturday, July 25, 2026
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में अलग-अलग साफ सफाई का टेंडर, वेपर लाइट मरम्मत, खराब वाहनों की दुरुस्ती और जाली सहित पौधारोपण की मांग युवा नेता बाबू तांती ने नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, महापौर, उप महापौर से करेंगे/पत्रकार दया शंकर सिंह
पत्रकार दया शंकर सिंह/आदित्यपुर: युवा नेता **बाबू तांती** ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासन के समक्ष एक विस्तृत मांग पत्र सौंपने की घोषणा की है। यह मांग पत्र **आदित्यपुर नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, महापौर, उप महापौर** के साथ-साथ **नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों** को भी भेजा जाएगा
युवा नेता बाबू तांती ने अपने मांग पत्र में कहा है कि **नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए प्रत्येक वार्ड का अलग-अलग टेंडर कराया जाए**, ताकि स्थानीय स्तर पर कार्य करने वाले ठेकेदारों को काम मिल सके और सफाई व्यवस्था भी अधिक प्रभावी तरीके से संचालित हो सके। उनका कहना है कि वार्ड वार टेंडर होने से जवाबदेही तय होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे
उन्होंने मांग की है कि **जहां-जहां नगर निगम के वेपर लाइट खराब पड़े हैं, उनकी मरम्मत स्थानीय बिजली विभाग के मिस्त्रियों से कराई जाए**। बाबू तांती ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर बिजली विभाग के पोल पर नगर निगम की वेपर लाइट लगी हुई है, लेकिन खराब रहने के कारण रात में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे आमजन को परेशानी होती है और सुरक्षा की चिंता भी बढ़ जाती है
इसके अलावा उन्होंने कहा कि **नगर निगम के जितने भी खराब पड़े वाहन हैं, उनकी शीघ्र मरम्मत कर उन्हें पुनः उपयोग में लाया जाए**, ताकि कचरा उठाव, सफाई और अन्य नागरिक सेवाओं में बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने मांग की कि **जहां-जहां पूर्व में कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन रखे गए थे, वहां फिर से डस्टबिन उपलब्ध कराया जाए**, जिससे लोग इधर-उधर कचरा न फेंकें और शहर की स्वच्छता बनी रहे
युवा नेता बाबू तांती ने **जुस्को बिजली विभाग** से भी मांग की है कि **जिन गलियों में जुस्को के बिजली पोल लगे हुए हैं, वहां वेपर लाइट लगाने का कार्य करे**,ताकि मोहल्लों और गलियों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकबरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने नगर निगम से अपील की है कि **सभी वार्डों में जाली सहित हजारों फलदार पौधे लगाए जाएं**। उनका कहना है कि सड़कों के निर्माण के दौरान कई पुराने पेड़-पौधे काट दिए गए, लेकिन उसकी भरपाई अब तक नहीं की गई। ऐसे में पर्यावरण संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण बेहद जरूरी है।
Wednesday, July 22, 2026
दिवंगत प्रसनजीत सरकार की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 19 पान दुकान इन्द्रा चौक स्थित शिव मंदिर प्रगाढ़ में पत्रकार दया शंकर सिंह
पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 19 पान दुकान इन्द्रा चौक चौक स्थित दुर्गा पूजा मैदान में दिवंगत प्रसनजीत सरकार जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक **कुणाल सारंगी** शामिल हुए। उनके साथ सरायकेला-खरसावां जिला के युवा नेता **बाबू तांती**, **पाकुल दास**, **मिट्ठू सरकार**, **राजू लोहार**, **संतोष मंडल**, **अंकित सरकार**, **बिस्वजीत सरकार**, **रंजीत सरकार** एवं **बाबू तिवारी** सहित कई लोग उपस्थित थे।
सभा में वक्ताओं ने दिवंगत प्रसनजीत सरकार को याद करते हुए कहा कि वे समाज के प्रति समर्पित और मिलनसार युवा व्यक्तित्व के धनी थे। छोटे उम्र के बालक थे उनके आदर्श और कार्य आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उपस्थित लोगों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Monday, July 20, 2026
श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंदिर पूजा समिति आदित्यपुर के द्वारा आज 20 जुलाई 2026 शाम को शिव राम दुर्गा मंदिर रेलवे कॉलोनी से माता लक्ष्मी की हेरा पंचमी पालकी यात्रा निकली गई जो रथ यात्रा के रूट होते हुए इचापुर गुंडिचा दुर्गा मंदिर तक गई और वापस पालकी यात्रा आई।
श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंदिर पूजा समिति आदित्यपुर के द्वारा आज 20 जुलाई 2026 शाम को शिव राम दुर्गा मंदिर रेलवे कॉलोनी से माता लक्ष्मी की हेरा पंचमी पालकी यात्रा निकली गई जो रथ यात्रा के रूट होते हुए इचापुर गुंडिचा दुर्गा मंदिर तक गई और वापस पालकी यात्रा आई।
इस यात्रा पूजा में समिति के जय प्रकाश शर्मा, संतोष बेहरा, मोहित कुमार, राजू मुखी, सत्यजीत, राज, राजू, संजीत महतो, सिद्धार्थ, हितेश, राहुल, सुभम, अमर, सचिन, अंकित, अर्पित, शंकर, सार्थक, राकेश, रोशन, सुमित आदि, पुरोहित शर्मा जी शामिल हुए।
Saturday, July 18, 2026
बेलड़ी बस्ती बिहारी पाड़ा में मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षद मोती बिश्नोई का डोर-टू-डोर जनसंपर्क बिजली पोल, सड़क और नाली की समस्या प्रमुख रूप से आई सामने/पत्रकार दया शंकर सिंह
जनसंपर्क के दौरान सबसे बड़ी समस्या **बिजली व्यवस्था** की सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज के आधुनिक दौर में भी बेलड़ी बस्ती के कई घरों तक बिजली के तार **बांस और अस्थायी खंभों** के सहारे पहुंचाए गए हैं। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और कई लोग करंट लगने जैसी घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं।
इसके अलावा मोहल्ले के लोगों ने **सड़क और नाली** की समस्या भी पार्षद के समक्ष रखी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पक्की सड़क और समुचित जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है। गंदा पानी जमा रहने से आवागमन बाधित होता है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है
इस संबंध में वार्ड पार्षद **मोती बिश्नोई** ने कहा कि आजाद भारत से पहले बसी इस पुरानी बस्ती में अब तक कई मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि **बिजली पोल लगवाने**, **सड़क निर्माण** और **नाली व्यवस्था दुरुस्त करने** के लिए संबंधित विभागों से जल्द संपर्क किया जाएगा। खासकर बिजली की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग से बात कर **नए पोल लगाने** की मांग की जाएगी हालांकि बिजली की 20 न्यू पोल की मांग पहले भी युवा समाज सेवा बाबू तांती जी द्वारा की गई है बेलड़ी बस्ती के लिए
Wednesday, July 15, 2026
स्वर्गीय प्रसन्नजीत सरकार की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 22 जुलाई 2026 को संध्या 5 बजकर 30 मिनट पर आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 19 पान दुकान चौक परिसर में मनाया जा रहा है आप सादर आमंत्रित हैं /पत्रकार दया शंकर सिंह
पत्रकार दया शंकर सिंह/स्वर्गीय प्रसन्नजीत सरकार की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 22 जुलाई 2026 को संध्या 5 बजकर 30 मिनट पर आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 19 पान दुकान चौक परिसर में मनाया जा रहा है आप सादर आमंत्रित हैं स्थान आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 19 पान दुकान चौक नियर दुर्गा पूजा मैदान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करता युवा समाज सेवी अंकित सरकार पूर्व झा मु मो नेता रंजीत सरकार द्वारा किया जा रहा है
श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंदिर पूजा समिति द्वारा रेलवे कॉलनी से निकलेगी रथ यात्रा जो कि रोड नंबर 32 से रोड नंबर 04 होते हुए इच्छपुर दुर्गा मंदिर तक जाएगी वापसी रथयात्रा दिनांक 24 जुलाई /पत्रकार दया शंकर सिंह
पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे कॉलनी में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी की रथ यात्रा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम से मनाया जा रहा है श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंदिर पूजा समिति आदित्यपुर रेलवे कॉलनी में रथ यात्रा कल दिनांक 16 जुलाई 2026 को सुबह 09 बजे से पूजा भोग प्रसादी दोपहर 12:30 बजे और रथ यात्रा शाम 04:00 बजे से शिव राम दुर्गा और साईं मंदिर रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर से निकलेगी जो रोड नंबर 32 से रोड नंबर 04 होते हुए इच्छपुर दुर्गा मंदिर तक जाएगी वापसी रथयात्रा दिनांक 24 जुलाई 2026 को इचापुर से रेलवे कॉलोनी इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा निकलने वाले मार्ग पर साफ सफाई आदित्यपुर नगर निगम द्वारा किया जा रहा है
इस रथ यात्रा को सफल बनाने में श्री विजय शंकर मिश्रा,श्री पीसी पात्रो,श्री जे.पी शर्मा,मोहित कुमार, संतोष बेहरा, राजू मुखी,अभिषेक, कृष्ण प्रसाद, अशोक करवा,सुबाष करवा,रिंकी कुमारी,राहुल यादव, सचिन सोय, संजीत महतो, रामाशंकर, हितेश, मनसा लोहार,मुकेश, अनीश, अंकित, रोशन, बजरंगी, सुमित सोय, अर्पित, राज मुखी वगैरह लगे हुए हैं।
Tuesday, July 14, 2026
श्री श्री बालाजी हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक एवं 24 घंटे अखंड कीर्तन का आयोजन पत्रकार /दयाशंकर सिंह
श्री श्री बालाजी हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक एवं 24 घंटे अखंड कीर्तन का आयोजन**
**दिनांक: 15/07/2026**
आदित्यपुर 2 सड़क संख्या 32 रायदिह बस्ती
श्री श्री बालाजी हनुमान मंदिर में **नरबदेश्वर महादेव के पांचवा वर्षगांठ** के शुभ अवसर पर बुधवार, **15 जुलाई 2026** को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर **रुद्राभिषेक** तथा **24 घंटे के अखंड कीर्तन** का आयोजन किया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए **भजन-कीर्तन का विशेष प्रबंध** भी किया गया है।
मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं हनुमान जी की आराधना में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के **मठाधीश सुरेंद्र सिंह** के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।
### **आयोजन समिति**
- **अध्यक्ष:** मनोज मिश्र
- **कोषाध्यक्ष:** ललन मिश्र, बद्रीनारायण सिंह
- **उपाध्यक्ष:** विनय चैबे, पप्पू रजक, विनय सिंह, राजू सिंह
- **नीति सलाहकार:** शिव शंकर राय, परवीन सिंह, संजय पासवान, मंटू सिंह
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने और भजन-कीर्तन का आनंद लेने की अपील की ह










