Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Friday, October 16, 2026

जय श्री राम

गम्हरिया दुर्गा मैदान के सामने हाईवा और बलेनो में जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार पत्रकार/दया शंकर सिंह

गम्हरिया दुर्गा मैदान के सामने हाईवा और बलेनो में जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार
गम्हरिया। गम्हरिया दुर्गा मैदान के सामने हाईवा और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
सूत्रों के अनुसार, बलेनो कार सरायकेला से आदित्यपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान आदित्यपुर की ओर जा रहे हाईवा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और फरार हाईवा चालक की तलाश में जुटी है।

Tuesday, October 13, 2026

लोकतंत्र सीखें कार्यक्रम में एसटीआर हाई स्कूल, संजय का शानदार प्रदर्शन, रोल प्ले में प्रथम पत्रकार/ दया शंकर सिंह



सरायकेला-खरसावां, 13 अक्टूबर।** भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी), सरायकेला-खरसावां की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र सीखें’ कार्यक्रम में एसटीआर हाई स्कूल, संजय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 को अलका जैन यूनिवर्सिटी, गम्हरिया में किया गया।

कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, मतदान के महत्व और नागरिकों के चुनावी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

रोल प्ले प्रतियोगिता में एसटीआर हाई स्कूल, संजय के विद्यार्थियों ने अपने अभिनय कौशल, प्रतिभा और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को प्रथम स्थान मिला। इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को चुनावी साक्षरता क्लब के पदाधिकारियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र नाथ महतो, शिक्षक अमित कुमार और शिक्षिका प्रीति कुमारी गोप उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता को विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन से एसटीआर हाई स्कूल, संजय सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

Sunday, October 11, 2026

मलखान सिंह पूजा पंडाल में दिखेगी एलोरा के कैलाश मंदिर की भव्य झलक, कलश स्थापना के दिन ही खुले पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पत्रकार/दयाशंकर सिंह

मलखान सिंह पूजा पंडाल में दिखेगी एलोरा के कैलाश मंदिर की भव्य झलक, कलश स्थापना के दिन ही खुले पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रेयसी सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन, कहा- झारखंड और बिहार से रहा है परिवार का पुराना जुड़ाव*

सरायकेला/आदित्यपुर। दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर आदित्यपुर स्थित प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान के मलखान सिंह पूजा पंडाल का उद्घाटन बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर किया। इस वर्ष पंडाल की थीम महाराष्ट्र के एलोरा स्थित ऐतिहासिक कैलाश मंदिर से प्रेरित है। कलश स्थापना के दिन ही पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उद्घाटन समारोह के बाद अपने संबोधन में श्रेयसी सिंह ने कहा, “मैं जमुई, बिहार की बेटी हूं। मेरे पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह का झारखंड से गहरा नाता रहा है। मैं बिहार के साथ-साथ झारखंड की भी बेटी हूं।” उन्होंने मां दुर्गा से झारखंड, बिहार सहित पूरे देश की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

श्रेयसी सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2024 में भी इस पूजा पंडाल में आई थीं। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि रेल राज्य मंत्री रहते हुए स्वर्गीय दिग्विजय सिंह वर्ष 2000 में इसी पंडाल का उद्घाटन करने आए थे। इस प्रकार इस पूजा आयोजन से उनके परिवार का पुराना जुड़ाव रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री मीरा मुंडा भी मौजूद रहीं। समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एके श्रीवास्तव, अध्यक्ष सह नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, पार्षद नीतू शर्मा, महिला नेत्री कविता परमार, बारी मुर्मू, बॉबी सिंह, देवांग चंद्र मुखी, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, राजीव रंजन मुन्ना, शंकर सिंह और समरेंद्र नाथ तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एलोरा के कैलाश मंदिर की स्थापत्य कला का दिखेगा अद्भुत नजारा

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान का मलखान सिंह पूजा पंडाल इस वर्ष अपनी खास थीम को लेकर चर्चा में है। पंडाल को महाराष्ट्र के एलोरा स्थित ऐतिहासिक कैलाश मंदिर की भव्यता और अद्भुत स्थापत्य कला से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। चट्टानों को तराशकर निर्मित कैलाश मंदिर भारतीय प्राचीन शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इसी ऐतिहासिक धरोहर की भव्यता और कलात्मकता को पंडाल के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। यहां श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ कला, संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पंडाल की आकर्षक सजावट के जरिए श्रद्धालु भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की भव्यता को करीब से महसूस कर सकेंगे। अपनी अनूठी थीम के कारण यह पंडाल इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Friday, October 9, 2026

वन्यजीव सप्ताह पर ओपन ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित, 19 विद्यार्थियों को मिला सहभागिता प्रमाण पत्र पत्रकार/दयाशंकर सिंह

वन्यजीव सप्ताह पर ओपन ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित, 19 विद्यार्थियों को मिला सहभागिता प्रमाण पत्र

सरायकेला।** सरायकेला-खरसावां वन प्रमंडल की ओर से वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर बुधवार, 7 अक्टूबर को ओपन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीवों एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा चित्रकला के माध्यम से वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश देना था।

इस प्रतियोगिता में एसटीआर हाई स्कूल, संजय के 19 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र नाथ महतो ने अपने हाथों से विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता के संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं।
कार्यक्रम में मंगल सिंह सरदार सहित शिक्षक अमित कुमार, समीर समाल, मनोरंजन महतो, प्रीति कुमारी गोप, गोविन्द पत्रों, शिखा समाल, मीनू महंती एवं चित्रलेखा हेम्ब्रम उपस्थित थे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा वन्यजीवों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

संदेश:प्रकृति को बचाएं, वन्यजीवों की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित बनाएं।”

Saturday, October 3, 2026

जमशेदपुर में कार हो या थार शीशा पर काली फिल्म लगा तो होगी सख्त कार्रवाई साथ ही किसी भी स्कूली बच्चों को भी सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्कूलों के सामने विशेष जांच अभियान चलाया बच्चे की भुगतान गाड़ी मालिक को भोगना पड़ेगा/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/ जमशेदपुर में कार हो थार शीशा पर काली फिल्म लगा तो होगी सख्त कार्रवाई साथ ही किसी भी स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्कूलों के सामने विशेष जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान स्कूल बसों और अन्य वाहनों की जांच की गई. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज के नेतृत्व में चले अभियान में वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई. ट्रैफिक पुलिस ने माइकिंग के जरिए बच्चों और अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. अभिभावकों से स्पष्ट अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें.

* नाबालिग को वाहन दिया तो कार्रवाई :

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और अभिभावकों को 25,000 रुपये तक जुर्माने की चेतावनी दी गई है. पुलिस ने वाहन चालकों को नशे में गाड़ी नहीं चलाने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इससे बच्चों समेत अन्य लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है. अभियान के दौरान स्कूलों के सामने माइकिंग कर बच्चों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई. पुलिस ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Thursday, September 24, 2026

गम्हरिया:- सड़क हादसे में घायल महिला की आरकेसीएसएल कर्मचारी ने की मदद, अस्पताल पहुंचाय पत्रकार /दयाशंकर सिंह

सड़क हादसे में घायल महिला की आरकेसीएसएल कर्मचारी ने की मदद, अस्पताल पहुंचाया

आदित्यपुर। गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे टीचर ट्रेनिंग मोड़ पर सड़क हादसे में आरएसबी-3 की कर्मचारी मनीषा कुमारी घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, मनीषा कुमारी टीचर ट्रेनिंग रोड पार कर रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे के समय आरकेसीएसएल के कर्मचारी डी. धर्म राजन वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर घायल अवस्था में मनीषा कुमारी को देखकर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रोका और उनकी मदद के लिए आगे आए। धर्म राजन ने घायल महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मदद के लिए बृजेश त्रिपाठी, पूर्व पारसद सोनू सिंह, गुड्डू पांडे समेत अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे और घायल महिला की सहायता में जुटे रहे।

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद मौके से फरार बाइक सवार का पता लगाने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।