*संत कबीर सेवा संस्थान के सचिव युगल किशोर राय का निधन*
गम्हरिया स्थित संत कबीर सेवा संस्थान के सचिव सह शिक्षाविद युगल किशोर राय का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले करीब एक माह से इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कई शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संस्थान से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्व बताया।










