Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saturday, October 3, 2026

जमशेदपुर में कार हो या थार शीशा पर काली फिल्म लगा तो होगी सख्त कार्रवाई साथ ही किसी भी स्कूली बच्चों को भी सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्कूलों के सामने विशेष जांच अभियान चलाया बच्चे की भुगतान गाड़ी मालिक को भोगना पड़ेगा/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/ जमशेदपुर में कार हो थार शीशा पर काली फिल्म लगा तो होगी सख्त कार्रवाई साथ ही किसी भी स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्कूलों के सामने विशेष जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान स्कूल बसों और अन्य वाहनों की जांच की गई. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज के नेतृत्व में चले अभियान में वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई. ट्रैफिक पुलिस ने माइकिंग के जरिए बच्चों और अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. अभिभावकों से स्पष्ट अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें.

* नाबालिग को वाहन दिया तो कार्रवाई :

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और अभिभावकों को 25,000 रुपये तक जुर्माने की चेतावनी दी गई है. पुलिस ने वाहन चालकों को नशे में गाड़ी नहीं चलाने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इससे बच्चों समेत अन्य लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है. अभियान के दौरान स्कूलों के सामने माइकिंग कर बच्चों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई. पुलिस ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Thursday, September 24, 2026

गम्हरिया:- सड़क हादसे में घायल महिला की आरकेसीएसएल कर्मचारी ने की मदद, अस्पताल पहुंचाय पत्रकार /दयाशंकर सिंह

सड़क हादसे में घायल महिला की आरकेसीएसएल कर्मचारी ने की मदद, अस्पताल पहुंचाया

आदित्यपुर। गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे टीचर ट्रेनिंग मोड़ पर सड़क हादसे में आरएसबी-3 की कर्मचारी मनीषा कुमारी घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, मनीषा कुमारी टीचर ट्रेनिंग रोड पार कर रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे के समय आरकेसीएसएल के कर्मचारी डी. धर्म राजन वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर घायल अवस्था में मनीषा कुमारी को देखकर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रोका और उनकी मदद के लिए आगे आए। धर्म राजन ने घायल महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मदद के लिए बृजेश त्रिपाठी, पूर्व पारसद सोनू सिंह, गुड्डू पांडे समेत अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे और घायल महिला की सहायता में जुटे रहे।

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद मौके से फरार बाइक सवार का पता लगाने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Wednesday, September 23, 2026

आदित्यपुर सरायकेला गम्हरिया में सिटी स्टाईल के पास से बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज पत्रकार/दयाशंकर सिंह

गम्हरिया। गम्हरिया क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित कुंजन कुमार ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 23 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:06 बजे कुंजन कुमार अपनी हीरो स्प्लेंडर 110 सीसी मोटरसाइकिल (नीला-काला रंग) से गम्हरिया स्थित सिटी स्टाईल के पास पहुंचे थे। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और कुछ काम से वहां गए। करीब कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली।
इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत में बाइक की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05BQ6071 बताया गया है।
पीड़ित ने आदित्यपुर थाना पुलिस से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने तथा दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sunday, September 20, 2026

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना के खरकाई टीओपी एवं आर आई टी थाना के कुलुफतांगा टी ओ पी का जर्जर भवन दे रहा बड़े हादसे को न्योता पुरानी हो चुकी इमारत की हालत चिंताजनक, मरम्मत की दरकार न्यू भवन की मांग पत्र सौंपेंगे पुलिस अधीक्षक को युवा नेता स पूर्व महापौर प्रत्याशी बाबू तांती/पत्रकार दया शंकर सिंह

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना के खरकाई टीओपी एवं आर आई टी थाना के कुलुफतांगा टी ओ पी का जर्जर भवन दे रहा बड़े हादसे को न्योता पुरानी हो चुकी इमारत की हालत चिंताजनक, मरम्मत की दरकार
इस संबंध में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी सह नेशनल एंटी करप्शन ब्यूरो के कोल्हान प्रभारी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी ने कहा आदित्यपुर नगर निगम के जयप्रकाश उद्यान के स्थित खरकाई टीओपी का भवन एवं आर आई टी के कुल्फटंगा टी ओ पी भवन काफी पुराना और जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। भवन की खराब स्थिति को देखकर कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों को इसी जर्जर भवन में रहकर अपना कामकाज करना पड़ रहा है।
भवन की दीवारों और अन्य हिस्सों में समय के साथ काफी नुकसान हुआ है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। जर्जर भवन के कारण पुलिसकर्मियों के साथ-साथ टीओपी में आने वाले आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
इसलिए सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला के उपायुक्त महोदय को न्यू भवन के मांग के साथ पुराने भवन के मरम्मत हेतु मांग पत्र सौंपेंगे 
कि खरकाई नदी के पास स्थित इस पुराने टी ओ पी भवन एवं आर आई टी थाना के कुलुफतांगा टी ओ पी भवन की जल्द से जल्द जांच और मरम्मत कराई जानी चाहिए। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
 भवन का तकनीकी निरीक्षण कराकर उसकी मरम्मत अथवा नए भवन के निर्माण की दिशा में तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके।

Friday, September 18, 2026

*बागबेड़ा कॉलोनी की जलापूर्ति अनियमितता पर डीसी को 15 सूत्री मांग पत्र/पत्रकार दया शंकर सिंह

*बागबेड़ा कॉलोनी की जलापूर्ति अनियमितता पर डीसी को 15 सूत्री मांग पत्र*/,पत्रकार दया शंकर सिंह 
**जमशेदपुर: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में नियमित, पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और श्रवण मिश्रा ने स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त राजीव रंजन को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ फिल्टर पंप हाउस और जर्जर पानी टंकी की जांच एवं मरम्मत की मांग की गई है।
सुनील गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में करीब 1.88 करोड़ रुपये की लागत से बिष्टुपुर में नया फिल्टर पंप हाउस बनाया गया, लेकिन इसके बावजूद बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को नियमित पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलोनी की पानी टंकी जर्जर अवस्था में है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
मांग पत्र में नए फिल्टर पंप हाउस के निर्माण से जुड़े स्वीकृति पत्र, प्राक्कलन, कार्यादेश, मापी पुस्तिका, भुगतान और गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा मोटर, फुटबॉल्व, पाइपलाइन और संप की तकनीकी जांच, संवेदक और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच, पानी के नमूनों की अधिकृत प्रयोगशाला से जांच, टंकी एवं संप की सफाई, प्रशिक्षित और रात्रिकालीन ऑपरेटर की तैनाती तथा सुबह-शाम निर्धारित समय पर जलापूर्ति बहाल करने की मांग रखी गई है। ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठक कराने की मांग भी की गई।
उपायुक्त राजीव रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर को निर्देश दिया कि निर्धारित समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर पानी टंकी की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जांच कमेटी गठित कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Wednesday, September 16, 2026

आदित्यपुर गुमटी बस्ती चुना भट्टा मैदान बचाने को लेकर विशु महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह *आदित्यपुर/गम्हरिया, 16 सितंबर 2026:* सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया अंचल अंतर्गत आदित्यपुर वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती के चुना भट्टा मैदान को बचाने एवं कथित अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग को लेकर **“चुना भट्टा मैदान बचाओ संघर्ष समिति”** के बैनर तले भाजपा नेता सह समिति के सचिव **विशु महतो* अपने साथियों के साथ **15 सितंबर 2026, मंगलवार* से *अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल* पर बैठ गए हैं।
संघर्ष समिति का आरोप है कि भूख हड़ताल शुरू होने के बाद भी प्रशासन की ओर से स्थल पर *मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और डॉक्टर* की तैनाती नहीं की गई है। समिति का कहना है कि इस संबंध में *अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला* को पूर्व में आवेदन देकर मांगों के साथ-साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी सूचित किया गया था।
भूख हड़ताल के दूसरे दिन समिति के सचिव *विशु महतो** ने प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेडिकल टीम और मजिस्ट्रेट का मौके पर नहीं पहुंचना यह दर्शाता है कि *प्रशासन और जमीन माफिया की मिलीभगत** है तथा वे मैदान की जमीन पर कब्जा कराना चाहते हैं।
विशु महतो ने कहा कि उनकी लड़ाई पूरी तरह *संवैधानिक तरीके** से लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा,“आज अनशन का दूसरा दिन है, लेकिन अभी तक मेडिकल टीम और मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन गंभीर नहीं है। हमारी लड़ाई संवैधानिक है और हम संवैधानिक दायरे में रहकर संघर्ष कर रहे हैं। अब देखना है कि सरकार कब तक नहीं जागती।”
संघर्ष समिति ने चुना भट्टा मैदान को सार्वजनिक उपयोग की जमीन बताते हुए इसे बचाने की मांग दोहराई है। समिति का कहना है कि जब तक मैदान को बचाने और अवैध जमाबंदी रद्द करने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है। यदि समय रहते बातचीत और समाधान की पहल नहीं हुई, तो यह आंदोलन आगे और व्यापक रूप ले सकता है।

Monday, September 14, 2026

आदित्यपुर 2 के भगवती संघ श्री श्री दुर्गा पूजा समिति रोड नंबर 31- 32,रायडीह में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण हेतु आज दिनांक 14 सितम्बर को श्री गणेश चतुर्थी के दिन पंडित अभिजीत चटर्जी द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया/पत्रकार दया शंकर सिंह


 पत्रकार दया शंकर सिंह (सरायकेला खरसावां)/सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर 2 के भगवती संघ श्री श्री दुर्गा पूजा समिति रोड नंबर 31- 32,रायडीह आदित्यपुर 2 में आयोजित होने वाले हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा का 20 वॉ वर्ष होने जा रहा है. दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण हेतु आज दिनांक  14 सितम्बर को श्री गणेश चतुर्थी के दिन पंडित अभिजीत चटर्जी द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया एवं पंडाल निर्माणहेतु ध्वजा फहराया गया.
इस अवसर पर कार्य क्रम की अध्यक्षता पूजा कमिटी के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुरेश धारी जी  उपस्थित रहे जबकि कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष राजू कराई एवं काजल राहा,मुख्य कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, मुख्य यजमान दिनेश सिंह (संटू ),चंद्रशेखर तिवारी,अजीत सिंह,बबलू सिंह अमित ठाकुर,उमाशंकर तिवारी, महेंद्र प्रसाद पीयूष कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित हुए. विदित को की इस बार दुर्गा देवी का आगमन घोड़ा पर होगा,10 अक्टूबर को महालया,11 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं 21 अक्टूबर को मा दशमी के दिन नौका पर गमन के साथ विसर्जन विसर्जन का कार्यक्रम है.
 भगवती संघ इस बात का पूरा ध्यान रखेगी की निर्धारित समय पर सभी पूजा संपन्न हो एवं अष्टमी एवं नवमी को महा भोग का वितरण किया जाएगा. आम लोगों से पंडाल में स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करने की भी अपील की गई
 ओम प्रकाश अधिवक्ता अध्यक्ष रोड नंबर 31 -32,  रायडीह भगवती सिंह दुर्गा पूजा समिति. आदित्यपुर -2.

Sunday, September 13, 2026

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में गुमटी बस्ती मां मनसा देवी मंदिर स्थित स्टेशन रोड की बदहाली, लोगों में रोष/पत्रकार दया शंकर सिंह

*आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में गुमटी बस्ती स्थित स्टेशन रोड की बदहाली, लोगों में रोष*
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 अंतर्गत गुमटी बस्ती, रेलवे फाटक के पास स्थित स्टेशन रोड की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है इस संबंध में स्थानीय युवा नेता बाबू तांती जी ने कहा यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है, बल्कि इसी मार्ग पर प्राचीन *मां मनसा देवी मंदिर भी स्थित है, जिसकी स्थापना आजाद भारत  1947 से पहले की बताई जाती है। प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर* को यहां विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा होता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन *हजारों लोग* गुजरते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, बाजार और मंदिर जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद सड़क पर फैली गंदगी और कचरे के ढेर से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप है कि आसपास की  सब्जी दुकानों द्वारा रात के समय सड़क किनारे कचरा फेंक दिया जाता है जिससे सुबह तक सड़क पर दुर्गंध और गंदगी का अंबार लग जाता है। इससे राहगीरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पहले *हर तीन दिन पर ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा उठाव किया जाता था, जिससे स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित रहती थी। लेकिन अब नियमित सफाई और कचरा उठाव बंद हो गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार कौन है* नगर निगम, सफाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारी या फिर नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदार लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन रोड की नियमित सफाई, कचरा उठाव और दुकानदारों द्वारा खुले में कचरा फेंकने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मां मनसा देवी मंदिर जैसे आस्था के केंद्र तक जाने वाले मार्ग की विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी न हो।
अब देखना यह है कि आदित्यपुर नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देता है और वार्ड संख्या 20 के लोगों को गंदगी से राहत कब मिलती है।

Saturday, September 12, 2026

झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरों के शोषण का आरोप सर्वे की उठाई मांग रमेश बलमुचू जिला सचिव कांग्रेस सरायकेला खरसावां सह इंटक नगर अध्यक्ष आदित्यपुर / पत्रकार दया शंकर सिंह

झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिला के अंतर्गत आने वाले आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरों के शोषण का आरोप सर्वे की उठाई मांग रमेश बलमुचू जिला सचिव कांग्रेस सरायकेला खरसावां सह इंटक नगर अध्यक्ष आदित्यपुर / पत्रकार दया शंकर सिंह 
झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिला के अंतर्गत 
आने वाले आदित्यपुर के उद्योग क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की स्थिति ज्यों की त्यों आज भी बनी हुई है इसको लेकर सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस सचिव रमेश बलमुचू नाराजगी जताते हुए अपने संबोधन में बोले स्थानीय विधायक एवं महापौर भाजपा की है उसके बाद भी इससे साफ जाहिर होता हैं भारतीय जनता पार्टी क्या चाहती है न क्षेत्र का विकास और न ही मजदूरों का विकास इस लिए झारखंड सरकार को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की कंपनियों में व्यापक सर्वे कराया जाए, ताकि मजदूरों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और उनका परिवार भी खुशी हाल जिंदगी जी सके जिसके वे हकदार हैं आज के आधुनिक युग में भी कई कंपनियों में मजदूरों से *12-12 घंटे काम कराया जा रहा है लेकिन इसके बदले उन्हें बहुत कम मजदूरी* दी जाती है। वहीं, जहां *8 घंटे की ड्यूटी* है, वहां भी मासिक वेतन संतोष जनक नहीं बताया जा रहाकंपनी मालिक और ठेकेदार मजदूरों के हक का पैसा हड़प रहे हैं झारखंड सरकार को आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रियल एरिया के बंद पड़े कंपनी का भी सर्वे करना चाहिए और कितने स्थानीय मजदूर कार्य कर रहे हैं क्या उनको वो सारी सुविधाएं मिल। रही है सर्वे के दौरान यह जांच की जाए कि मजदूरों को ईएसआई (ESI) पीएफ (PF) और अन्य श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।
साथ ही, यह भी देखा जाए कि 8 घंटे और 12 घंटे काम के लिए कितना भुगतान किया जा रहा है*और कानून के मुताबिक कितना भुगतान होना चाहिए जनता ही जनप्रतिनिधियों को चुनकर सत्ता तक पहुंचाती है, इसलिए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं रमेश बलमुचू जिला सचिव सरायकेला खरसावां इंटैक अध्यक्ष रमेश बलमुचू ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि आदित्यपुर के मजदूरों के साथ हो रहे कथित अन्याय पर अब गंभीर विचार करने की जरूरत है।

Sunday, September 6, 2026

गुरु सम्मान और प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षकों का बढ़ाया गया मान GMIIT गम्हरिया में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित पत्रकार/दया शंकर सिंह


गम्हरिया में गुरु सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

गम्हरिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को GMIIT Education Pvt. Ltd., गम्हरिया द्वारा गुरु सम्मान 2026 एवं प्रतिभा सम्मान 2026 समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता संस्थान के निदेशक पवन सर ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाणी विद्या स्कूल के प्रधानाध्यापक हेमलाल महतो तथा उप-प्रधानाध्यापक उमेश कुमार महतो उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह शिक्षक अमित कुमार  ने शिरकत की। अतिथियों ने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। वे विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को भी दिशा प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे जीवन में आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की पहल की प्रशंसा की। समारोह पूरे उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Saturday, September 5, 2026

गुरु सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस पत्रकार/ दया शंकर सिंह

गुरु सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गम्हरिया संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा संचालित संस्कारोदय एकेडमी रेसिडेंशियल स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु कबीर साहब एवं भारत के महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक पेड़ आपके नाम अभियान के तहत शिक्षकों के सम्मान और स्मृति में पौधरोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और आभार प्रकट किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सह निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने कहा कि हमें किसी भी परिस्थिति में अपने शिक्षकों का अनादर नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक द्वारा दी गई शिक्षा और मार्गदर्शन का सदैव सम्मान और मनन करना चाहिए। शिक्षा का वास्तविक अर्थ केवल पुस्तकीय ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि सही और गलत के बीच अंतर समझना, सत्य को अपनाना और अच्छाई को आगे बढ़ाना है।

शिक्षक दिवस के इस आयोजन ने गुरु सम्मान, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को एक साथ जोड़ते हुए विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।