Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tuesday, July 7, 2026

35 से 40 वर्ष पुरानी सड़क की बदहाल स्थिति आदित्यपुर वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती रेलवे फाटक रोड पर गंदगी का अंबार लोगों में नाराजगी, पत्रकार/दयाशंकर सिंह

*35 से 40 वर्ष पुरानी सड़क की बदहाल स्थिति, गुमटी बस्ती रेलवे फाटक रोड पर गंदगी का अंबार लोगों में नाराजगी ,पत्रकार/दयाशंकर सिंह 
पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती रेलवे फाटक मुख्य सड़क** की स्थिति इन दिनों बद से बदतर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आजाद भारत के पहले से बसी इस बस्ती की मुख्य सड़क पिछले **35 से 40 वर्षों पुरानी सड़क है जो की जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह नली का गंदा पानी जम रहा है रोड पर ही 
गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के सामने आदित्यपुर दिंदली बाजार और फाटक बाजार है जहां प्रतिदिन बजार लगती है, जहां रात के समय कुछ दुकानदार अपना कचरा सड़क किनारे फेंककर चले जाते हैं। इससे पूरे इलाके में गंदगी और दुर्गंध फैल जाती है जिससे कई तरह की बीमारी हो सकती हैं आस पास के लोगो को लोगों ने आरोप लगाया कि **साफ-सफाई की गाड़ी गुमटी बस्ती की पुरानी गलियों तक नहीं पहुंचती**। केवल कुछ लोगों के  घर तक
सीमित इलाकों में सफाई की औपचारिकता निभाई जाती है, जबकि फाटक बाजार की सफाई प्रतिदिन की जाती है। वहीं मजदूर बस्ती के अंदर नियमित रूप से साफ सफाई करने नही जाते है आखिर कारण क्या है 
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के दुकानदार नगर निगम को होल्डिंग टैक्स नहीं देते हैं, इसके बावजूद सफाई प्रतिदिन बजार में होती है बस्तियों के अंदर क्यों नहीं बस्तीवासियों ने बताया कि कई बार नगर निगम को सूचना देने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
इस संबंध में **युवा नेता बाबू तांती** ने कहा कि जिस प्रकार बड़े अधिकारियों का समय-समय पर स्थानांतरण होता है, उसी तरह निचले स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का भी नियमित स्थानांतरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 20 में सड़क, नाली, बिजली, पानी और वेपर लाइट जैसी कई बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं से **आदित्यपुर नगर निगम के महापौर और आयुक्त** को अवगत कराया जाएगा। साथ ही, वार्ड संख्या 20 में **आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय भवन** की मांग भी उठाई जाएगी, क्योंकि इस वार्ड में कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत, नियमित सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की बहाली की मांग की है।