आदित्यपुर।
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक छोटा पिकअप वैन और हाइवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।*






0 Comments:
Post a Comment