झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिले में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 10 जून 2026 को सरायकेला परिसदन में जिलाध्यक्ष राज बागची की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई
इस बैठक का मुख मुद्दा संगठन सृजन के तहत संगठन की मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संदर्भ में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-2 तत्काल नियुक्ति कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपयुक्त को भेजा जाय ताकि बीएलए-2 वैधानिक रुप से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को सहयोग कर पारदर्शी तरीके से एसआईआर का कार्य संपन्न करा सके और कोई वैध मतदाता का नाम नहीं छुटे और कोई अवैध मतदाता न बन पाये पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दरमियान ही कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बासेत हांसदा ने अपने समर्थक भागमत हांसदा,सिब्बल मुर्मू,भुखई हांसदा बाबूलाल हांसदा,वरीय पान सहित अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा । सभी को प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी बेलस तिर्की और प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनीत शर्मा ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह जिले के प्रभारी बेलास तिर्की और सम्मानित अतिथि के रूप में प्रदेश में संगठन को देखने के लिए गए महासचिव सुनीत शर्मा उपस्थित रहे l जिले के प्रभारी महासचिव बेलस तिरकी जी ने कहा कि कांग्रेस के संगठन को पंचायत तक मजबूत करना उनकी प्रथमिकता रहेगी l सभी प्रखण्ड अध्यक्ष को अगामी 15 तारीख तक (बीएलए)-2 की नियुक्ति अनिवर्य रूप से कर लेने की सलाह दी श्री तिर्की ने कहा कि भाजपा की सरकार से तंग आ चुकी है जनता एक बेहतर विकल्प के रूप में कांग्रेस की तरफ देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार केंद्र में होगी lइस अवसर पर कांग्रेस के संगठन के कार्यों को देखने के लिए मनोनीत महासचिव सुनीत शर्मा जी ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर अब तक 8.5 करोड मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हट चुकी है और आगामी दिनों में 16 करोड़ वोटरों की सुची हटाने की साजिश रच जा रही है जो उत्तर प्रदेश जैसा एक बड़े राज्य की जनसंख्या है उन्हें बताया कि जिले के समिति के सदस्य और प्रखण्ड के समिति के सदस्य आपस में मिलकर संगठन को पंचायत तक मजबूत करें l उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रभारी के राजू साहब और प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मिलकर प्रदेश कांग्रेस को एक नई दिशा देंगे और उनके प्रयास का परिणाम बहुत जल्दी धरातल पर दिखेगा और प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होगीl उन्हें आगे कहा कि कांग्रेस में मेहनत से काम करने वाले लोगों को उनका परिणाम मिलेगा l
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव लक्ष्मी सरदार,प्रदेश सचिव सुरेश धारी,वैद्य संजय कुमार जिला प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष (झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी, सूचना अधिकार विभाग),युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजाराम पड़िया, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता प्रधान ,ओबीसी के अध्यक्ष जगबंधु महतो एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विकास महता ,कोल्हान इंटर के प्रभारी राणा सिंह, जिला उपाध्याय खिरोद सरदार ,सुनील सिंह,अवधेश कुमार ,डोमन महतो ,परविंदर मिश्रा,जिला महासचिव प्रकाश राजू, प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग)सह जिला महासचिव रिजवान खान ,तस्लीमा मलिक, मुकेश कुमार ,सूरज महतो, कमल नयन उर्फ अजीत कुमार ,तरुण कुमार प्रमाणिक, मानसिंह मुंडा ,राजू रजक ,कृष्णा सोय ,कुशल समद, वरिष्ठ कांग्रेसी समरेंद्र तिवारी ,होपना हेम्ब्रम, कृष्णा टुडू ,ईचागढ़ विधानसभा युवा अध्यक्ष उपेन्द्र गिरी, विनय मुर्मू, सरायकेला प्रखण्ड अध्यक्ष सचिन हेम्ब्रम,गम्हरिया प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल ठाकुर खरसावां प्रखण्ड अध्यक्ष कोंडो कुमार , कुचाई प्रखण्ड अध्यक्ष फागु मुंडा ,कन्हैया लाल सामड,इन्द्रकांत झा,रतन मुखी, शंकर दिग्गी, हीरालाल ,सिलू मुर्मू,हिरासत तियु सहित सैंकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे










