Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saturday, August 22, 2026

आदित्यपुर में RKFL कर्मी ने खुद को मारी गोली, कमरे से शव और देसी कट्टा बरामद पत्रकार/ दयाशंकर सिंह



आदित्यपुर,** आदित्यपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले RKFL कर्मी तपन दास (35) ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार देर शाम पुलिस ने उसका शव कमरे से बरामद किया। शव के पास से एक देसी कट्टा भी मिला है।

मृतक तपन दास शक्तिपद सिंह के घर में किराये पर रहता था और आदित्यपुर में अकेला रह रहा था। पुलिस के अनुसार, उसने कनपटी में गोली मारी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आत्महत्या देसी कट्टा से की गई।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के कमरे से बदबू आने लगी। आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कमरे में ताला लगा हुआ था। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी और अन्य परिजन भी वहां पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा। अंदर तपन दास का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था, जबकि पास में देसी कट्टा मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है। तपन दास की पत्नी जमशेदपुर के भुइयांडीह में रहती है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के कारण तपन दास अकेला रह रहा था। उसके दो बच्चे भी हैं।

परिजनों और पुलिस के अनुसार, तपन दास मानसिक तनाव में था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसे लेकर वह परेशान रहता था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

0 Comments:

Post a Comment