Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Tuesday, November 17, 2026

गौरी घाट पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना पत्रकार -दयाशंकर सिंह

गौरी घाट पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना

सतबहनी। आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन गौरी पुलिया के समीप स्थित गौरी घाट पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन अवसर पर सभी छठ व्रतियों ने विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की और अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान सुधीर यादव की माताजी सहित सतबहनी परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ महापर्व में भाग लिया। पूरा घाट छठी मैया के भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंज उठा। घाट पर उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

0 Comments:

Post a Comment