पत्रकार दया शंकर सिंह/दिनांक *23 अगस्त 2026, रविवार*पूर्वाह्न 10:00 बजे सारजामदा पुराना बस्ती जून चौक स्थित नये बिल्डिंग प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन श्री भारत महतो* जी ने किया।
बैठक में ग्राम प्रधान के नाम के चयन संबंधी प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। ग्राम के अभिभावकों एवं बुद्धिजीवियों की ओर से *श्री अंकुरा लियांगी* **श्री कृष्णा बेहरा श्री भारत महतो***देवाशीष श्यामल श्री अरुण पात्रो श्री विशाल तियु *अमित मुर्मू (हातु मुंडा)*, *श्री दामु टोपनो* महिला सदस्य *सुश्री सुमी लियांगी* तथा *श्रीमती माया देवी* सहित सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए और *ग्राम प्रधान पद के लिए श्री मदन महतो के नाम का समर्थन किया।*
इसके पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने भी **सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया। सभी ग्रामीणों की सहमति से श्री मदन महतो* को **सारजामदा पुराना बस्ती का नया ग्राम प्रधान* चुना गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त ग्राम प्रधान **श्री मदन महतो* को **पगड़ी पहनाकर सम्मानित* किया गया। साथ ही क्षेत्र के *हातु मुंडा श्री दामु टोपनो* को भी पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया। इसके अलावा **देवरी श्री दीपेन महतो* तथा *श्री नेपाल हेंब्रम* को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला सदस्य *सुश्री सुमी लियांगी* और *श्रीमती माया देवी* को भी **अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित* किया गया।
नवनियुक्त ग्राम प्रधान *श्री मदन महतो* ने समस्त ग्रामीणों के साथ शपथ लेते हुए कहा कि वे **निस्वार्थ भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे** और **क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास** करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बुद्धिजीवियों, माताओं, बहनों एवं युवा साथियों में **श्री मदन महतो, श्री दामु टोपनो, दीपेन महतो, नेपाल हेंब्रम, देवेन महतो, सुश्री सुमी लियांगी, श्रीमती माया देवी, अंकुरा लियांगी, राजू महतो, पलटन हो, श्याम चंद्र स्वांसी, विमल करुवा, कृष्ण बेहरा, अमित मुर्मू, गोविंद मुंडा, विशाल तियु, राजेश सरदार, नरेंद्र भूमिज, प्रेम करुवा, उदय मुंडा, गणेश महतो, आशा देवी, काजल करुवा* सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






0 Comments:
Post a Comment