रापचा मोड़ के पास सड़क हादसा, दो लोग घायल; टीएमएच रेफर
सरायकेला-खरसावां: रापचा मोड़ स्थित पावर ग्रिड के समीप हुए सड़क हादसे में माणिक कपरी एवं बिदेश मंडल घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह शिक्षक अमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए 100 नंबर पर डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल), जमशेदपुर भेज दिया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया।
फिलहाल, दोनों घायलों का टीएमएच में इलाज जारी है। सड़क हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






0 Comments:
Post a Comment