Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Monday, August 31, 2026

गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर ट्रक और ग्रैंड आई10 की टक्कर, किसी अनहोनी की आशंका नहीं पत्रकार/दया शंकर सिंह



गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर ट्रक और ग्रैंड आई10 की टक्कर, किसी अनहोनी की आशंका नहीं

सरायकेला-खरसावां, गम्हरिया  
जिले के गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग चौक पर एक ट्रक और  ग्रैंड आई10 कार  के बीच टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में  किसी के हताहत होने या गंभीर अनहोनी की आशंका नहीं  है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैफिक की खराब स्थिति और सड़क पर अव्यवस्था के कारण यह दुर्घटना हुई बताई जा रही है। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए चौक पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दुर्घटना में शामिल वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं 
ट्रक संख्या JH05DW8956  
कार संख्या JH05DF2938  

स्थानीय लोगों का कहना है कि लाल बिल्डिंग चौक पर अक्सर ट्रैफिक दबाव बना रहता है, जिससे इस तरह की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। फिलहाल, मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।


0 Comments:

Post a Comment