Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saturday, July 4, 2026

चंद घंटे में मंदिर चोरी कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार** पत्रकार दयाशंकर सिंह/

पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज चंद घंटे के भीतर सफल उदभेदन कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए हैं और मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया जुगसलाई निवासी शातिर चोर गिरफ़्तार आरोपी बहुत मंदिरों को बनाया था निशाना
मंदिर प्रबंधन की ओर से 4 जुलाई को मंदिर परिसर में रखे विभिन्न सामानों की चोरी के संबंध में आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी
जांच के दौरान पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए **मोहम्मद कलीम (20 वर्ष)** को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी **स्वर्गीय मोहम्मद शमसुद्दीन** का पुत्र है और **ईदगाह मैदान, गरीब नवाज कॉलोनी, जुगसलाई, थाना जुगसलाई** का निवासी बताया गया है
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने **आदित्यपुर और जुगसलाई क्षेत्र के कई मंदिरों से सामान चोरी करने** की बात स्वीकार की है। पुलिस अब आरोपी के **आपराधिक इतिहास** और अन्य चोरी की वारदातों में उसकी संलिप्तता की भी गहन जांच कर रही है
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए **न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है

0 Comments:

Post a Comment