जमालपुर सतबहनी में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना
जमालपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर जमालपुर के सतबहनी क्षेत्र में आज छठ पूजा का दूसरा दिन खरना पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की छठ व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के अनुसार खरना का अनुष्ठान संपन्न किया।
खरना के अवसर पर व्रतियों ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान घरों में पवित्रता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया।
खरना के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। पूरे सतबहनी क्षेत्र में छठी मैया के गीतों और भक्तिमय माहौल से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।






0 Comments:
Post a Comment