Friday, June 5, 2026
Home »
सरायकेला खरसांवा
» विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ का हरित संकल्प, 134वीं बटालियन ने लगाए 500 पौधे/संपादक विशेष कुमार तांती (बाबू तांती)
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ का हरित संकल्प, 134वीं बटालियन ने लगाए 500 पौधे/संपादक विशेष कुमार तांती (बाबू तांती)
सरायकेला: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। बटालियन के जरायेकेला स्थित डेट मुख्यालय एवं दुगनी स्थित बटालियन मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर लगभग 500 पौधे लगाए।जरायेकेला डेट मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने किया, जबकि दुगनी मुख्यालय में द्वितीय कमान अधिकारी दीपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान संचालित हुआ। इस दौरान कैंप परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नीम, आम, जामुन, गुलमोहर, अमरूद, कचनार, शीशम और अशोक सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकटों के बीच वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस विश्व का सबसे बड़ा वार्षिक पर्यावरणीय जन-जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित करना और पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।कमांडेंट ने अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट पुरुषोत्तम वर्मा, अन्य अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से सीआरपीएफ 134वीं बटालियन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए समाज को हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।






0 Comments:
Post a Comment