Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saturday, February 21, 2026

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 3 से लोकप्रिय पार्षद प्रत्याशी अनिल प्रसाद अपने क्षेत्र के सभी गली मोहल्ला में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया स्थानीय लोगों ने कहा जीत सुनिश्चित है परिवर्तन की लहर है (पत्रकार दया शंकर सिंह)

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 3 से लोकप्रिय पार्षद प्रत्याशी अनिल प्रसाद ने वार्ड नंबर 3 के अंतगर्त आने वाले  क्षेत्र के सभी गली मोहल्ला में एक जोरदार रैली निकालकर जनता से सीधा संवाद किया। रैली के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और आशीर्वाद लेते हुए उनकी समस्याएँ सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और महिलाएँ शामिल हुए। लोगों ने पार्षद का विभिन्न गली मोहल्ला में 
गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी विभिन्न समस्याओं—सड़क, नाली, पानी और सफाई व्यवस्था—को लेकर सुझाव भी दिए।
अनिल प्रसाद ने कहा कि वार्ड नंबर 3 के समग्र विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील भी की। रैली का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अंत में पार्षद ने सभी का आभार व्यक्त किया

0 Comments:

Post a Comment